यशस्वी का अर्धशतक, भारत के लंच तक तक दो विकेट पर 103 रन

Wasim2 February 20241 min read0 viewsखेल

विशाखापत्तनम 02 फरवरी (कड़वा सत्य) भारत ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन यशस्वी जयसवाल के नाबाद 51 रन की मदद से लंच तक दो विकेट पर 103 रन बना लिये है।
आज यहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 40 रन जोड़े। रोहित शर्मा को 14 रन पर इंग्लैंड की ओर टेस्ट में पर्दापण करने वाले शोएब बशीर ने पोप के हाथों कैच आउट कराकर अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शुभमन गिल 34 रन को 29वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। भारत ने लंच तक 31 ओवर में 103 रन बना लिये है और उसके दो बेहतरीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके है। यशस्वी नाबाद 51 रन और श्रयेस अय्यर शून्य पर क्रीज पर मौजूद है।
इंग्लैंड की ओर से लंच तक शोएब बशीर और बेन फोक्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम

Share:

Comments

Leave a comment