यशस्वी के अर्धशतक से भारत के सात विकेट पर 219 रन

Wasim24 February 20241 min read0 viewsखेल

रांची 24 फरवरी (कड़वा सत्य) यशस्वी जयसवाल की 73 रनों की अर्धशतकीय पारी भारत ने चौथे टेस्ट मैच के दूसरे शनिवार को दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 219 रन बना लिये है।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ध्रुव जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन पर नाबाद रहे। बशीर ने 35वें ओवर में रजत पाटीदार 17 रन पर आउट किया। 37वें ओवर में रवींद्र जडेजा भी 12 रन पर बशीर का शिकार बने। 47वें ओवर में बशीर ने यशस्वी जयसवाल को 73रन पर बोल्ड कर इंग्लैंड को पांचवीं सफलता दिलाई। सरफराज खान 14 रन, आर अश्विन एक रन को हार्टली ने पवेलियन भेजा दिया।

Share:

Comments

Leave a comment