यादव ने वैष्णवी को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

Wasim5 March 20241 min read0 viewsखेल

भोपाल, 05 मार्च (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंटरनेशनल मास्को वुशु चैम्पियनशिप-2024 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सतना की महिला खिलाड़ी सुश्री वैष्णवी त्रिपाठी को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की बेटी वैष्णवी ने प्रदेश ही नहीं देश को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने वैष्णवी को आशीर्वाद देते हुए कामना की है कि आप इसी तरह स्वर्णिम सफलताएं अर्जित करती रहें।

Share:

Comments

Leave a comment