रामकुमार बेंगलुरु ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Wasim14 February 20241 min read0 viewsखेल

बेंगलुरु, 14 फरवरी (कड़वा सत्य) भारत के रामकुमार रामनाथन ने बुधवार को शुरुआती सेट हारने के बाद दमदार वापसी करते हुए शीर्ष वरीय इटली के लुका नारदी को हराकर दाफान्यूज बेंगलुरु ओपन 2024 के एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस एसोसिएशन (केएसएलटीए) स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट में रामकुमार को वाइल्ड कार्ड दिया गया है। वह शुरुआती सेट गंवाने के बाद निराश दिख रहे थे, लेकिन अपनी बड़ी सर्विस के दम पर उन्होंने दूसरे सेट में एक घंटे और 33 मिनट में नारदी को 1-6, 6-4, 6-4 से हरा दिया।

Share:

Comments

Leave a comment