राेमांचक मुकाबले में केकेआर से हारा सनराइजर्स

Wasim24 March 20241 min read0 viewsखेल

कोलकाता 23 मार्च (कड़वा सत्य) हाइनरिक क्लासन (63 रन ) के जीवट प्रदर्शन के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में चार रन से हार का सामना करना पड़ा।
ईडन गार्डन मैदान पर केकेआर ने आंद्रे रसेल (64) और रमनदीप सिंह (35) के अलावा फिल साल्ट (54) की तेज तर्राक पारियों की मदद से सात विकेट पर 208 रन बनाये जिसके जवाब में एसआरएच ने विजय लक्ष्य के खिलाफ सात विकेट पर 208 रन बना लिये।

Share:

Comments

Leave a comment