बेंगलुरु 24 फरवरी (कड़वा सत्य) ऋचा घोष 62 रन और एस मेघना 53 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से शनिवार को वूमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने यूपी वॉरियर्स महिला को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां यूपी वॉरियर्स महिला टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसकी दोनों सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन एक रन और स्मृति मांधना 13 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गयी। इसके बाद एस मेघना ने संभल कर खेलते हुए 44 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली। एलिस पेरी आठ रन बनाकर आउट हुई। ऋचा घोष ने 37 गेंदों में 12 चौकों की मदद से तूफानी अंदाज में 62 रन बनाये। सोफी मोलिन्यू नौ रन और श्रेयंका पाटिल आठ रन पर नाबाद रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर मेें छह विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने दिया यूपी वॉरियर्स को 158 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

