रोहन और नीरज का दमदार खेल, गढ़वाल ने रेंजर्स को रौंदा

Wasim25 December 20231 min read0 viewsखेल

नयी दिल्ली 25 दिसंबर (कड़वा सत्य) रोहन मनार के दो शानदार गोलों और प्लेयर ऑफ द मैच नीरज भंडारी के बेहतरीन खेल के चलते गढ़वाल हीरोज फुटबाल क्लब ने रेंजर्स स्पोर्ट्स क्लब को 6 - 0 से रौंद दिया। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में तरुण सांघा ने कड़ी टक्कर में भारतीय वायुसेना को गोल शून्य बराबरी पर रहा।
गढ़वाल की जीत का आकर्षण कप्तान नीरज भंडारी का दमदार खेल रहा। नीरज ने रोहन मनार द्वारा दागे गोलों में रक्षण भेदी पास का योगदान दिया। लालरेमुआनाम, वंशवादम और राधाकान्ता सिंह ने एक एक गोल दागा। छठा गोल खुद नीरज ने किया। मध्यांतर तक रेंजर्स ने संघर्ष किया उसके तत्पश्चात पराजित टीम ने जैसे हथियार डाल दिए। तरुण सांघा ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया लेकिन उसकी अग्रिम पंक्ति से बार-बार चूक हुई। वायुसेना के हमलों में पैनेपन की कमी रही। नतीजन अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा।

Share:

Comments

Leave a comment