रोहित और जडेजा का शतकीय सलाम, भारत ने बनाये पहले दिन 326 रन

Wasim15 February 20241 min read0 viewsखेल

राजकोट 15 फरवरी (कड़वा सत्य) रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा की शतकीय तथा सरफराज खान की अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 326 रन स्कोर खड़ा कर मैच पर अपनी पकड़ बना ली है।
आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और चौथे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्हें मार्क वुड ने जो रूट के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शुभमन गिल को भी वुड छठे ओवर में फोक्स के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। गिल अपना खाता भी नहीं खोल पाये। नौंवें ओवर में रजत पटीदार भी पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गये। लंच के समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 93 रन था।

Share:

Comments

Leave a comment