नयी दिल्ली 19 मई (कड़वा सत्य) डीएसए ए डिवीजन लीग में खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में रोहित संतोष के दमदार खेल की बदौलत रॉयल एफसी ने ईमी एफसी को 1- 1 की बराबरी पर रोक कर अंक बांटे।
आज यहां नेहरू स्टेडियम मैदान पर तेज गर्मी के चलते दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। रॉयल ने 12 वें मिनट में स्पर्श शर्मा के गोल से बढ़त बनाई, जिसे ईमी के अखिलेश देवरानी ने 49 वें मिनट में पेनल्टी से बराबर कर दिया। तत्पश्चात ईमी ने खेल पर दबदबा बनाया लेकिन रॉयल के गोल रक्षक कप्तान रोहित संतोष ने बेहतर प्रदर्शन से अपने गोल का बखूबी बचाव किया। होकिप, आशुतोष थपलियाल , गांगते और डेविड के प्रयासों पर रोहित के पूर्वानुमान दर्शनीय रहे जिसकी एवज में उसे प्लेयर ऑफ द मैच आंका गया।
रोहित का शानदार प्रदर्शन, रॉयल और ईमी ने बांटे अंक

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

