रांची, 03 जनवरी (कड़वा सत्य) बहुप्रतीक्षित एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के लिए बुधवार शाम को रांची पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम से वंदना कटारिया चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
उत्साहित भारतीय टीम को उस समय झटका लगा जब उसकी अनुभवी फारवर्ड वंदना कटारिया, जिन्हें उप कप्तान भी नामित किया गया था चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उनकी जगह युवा खिलाड़ी बलजीत कौर लेंगी जिन्होंने भारत के हालिया दौरों में शानदार प्रदर्शन किया है इस बीच स्थानीय स्टार निक्की प्रधान को उप कप्तान नामित किया गया है। विशेष रूप से निक्की 2016 में ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी थीं।
वंदना कटारिया चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

