श्रीनगर में पहली बार आयोजित हुई फॉर्मूला-4 कार रेस का लोगों ने आनंद उठाया

Wasim18 March 20241 min read0 viewsखेल

श्रीनगर 18 मार्च (कड़वा सत्य) केन्द्र शासित प्रदेश की ग्रीष्मकाली राजधानी श्रीनगर में विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे बुलवार्ड रोड पर पहली बार आयोजित हुई फॉर्मूला-4 रेस का बड़ी संख्या में लोगों ने आंनद उठाया।
फॉर्मूला-4 रेस कश्मीर के टूरिज्म डिपार्टमेंट और इंडियन रेसिंग लीग के सहयोग से आयोजित की गई। इस रेस में मशहूर फॉर्मूला ड्राइवर्स ने भाग लिया। विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे ललित घाट से नेहरू पार्त तक आयोजित हुई रेस में कार चालकों के हैरअंगेज करतब ने सड़क किनारे खड़े होकर रेस देख रहे हजारों लोगों को रोमांचित किया। इस दौरान अधिकतर प्रशंसक अपने-अपने मोबाईल फोन से रेस की वीडियो बनाते देखे गये।

Share:

Comments

Leave a comment