देहरादून, 03 फरवरी (कड़वा सत्य) उत्तराखंड के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज त्रिशूल हॉल में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में सोमवार को पंजाब की सिफ़्त कौर सामरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 50 मीटर 3 पोजीशन इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पंजाब की ही अंजुम मौदगिल ने रजत पदक जीता जबकि तेलंगाना की सुरभि भारद्वाज रपोले ने कांस्य पदक हासिल किया।
इस कड़े मुकाबले में भारत की शीर्ष निशानेबाजों ने भाग लिया। केरल की विदर्शा विनोद ने नील पोजीशन के बाद बढ़त बना ली थी, लेकिन अंत तक उसे बरकरार नहीं रख सकीं। सिफ़्त कौर सामरा ने 461.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि अंजुम मौदगिल ने 458.7 के स्कोर के साथ रजत पदक और सुरभि भारद्वाज रपोले ने 448.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
सिफ़्त कौर सामरा व जोनाथन एंथनी ने शूटिंग में जीता गोल्ड

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

