हेजलवुड का कहर, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 162 रन पर समेटा

Wasim8 March 20241 min read0 viewsखेल

क्राइस्टचर्च 08 मार्च (कड़वा सत्य) ऑस्ट्रेलिया जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के दम पर दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड को 162 रन पर समेट दिया। इसके बाद उसने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 124 रन बना लिये है।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने 84 रन अपने पांच विकेट गंवा दिये। हेजलवुड ने सलामी बल्लेबाज टॉम लेथम 38 रन, विल यंग 14 रन बनाये और उन्होंने मिचेल स्टार्क ने आउट किया। केन विलियम्स 17 रन, राचिन रवींद्रन चार रन और डेरिल मिशेल चार रन को पवेलियन भेज दिया। टॉम ब्लंडेल 22 रन, ग्लेन फिलिप्स दो रन, मैट हेनरी 29 रन, कप्तान टिम साउदी 26 रन बनाकर आउट हुये। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.2 ओवर में 162 रन पर सिमट गई।

Share:

Comments

Leave a comment