बेंगलुरु, 26 दिसंबर (कड़वा सत्य) हॉकी इंडिया ने साई सेंटर में बुधवार से सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 34 सदस्यीय संभावित समूह की घोषणा की।
कल से यहां शुरु होने वाला शिविर का उद्देश्य भारतीय टीम महत्वपूर्ण एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 और एफआईएच हॉकी 5एस महिला विश्व कप 2024 से पहले अपनी तैयारियों को बेहतर बनाना है।
भारतीय महिला हॉकी टीम स्पेन में अपने दौरे के बाद एक छोटे अंतराल के बाद शिविर में लौटेगी। पांच देशों के टूर्नामेंट वालेंसिया 2023 में उनका सामना बेल्जियम, जर्मनी, आयरलैंड और मेजबान स्पेन से हुआ और अब वे ओलंपिक क्वालीफायर में जानदार प्रदर्शन करने और पेरिस 2024 ओलंपिक में अपनी जगह पक्की करने के लिए यहां तैयारी करेगी। एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 13 से 19 जनवरी तक रांची में होगा। इसमें भारत को न्यूजीलैंड, इटली और अमेरिका के साथ पूल बी में रखा गया है। पूल ए में जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य शामिल हैं। इसके बाद भारत ओमान के मस्कट में 24 जनवरी से 27 जनवरी तक होने वाले एफआईएच हॉकी5 एस महिला विश्वकप 2024 में भाग लेगा।
कोर ग्रुप में गोलकीपर सविता, रजनी एतिमारपु, बिचू देवी खारीबाम और बंसारी सोलंकी शामिल हैं, जबकि दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, अक्षता अबासो ढेकाले, ज्योति छत्री और महिमा चौधरी डिफेंडरों के समूह में शामिल हैं। निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरंबम, ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, मारियाना कुजूर, सोनिका, नेहा, बलजीत कौर, रीना खोखर, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, और अजमीना कुजूर शिविर के लिए बुलाए गए मिडफील्डर हैं, जबकि लालरेम्सियामी, नवनीत कौर , वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, दीपिका, संगीता कुमारी, मुमताज खान, सुनेलिता टोप्पो और ब्यूटी डुंगडुंग फॉरवर्ड लाइन-अप में हैं।
भारतीय टीम के कोच जेनेके शोपमैन ने आगामी शिविर को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, “पांच देशों के टूर्नामेंट वालेंसिया 2023 ने एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 से पहले एक अच्छी परीक्षा के रूप में काम किया। हमने सुधार के लिए क्षेत्रों की पहचान की है और हम इस अवधि का उपयोग करेंगे। नवंबर में झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद टीम रांची लौटने के लिए उत्सुक है। अब थोड़ा समय बचा है हम अपने खेल को निखारने पर ध्यान केंद्रित करेंगे ताकि यह हम पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए योग्यता हासिल करने के लिए शारीरिक, सामरिक और मानसिक रूप से सर्वश्रेष्ठ स्थिति में हो।”
राम
हॉकी इंडिया ने सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 34 सदस्यीय समूह की घोषणा की

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

