विषय

#Latest UP News

उत्तर प्रदेश : अर्धजली हालत में मिली महिला की लाश, पास में जीवित मिली बच्ची; इलाके में फैली सनसनी
देश

उत्तर प्रदेश : अर्धजली हालत में मिली महिला की लाश, पास में जीवित मिली बच्ची; इलाके में फैली सनसनी

घटना के बाद सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके से मिली मासूम बच्ची को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बच्ची की स्थिति के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

23 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: मुख्य आरसीसी मार्ग पर गंदा पानी, आवागमन दुश्वार; स्थायी समाधान की मांग
देश

उत्तरप्रदेश: मुख्य आरसीसी मार्ग पर गंदा पानी, आवागमन दुश्वार; स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों शिवम, आलोक, राजेंद्र, बबलू, रवि और मोहन आदि ने बताया कि रोजमर्रा के कामकाज के अलावा खेती-बाड़ी के लिए भी इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के बीच से निकलने में कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब बड़ों को रास्ता पार करने में परेशानी हो रही है तो स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

23 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार
देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, घटना 20 सितंबर की रात करीब पौने दस बजे हुई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने लोक शांति भंग करने और पथराव समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।

21 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन
देश

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

संघ के अनुसार वर्ष 2000 से स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में करीब 3000 असिस्टेंट प्रोफेसर सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षक पिछले नौ वर्षों से सेवाओं के विनियमितीकरण अथवा यूजीसी वेतनमान के साथ सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से शिक्षण कार्य करने के बावजूद उन्हें कम मानदेय पर कार्य करना पड़ रहा है।

21 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में सीवर मेनहोल में मिली बालू की बोरियों पर सियासी घमासान, अजय राय बोले- CCTV फुटेज सार्वजनिक करें
देश

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में सीवर मेनहोल में मिली बालू की बोरियों पर सियासी घमासान, अजय राय बोले- CCTV फुटेज सार्वजनिक करें

अजय राय ने कहा कि जिस स्थान पर मेनहोल है, उसके आसपास CCTV कैमरे लगे हैं और उनका संचालन त्रिनेत्र कमांड सेंटर से होता है। ऐसे में यह पता लगाने में नगर निगम को इतना समय क्यों लग रहा है कि मेनहोल में बोरियां किसने डालीं। उन्होंने कहा कि फुटेज सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि स्पष्ट हो सके कि बोरियां डालने वाला कौन था।

21 September 2026 · 2 minNews Desk
मध्यप्रदेश: बारिश ने खोली सड़क की पोल: पुराना बंजारी माता मार्ग पर कीचड़ और झाड़ियों से परेशान रहवासी
देश

मध्यप्रदेश: बारिश ने खोली सड़क की पोल: पुराना बंजारी माता मार्ग पर कीचड़ और झाड़ियों से परेशान रहवासी

स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर बारिश का पानी जमा होने के साथ ही मिट्टी और गंदगी के कारण सड़क पूरी तरह फिसलन भरी हो गई है। पैदल चलने वाले लोगों को विशेष परेशानी हो रही है, वही मार्ग बिल्कुल बंद हो गया है दोनो तरफ बड़ी बड़ी झाड़िया उग आई है

21 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में जीडी बिनानी कॉलेज के छात्रों का धरना, प्राचार्य पर अभद्रता और करियर खराब करने की धमकी देने का आरोप
देश

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में जीडी बिनानी कॉलेज के छात्रों का धरना, प्राचार्य पर अभद्रता और करियर खराब करने की धमकी देने का आरोप

जिससे प्राचार्य आक्रोशित हो उठे हैं। सोमवार को छात्र प्राचार्य से वार्ता करने पहुंचे तो कॉलेज के कई अध्यापकों द्वारा छात्र नितिन तिवारी का कॉलर पकड़ के घसीट के वहां से उन्हें बाहर निकाला गया और उनके साथियों को ये आश्वासन भी दिया गया कि तुम लोगों के ऊपर मुकदमा लिखेंगे, तुम लोग आतंकवादी हो, तुम लोग गुंडे हो।

21 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: बिजनौर में मारपीट कर बाइक-मोबाइल और नकदी लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश जारी
देश

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में मारपीट कर बाइक-मोबाइल और नकदी लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश जारी

दरअसल, जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गंगा बैराज से रावली जाने वाले गंगा बंधे पर दो लोगों के साथ 28 अगस्त को लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। शिकायतकर्ता धर्मेन्द्र के मुताबिक, आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसकी प्लेटिना बाइक, मोबाइल और 2200 रुपये नकद लूट ली थी।

21 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल से महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण
देश

उत्तरप्रदेश: मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल से महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण

माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद के माध्यम से बलरामपुर जनपद की सेजवल निवासी कामनी पत्नी मेवालाल ने विपक्षी द्वारा किए गए अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई थी।

21 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत
देश

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल एक बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

19 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस
देश

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय मृतक किशोर 2 दिन पूर्व घर से खेलने के लिए निकला था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिवार वालों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

19 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: बहराइच में बाइक से घर लौट रहे चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत
देश

उत्तर प्रदेश: बहराइच में बाइक से घर लौट रहे चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत

मृतकों की पहचान बोधवा निवासी प्रमोद कुमार (28) पुत्र विजय तथा उनके भतीजे अनुज कुमार (20) पुत्र स्वर्गीय समय दीन के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

19 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: घर से निकला था सफाईकर्मी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश... परिवार में मचा कोहराम
देश

उत्तरप्रदेश: घर से निकला था सफाईकर्मी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश... परिवार में मचा कोहराम

ट्रैक से गुजर रहे रेलवे प्वाइंटमैन मनोज कुमार की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही अतर्रा चुंगी चौकी प्रभारी उत्कर्ष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

18 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप
देश

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

बिजनौर। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के सौपुरी गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिनदहाड़े शिक्षक को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

16 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: महिला थाने की काउंसलिंग ने बचाया परिवार, पति-पत्नी ने भुलाए गिले-शिकवे और फिर साथ रहने पर बनी सहमति
देश

उत्तर प्रदेश: महिला थाने की काउंसलिंग ने बचाया परिवार, पति-पत्नी ने भुलाए गिले-शिकवे और फिर साथ रहने पर बनी सहमति

मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव का है। मंगलवार 15 सितंबर को मीरा मौर्या ने अपने पति शिवशंकर मौर्या के खिलाफ महिला थाना जौनपुर में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने दूसरे पक्ष को नोटिस देकर थाने बुलाया।

15 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: धानेपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
देश

उत्तर प्रदेश: धानेपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई के बाद बरामदगी का विवरण दर्ज करते हुए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

15 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: तीन सरकारी स्कूलों में चोरों का धावा, इन्वर्टर, सिलेंडर समेत खाद्यान्न चोरी
देश

उत्तरप्रदेश: तीन सरकारी स्कूलों में चोरों का धावा, इन्वर्टर, सिलेंडर समेत खाद्यान्न चोरी

उत्तरप्रदेश: तीन सरकारी स्कूलों में चोरों का धावा, इन्वर्टर, सिलेंडर समेत खाद्यान्न चोरी

15 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: जिलाधिकारी देर रात सड़कों पर उतरे खामियां मिलने पर अधिकारियों को सुधार के निर्देश
देश

उत्तरप्रदेश: जिलाधिकारी देर रात सड़कों पर उतरे खामियां मिलने पर अधिकारियों को सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़कों की स्थिति, गड्ढों, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी समेत अन्य नागरिक सुविधाओं को मौके पर देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की स्थिति में आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए।

15 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में महिला ठेकेदार से 25 लाख की कथित रंगदारी मांगने का आरोप, भाजपा नेताओं समेत 12 पर FIR
देश

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में महिला ठेकेदार से 25 लाख की कथित रंगदारी मांगने का आरोप, भाजपा नेताओं समेत 12 पर FIR

मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 191(2), 126(2), 352, 351(2) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

14 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार
देश

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2025 को गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के सरायपलटू गांव में तीन अज्ञात महिलाओं ने पूजा-पाठ कराने के बहाने एक महिला के घर में प्रवेश किया था। आरोप है कि महिलाओं ने घर से आभूषण आदि लेकर ठगी की थी।

14 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तरप्रदेश: इंस्टाग्राम का एक्सेस बना मुसीबत! पूर्व प्रेमी को फंसाने के लिए खुद को भेजे धमकी भरे संदेश, अब युवती पर मुकदमा
देश

उत्तरप्रदेश: इंस्टाग्राम का एक्सेस बना मुसीबत! पूर्व प्रेमी को फंसाने के लिए खुद को भेजे धमकी भरे संदेश, अब युवती पर मुकदमा

सीबीगंज की लेबर कॉलोनी निवासी अमन घिल्डियाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को दी शिकायत में बताया कि उसे सूचना मिली थी कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी से युवती और उसकी बहन को धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। जब अमन ने अपनी आईडी लॉगिन करने की कोशिश की, तो पता चला कि उससे जुड़ी ईमेल आईडी बदल दी गई है। पासवर्ड रिकवर करने का ओटीपी (OTP) भी उसी बदली हुई ईमेल पर जा रहा था।

14 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: चंदौली में साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार; 300 से ज्यादा खाते जांच के घेरे में
देश

उत्तर प्रदेश: चंदौली में साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार; 300 से ज्यादा खाते जांच के घेरे में

पुलिस के मुताबिक, अब तक चार बैंक खातों के प्रारंभिक विश्लेषण में इन खातों के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर 18 अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड शिकायतें सामने आई हैं। इनमें करीब 2.5 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट है। जांच में नेटवर्क के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा तक फैले होने की जानकारी सामने आई है।

12 September 2026 · 2 minNews Desk
उत्तर प्रदेश: झूलते बिजली तारों से निकली चिंगारी ने जलाई 5 बीघा गन्ने की फसल, किसानों में आक्रोश
देश

उत्तर प्रदेश: झूलते बिजली तारों से निकली चिंगारी ने जलाई 5 बीघा गन्ने की फसल, किसानों में आक्रोश

जानकारी के अनुसार विधवा नन्नी देवी के खेत में गन्ने की फसल खड़ी थी। अचानक खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।जिससे महिला को काफी आर्थिक नुकसान हो गया।

12 September 2026 · 1 minNews Desk
उत्तर प्रदेश : जौनपुर वांछित आरोपियों पर कसा शिकंजा, दंगा और सरकारी कार्य में बाधा के मामले में 8 गिरफ्तार
देश

उत्तर प्रदेश : जौनपुर वांछित आरोपियों पर कसा शिकंजा, दंगा और सरकारी कार्य में बाधा के मामले में 8 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। मामला थाना लाइन बाजार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 से संबंधित है। मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ 7 सीएलए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

12 September 2026 · 1 minNews Desk