• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
34 °c
New Delhi
36 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने घटाई प्रधानमंत्री पद की गरिमा : खड़गे

News Desk by News Desk
May 30, 2024
in देश, राजनीति
चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने घटाई प्रधानमंत्री पद की गरिमा : खड़गे
Share on FacebookShare on Twitter

कड़वा सत्य डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान खुद को महिमा मंडित किया, बेरोजगारी एवं महंगाई जैसे जनता के मुद्दों को दरकिनार किया ,आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया और प्रधानमंत्री पद की गरिमा को हटाया।
खड़गे ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता के मुद्दों को पीछे धकेला और सिर्फ विपक्ष पर निशाना साधकर खुद को महिमा मंडित करने का काम किया है। इस चुनाव में मोदी ने पूरी तरह से जनता को गुमराह करने का काम किया है और बेरोजगारी, महंगाई तथा दूसरे जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना आश्चर्य की बात है कि उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में ज्यादा जनकारी रिचर्ड एटनबरो की फ़िल्म से मिली है। खड़गे ने कहा,“ मोहनदास करमचंद गांधी को पूरी दुनिया अहिंसा के पुजारी के रूप में जानती हैं और कई देशों में उनकी प्रतिमाएं है लेकिन मोदी कहते हैं कि उन्हें राष्ट्रपिता के बारे में जानकारी इस फ़िल्म से मिली है तो यह बहुत आश्चर्यजनक है और इससे यह भी साफ होता है कि उन्हें संविधान की कोई जानकारी नहीं है। महात्मा गांधी ने कभी नफरत की राजनीति नहीं की और किसी वर्ग के प्रति उन्हें कभी कोई नफरत नहीं रही लेकिन मोदी जो राजनीति करते हैं उसमें नफरत रहती ही है। विवेकानंद स्मारक जाने या इस तरह के काम से जानकारी नहीं मिलती है, इसके लिए पढ़ना लिखना भी पड़ता है इसलिए मोदी को राष्ट्रपिता की जीवनी जरूर पढ़नी चाहिए।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों पर सोचती है और उनके समाधान के लिए काम भी करती है। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस गरीबों के लिए कई योजनाएं लाई और उन्हें क्रियान्वित भी किया। किसानों की समस्या, महंगाई और जनता से जुड़े दूसरे मुद्दों को जनता के बीच में चुनाव के दौरान उठाया और जनता ने उनका खुलकर समर्थन भी किया है। इसके लिए कांग्रेस के नेताओं,कार्यकर्ताओं और इंडिया समूह के नेताओं ने जिस तरह से मुद्दों को उठाया है इसलिए उन्हें बधाई।

उन्होंने कहा कि मोदी ने पिछली 15 दिन के दौरान कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों को बेहिसाब गालियां दी है। इस 25 दिनों के भाषण में उन्होंने 232 बार कांग्रेस का नाम लिया और खुद 700 से ज्यादा बार मोदी शब्द का इस्तेमाल किया, 421 बार मंदिर मस्जिद के बारे में बात की, 224 बार मुस्लिम और पाकिस्तान के बारे में बात की, 573 बार इंडिया समूह और विपक्षी दलों के बारे में बातें की लेकिन महंगाई तथा बेरोजगारी और जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाए। चुनाव से पहले कांग्रेस के खाते बंद कर दिए। जो पैसा पार्टी को चंदा से मिला था उस अकाउंट को बंद कर दिया ताकि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में इस पैसे का इस्तेमाल न कर सके।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ,“मोदी सरकार ने संसद में भी मनमानी की है और विपक्षी दलों को बोलने नहीं दिया है। कांग्रेस के सांसदों को निलंबित किया है, बिना बहस के विधेयक पारित करवाए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पूरी तरह से ध्वस्त करके तानाशाही का परिचय दिया है। अब उसका निशाना संविधान को खत्म करना है। यदि मोदी सरकार फिर सत्ता में आती है तो फिर लोकतंत्र का गला घोंटना तय है। ”

उन्होंने कहा कि मोदी ने जिस तरह से कांग्रेस के घोषणा पत्र को गलत तरीके से पेश किया है, इससे न सिर्फ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भी घटाया है। यहां तक की खुद को भगवान से बड़ा माना है और उनके नेताओं ने यह बात सार्वजनिक रूप से कही है।

Tags: New Delhi: Congress President Mallikarjun Kharge on Thursday said Prime Minister Narendra Modi glorified himself throughout the election campaignकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सीमा पर चीन ने भारतीय शहीदों के स्मारक ध्वस्त कर दिए हैं लेकिन मोदी सरकार शहीदों के अपमान पर चुप्पी साधकर चीन के सामने घुटने टेक दिए हैं। New Delhiनयी दिल्ली
Previous Post

जम्मू में बस खाई में गिरी, 21 तीर्थयात्रियों की मौत, 52 घायल

Next Post

 मंदिर बनने से कांग्रेस में शोक की लहर : योगी

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
राममंदिर बनने से कांग्रेस में शोक की लहर : योगी

 मंदिर बनने से कांग्रेस में शोक की लहर : योगी

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Haze
34 ° c
36%
5mh
42 c 32 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved