• About us
  • Contact us
Sunday, May 31, 2026
34 °c
New Delhi
36 ° Mon
38 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सारण में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव हुआ संपन्न, दो दर्जन से अधिक कलाकारों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए किया गया चयनित

News Desk by News Desk
September 29, 2024
in देश, मनोरंजन
सारण में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव हुआ संपन्न, दो दर्जन से अधिक कलाकारों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए किया गया चयनित
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज डेस्क 

शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं के करीब दो दर्जन से अधिक कलाकारों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए चयनित किया गया। उनके परफॉर्मेंस को आधार मानकर निर्णायक मंडल के सदस्यों ने अंतिम रूप से चयन किया। चयनित कलाकारों को जिला प्रशासन के स्तर पर मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर शनिवार को सम्मानित किया। डीडीसी यतेंद्र कुमार पाल ने कहा कि सारण की धरती सांस्कृतिक रूप से काफी उर्वर है। यहां के युवा अनेक अवसरों पर सारण को गौरवान्वित किये है।

लोक कलाकार भिखारी ठाकुर से लेकर महेंद्र मिसिर तक की जन्मभूमि सारण है। सीनियर डिप्टी कलक्टर जेबा अर्शी ने कहा कि सारण के प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सारण को देश स्तर पर गौरवान्वित करने का मौका देंगे। कला संस्कृति प्रभारी पदाधिकारी डॉ विभा भारती ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने भी बढ़-चढ़कर युवा उत्सव में अपनी भागीदारी निभाई। वही प्रतिभागियों ने भी कहा कि वे राज्य स्तर पर सारण को  स्थापित करने में पीछे नहीं हटेंगे। युवा उत्सव का सफल संचालन बतौर उद्घोषक संजय भारद्वाज व नदीम अहमद ने संयुक्त रूप से किया। जिला स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन शास्त्रीय गायन, चित्रकला, हस्तशिल्प और भारतीय वादन के प्रतियोगिता हुई।  इसमें युवा कलाकारों ने समा बांधी और राज्य स्तर पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

तबला वादन में प्रवीण अंशु प्रथ, शहनाई वादन में मोहम्मद पंजतन प्रथम, हारमोनियम वादन में रंजीत गिरी प्रथम स्थान पर रहे। शास्त्रीय नृत्य में कुमारी रूपा प्रथम रही। समूह लोकगीत गायन में डॉली कुमारी और ग्रुप ने बाजी मारी। मनोज यादव एंड ग्रुप को दूसरा स्थान मिला। एकल लोकगीत प्रतियोगिता में श्याम बाबू प्रसाद प्रथम स्थान पर तो साक्षी प्रिया द्वितीय स्थान पर रहीं। समूह लोक नृत्य में साथी ग्रुप अव्वल तो किलकारी को दूसरा स्थान और रूबी ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। चित्रकला में विशाल साह प्रथम व तान्या मेहता को दूसरा स्थान, मूर्तिकला में आंनद कुमार सिंह अव्वल रहें। कविता लेखन में मनोज कुमार यादव प्रथम तो अंजली को दूसरा स्थान मिला। कहानी लेखन में अंजली कुमारी प्रथम तो विष्णु कुमार को दूसरा स्थान मिला। लघु नाटक में गोविंदा कुमार एवं ग्रुप ने बाजी मारी।

वक्रता प्रतियोगिता में प्रिंस कुमार ने शानदार प्रस्तुति कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि ज्ञानेंद्र कुमार ने अपनी पूरी स्पीच अंग्रेजी में शानदार ढंग से रखकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही रुबिन सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पेंटिंग में विशाल साह प्रथम, तान्या मेहता द्वितीय और ऋषिका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हस्तशिल्प प्रतियोगिता में अखिल राज सिंह विजेता रहें। दिशा कुमारी व राज लक्ष्मी कुमारी को क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। प्रमोद कुमार यादव को फोटोग्राफी में अव्वल प्रदर्शन किए। शीलकी कुमारी द्वितीय व प्रकाश कुमार को तीसरा स्थान मिला। दो दिनों तक चले युवा उत्सव में निर्णायक मंडल की भूमिका काफी सराहनीय रही। निर्णायक मंडल में पशुपति नाथ अरुण, डॉ अमित रंजन, हैप्पी श्रीवास्तव, प्रियंका कुमारी, ज्योत्स्ना, सोनम मिश्रा, विनीता कुमारी, कंचन बाला, सुधाकर कश्यप, गोविंद वल्लभ, बक्शी विकास, विवेक समदर्शी, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, डॉ सुदर्शन कुमार राय, अशोक कुमार सिंह, नागेश्वर प्रसाद, डॉ विशाल भूषण, विजेंद्र कुमार विजय, रवि शंकर नारायण सिंह व अन्य निर्णायक मंडल में शामिल थें। कार्यक्रम के सफल संचालन में संजय भारद्वाज व नदीम अहमद विशेष सहयोगी के तौर पर चंद्रशेखर कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतिभागियों के साथ-साथ निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी जिला प्रशासन के स्तर पर सम्मानित किया गया।

Previous Post

पाकिस्तान आतंकवाद छोड़े, पीओके खाली करे: जयशंकर

Next Post

निफ़्ट पटना ने 2024 कक्षा के लिए अपना प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह को किया आयोजित

Related Posts

मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया
देश

मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

May 30, 2026
पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश
देश

पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश

May 30, 2026
पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया
देश

भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत

May 30, 2026
मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश

May 30, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
देश

पंजाब सरकार में ठेका प्रथा खत्म: मन सरकार ने फैसला लिए, अब पंजाब में सरकारी कर्मचारी ठेके पर नहीं रखे जाएँगे और पुराने ठेके के कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, 65 हजार से अधिक कच्चे कर्मचारियों की मिलेगा सीधा फायदा

New Delhi, India
Sunday, May 31, 2026
Partly Cloudy
34 ° c
25%
15.8mh
41 c 31 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved