• About us
  • Contact us
Saturday, July 11, 2026
36 °c
New Delhi
37 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

‘स्वच्छता ही सेवा- 2024’ के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ विषय पर बक्सर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

News Desk by News Desk
September 30, 2024
in देश
‘स्वच्छता ही सेवा- 2024’ के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ विषय पर बक्सर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत बक्सर में ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, पूर्वी क्षेत्र कोलकता के महानिदेशक टी वी के रेड्डी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन।

न्यूज डेस्क 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के द्वारा बिहार के बक्सर जिले के एम पी हाई स्कूल परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा- 2024’ के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ विषय पर तीन दिवसीय (30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक) फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार (30 सितंबर 2024) को मुख्य अतिथि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, पूर्वी क्षेत्र कोलकता के महानिदेशक टी वी के रेड्डी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर पीआईबी पटना के निदेशक आशीष लकड़ा, सीबीसी पटना के कार्यालय प्रमुख संजय कुमार, बक्सर के डीडीसी डॉ महेंद्र पाल और एमपी हाई स्कूल के प्राचार्य डॉ विजय कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पीआईबी कोलकाता के महानिदेशक टी वी के रेड्डी ने कहा कि हमें स्वच्छता का महत्व समझना होगा और इसे अपनी आदत में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि अपने घर की स्वच्छता की तरह सामाजिक स्वच्छता भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में स्वच्छता की भूमिका अहम है। इस अवसर पर सीबीसी पटना के कार्यालय प्रमुख संजय कुमार ने कहा कि ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ फोटो प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत अभियान और महात्मा गाँधी से सम्बंधित तस्वीरों की प्रदर्शनी लोगों को स्वच्छता ही सेवा का संदेश देने का काम करेगा, ताकि लोग अपने जीवन में इसे लागू करें।  वहीं, पीआईबी पटना के निदेशक आशीष लकड़ा ने कहा कि हम स्वछता ही सेवा की 10 वीं वर्षगाठ मना रहे हैं। हमें स्वच्छता की शुरुआत अपने आप से करनी चाहिये। गांधी ने स्वच्छता को मिशन बनाया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आंदोलन को आगे बढ़ाया है।

इस अवसर पर बक्सर के उप विकास आयुक्त डॉ महेन्द्र पाल ने कहा कि स्वच्छता को सभी को अपनाना होगा, सरकारी प्रयास और आम भागीदारी ने असर छोड़ा है। लोग स्वच्छता को अपना रहे हैं, जहाँ तहां कूड़ा कचरा नहीं फेंक कूड़ा वाहन को दे रहे हैं। एम पी स्कूल के प्राचार्य डॉ विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता हमें स्वस्थ बनाता है। उन्होंने कहा कि गाँधी जी का सपना था देश स्वच्छ रहे ताकि हर इंसान स्वास्थ्य रहे, यह सामाजिक कार्य है।

कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अमरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि कोरोना काल ने हमें स्वच्छता का पाठ पढ़ा दिया था। इसलिए हम स्वच्छ रहेंगे तो हम और देश स्वस्थ और विकास की राह पर रहेंगे। मौके पर स्वच्छता के लिए अच्छा काम करने वाले बक्सर के आशा देवी, थाना देवी, शिला देवी, सुनील राम, सुनील बेसझोर और ओम प्रकाश को स्वच्छाग्रही सम्मान 2024 से महानिदेशक द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों से स्वच्छता से सम्बंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। पूरे कार्यकम ने एनसीसी बक्सर के कैडेटों की भूमिका अहम रही। साथ ही जन चेतना सांस्कृतिक दल ने स्वच्छता पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन और धन्यवाद ज्ञापन सर्वजीत सिंह ने किया।

Previous Post

हरियाणा में बनेगी 36 बिरादियों की सरकार : राहुल

Next Post

मुंबई शहर में साल के पहले नौ महीनों में 105664 से अधिक संपत्ति का हुआ पंजीकरण

Related Posts

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा
देश

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026
Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए
देश

Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

July 11, 2026
Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट
देश

Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

July 11, 2026
इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)
देश

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी
देश

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026
Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल
अभी-अभी

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

July 10, 2026
Next Post
मुंबई शहर में  साल के पहले नौ महीनों में 105664 से अधिक संपत्ति का हुआ पंजीकरण

मुंबई शहर में साल के पहले नौ महीनों में 105664 से अधिक संपत्ति का हुआ पंजीकरण

New Delhi, India
Saturday, July 11, 2026
Mist
36 ° c
57%
13.7mh
42 c 33 c
Sun
42 c 34 c
Mon

ताजा खबर

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026
Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

July 11, 2026
Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

July 11, 2026
इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved