• About us
  • Contact us
Monday, April 20, 2026
31 °c
New Delhi
36 ° Tue
37 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कलकत्ता हाईकोर्ट खंडपीठ-एकल पीठ आदेश विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को अपने पास स्थानांतरित किया

News Desk by News Desk
January 29, 2024
in देश
कलकत्ता हाईकोर्ट खंडपीठ-एकल पीठ आदेश विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को अपने पास स्थानांतरित किया
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एमबीबीएस की पढ़ाई में दाखिले के लिए कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्रों के इस्तेमाल के आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय की ‘खंडपीठ-एकल पीठ’ आदेश विवाद के बाद स्वत: संज्ञान सुनवाई करते हुए संबंधित मामलों को सोमवार को अपने पास स्थानांतरित कर लिया।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की संविधान पीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार को राज्य में एमबीबीएस प्रवेश के लिए उपयोग किए जाने वाले कथित फर्जी अनुसूचित (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाणपत्रों के संबंध में राज्य पुलिस द्वारा शुरू की गई जांच की स्थिति विवरण दाखिल करने का निर्देश दिया।
कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय की एकल पीठ द्वारा एक खंडपीठ के आदेश को अवैध घोषित करने और एक अन्य (उस खंडपीठ के) न्यायाधीश पर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक हितों की रक्षा के लिए काम करने का आरोप लगाने का मामला सामने आने के बाद शीर्ष अदालत के दखल देने की अभूतपूर्व स्थिति उत्पन्न हुई थी।
शीर्ष अदालत की विशेष पीठ ने उच्च न्यायालय के समक्ष संबंधित मामलों की कानूनी कार्यवाहियों पर शनिवार को रोक लगा दी थी और कहा था कि इस मामले पर सोमवार को सुनवाई करेगी।
शीर्ष अदालत के समक्ष पश्चिम बंगाल सरकार का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि एकल न्यायाधीश की पीठ इन मामलों की सुनवाई जारी रखेगी और वह भविष्य में भी ऐसा करेगी।
इस पर पीठ ने कहा, ‘हमें आक्षेप नहीं लगाना चाहिए…आखिरकार हम एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के साथ काम कर रहे हैं…हम यहां जो कुछ भी कहते हैं, वह उच्च न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला नहीं होना चाहिए।’
केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि इस मामले में चौंकाने वाले तथ्य हैं, जिन्हें इस अदालत के समक्ष लाया जाएगा।
शीर्ष अदालत के समक्ष एसटी/एसटी एसोसिएशन का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने दलील दी कि 52 प्रमाणपत्रों में से 14 फर्जी पाए गए।
इस पर श्री सिब्बल ने दलील देते हुए कहा कि अब तक राज्य पुलिस ने 14 मामलों में 10 मुकदमे (एफआईआर) दर्ज किये हैं।
पीठ ने राज्य सरकार के वकील से कहा, “हम एफआईआर में की गई जांच की स्थिति जानना चाहते हैं।”
इसके बाद शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों से तीन सप्ताह के भीतर अपनी दलीलें दाखिल करने को कहा।
कलकत्ता उच्च न्यायालय में यह असामान्य घटनाक्रम 25 जनवरी को हुआ, जिसके एक दिन बाद न्यायमूर्ति सौमेन सेन और न्यायमूर्ति उदय कुमार की खंडपीठ ने पश्चिम बंगाल में एमबीबीएस प्रवेश में अनियमितताओं की सीबीआई जांच के लिए न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय की एकल पीठ के निर्देश पर रोक लगा दी थी।
शीर्ष अदालत ने 26 जनवरी को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था।
न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय की एकल पीठ ने 25 जनवरी को खंडपीठ के आदेश को अवैध करार दिया था। खंडपीठ ने 24 जनवरी को मामले की सीबीआई जांच के निर्देश पर रोक लगा दी थी और कहा था कि राज्य सरकार को मामले में अपनी जांच पूरी करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
बीरेंद्र, यामिनी

Tags: Calcutta High Court division bench-single bench order disputecaseitselfSupreme Courttransferredअपनेकलकत्ता हाईकोर्ट खंडपीठ-एकल पीठकियापासमामलेसुप्रीम कोर्टस्थानांतरित
Previous Post

कड़े विरोध के बाद यूजीसी ने बहाल की पुरानी व्यवस्था: कांग्रेस

Next Post

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात

Related Posts

SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत
देश

SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत

September 2, 2025
बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया
विदेश

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया

February 6, 2025
भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित
देश

भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित

February 6, 2025
मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च
व्यापार

मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च

February 6, 2025
एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन
बॉलीवुड

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
मनोरंजन

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
Next Post
कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात

New Delhi, India
Monday, April 20, 2026
Mist
31 ° c
27%
11.9mh
41 c 31 c
Tue
42 c 31 c
Wed

ताजा खबर

">
Surat Breaking News: LPG संकट से हाहाकार! घर लौटने के लिए सूरत स्टेशन पर उमड़ा प्रवासियों का सैलाब, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज

Surat Breaking News: LPG संकट से हाहाकार! घर लौटने के लिए सूरत स्टेशन पर उमड़ा प्रवासियों का सैलाब, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज

April 20, 2026
IPL 2026 Record: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी को आउट करते ही बने 200 T20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर

IPL 2026 Record: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी को आउट करते ही बने 200 T20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर

April 20, 2026
Ahmedabad Violence: अहमदाबाद में झड़प के बाद हिंसा, एक की मौत; कई दुकानें जलकर राख

Ahmedabad Violence: अहमदाबाद में झड़प के बाद हिंसा, एक की मौत; कई दुकानें जलकर राख

April 20, 2026

">
महिला आरक्षण पर नहीं बनी बात: सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा! CM रेखा गुप्ता बोलीं- कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा मातृशक्ति का विकास

महिला आरक्षण पर नहीं बनी बात: सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा! CM रेखा गुप्ता बोलीं- कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा मातृशक्ति का विकास

April 20, 2026
पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

April 19, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved