• About us
  • Contact us
Monday, June 22, 2026
36 °c
New Delhi
37 ° Tue
38 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

जोशी से मिले धामी, मांगा 12.50 करोड़ टन क्षमता का कोल ब्लॉक

News Desk by News Desk
January 17, 2024
in देश
जोशी से मिले धामी, मांगा 12.50 करोड़ टन क्षमता का कोल ब्लॉक
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (कड़वा सत्य) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात के बाद बुधवार को कहा कि उत्तराखंड में तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है जिसके कारण ऊर्जा खपत भी बढ़ गई है इसलिए राज्य में 12.50 करोड़ टन क्षमता की कोयला भंडारण सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने जो औद्योगिक नीति अपनाई है उससे स्थिति बदली है और अनुकूल माहौल बन गया है जिसके कारण राज्य का द्रुत गति से औद्योगिक विकास हो रहा है। बदले माहौल से विद्युत मांग भी निरन्तर वृद्वि हो रही है। सर्दियों में ठंडे तापमान के कारण नदियों में पानी का बहाव कम हो जाता है और बिजली की कमी गंभीर हो जाती है।
उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली की मांग प्रतिवर्ष लगभग 4 से 5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है और लीन सीजन में प्रतिदिन लगभग 4 से 5 मियू की औसत कमी होती है। औद्यौगिकीरण बढने के कारण आने वाले वर्षों में विद्युत की मांग और बढने की सम्भावना है।
श्री धामी ने कहा कि ऊर्जा मंत्रालय की संस्तुति के मद्देनजर राज्य में विद्युत परियोजनाओं के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार के उपक्रम यूजेवीएन लिमिटेड और टीएचडीसी इण्डिया लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उपक्रम टीएचडीसीआईएल-यूजेवीएनएल एनर्जी कम्पनी लिमीटेड का गठन किया गया है। टीएचडीसी इण्डिया लि. की तापीय विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में भी अनुभव को ध्यान में रखते हुए राज्य की विद्युत मांग की आपूर्ति के लिए इस नए संयुक्त उपक्रम के माध्यम से एक पिट-हेड थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य उन कुछ राज्य में से एक है जहां कोई भी थर्मल पावर स्टेशन संचालित नहीं है इसलिए राज्य को एक कोल ब्लॉक का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उनके अनुरोध पर विशेष ध्यान देते हुए आश्वासन दिया कि वह स्थिति को देखते हुए यथासंभव इस मामले में सहयोग करेंगे।
अभिनव.संजय

Tags: asked for coal block of 12.50 crore tonne capacityDhami met Joshiक्षमता का कोल ब्लॉकजोशी से मिले धामीमांगा 12.50 करोड़ टन
Previous Post

हिमाचल में वाहन गहरी खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत

Next Post

मान ने पंजाब में विदेशी निवेश के लिए उच्चायुक्तों के साथ की मैराथन मुलाकात

Related Posts

No Content Available
Next Post
मान ने पंजाब में विदेशी निवेश के लिए उच्चायुक्तों के साथ की मैराथन मुलाकात

मान ने पंजाब में विदेशी निवेश के लिए उच्चायुक्तों के साथ की मैराथन मुलाकात

New Delhi, India
Monday, June 22, 2026
Partly cloudy
36 ° c
33%
15.8mh
42 c 33 c
Tue
42 c 34 c
Wed

ताजा खबर

‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील

‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील

June 22, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बढ़ते केंद्रीकरण और शैक्षिक असमानता की चिंताओं को लेकर केंद्र से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बढ़ते केंद्रीकरण और शैक्षिक असमानता की चिंताओं को लेकर केंद्र से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की

June 22, 2026
फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान

रिकवरी से रोज़गार तक: भगवंत मान सरकार का ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान नशा पीड़ितों को रोज़गार के ज़रिए नया जीवन दे रहा है

June 22, 2026
विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पंजाब सरकार का बड़ा सहारा; 305 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पंजाब सरकार का बड़ा सहारा; 305 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

June 20, 2026
पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार द्वारा 2,437 अप्रेंटिस ट्रेनिज़ को पी.एस.पी.सी.एल. में सहायक लाइनमैन के रूप में भर्ती करने का निर्णय: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved