• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
33 °c
New Delhi
35 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

मोदी मिले टी-20 विश्वकप विजेता टीम से, मुम्बई में तिरंगे और ट्राफी साथ निकली विजय यात्रा

News Desk by News Desk
July 5, 2024
in खेल
मोदी मिले टी-20 विश्वकप विजेता टीम से, मुम्बई में तिरंगे और ट्राफी साथ निकली विजय यात्रा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली/मुम्बई 04 जुलाई (कड़वा सत्य) टी-20 विश्वकप जीतने के बाद गुरुवार को सुबह स्वदेश लौटी भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात के बाद मुम्बई में लाखों की संख्या में प्रशंसकों की भारी भीड़ के बीच खिलाड़ियों ने विजय रथ (ओपन रूफ बस में) सवार होकर तिरंगे लहराते और ट्रॉफी के साथ नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय यात्रा निकाली।
टी-20 विश्वकप विजेता टीम को देखने का जुनून प्रशंसकों पर इतना था कि बारिश के बावजूद सड़क के बीच और दोनों किनारों पर छाते और तिरंगा लहराते देखे गये। बीसीसीआई और भारतीय टीम ने प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में टी-20 विश्वकप विजेता टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि ये ट्रॉफी पूरे देश को समर्पित है तो वहीं टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि ये भारतीय टीम के कड़ी मेहनत का फल है। भारतीय खिलाड़ियों ने बीसीसीआई द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद ग्राउंड का चक्कर लगाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया। इस दौरान रोहित और अन्य खिलाड़ी टेनिस बॉल देते हुए नजर आए। खिलाड़ियों ने टी-शर्ट भी बांटी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए सम्मान राशि भेंट की गई। इस बीच राहुल द्रविड़ ने कहा, “मैं इस प्यार को मिस करूंगा। आज रात मैंने सड़कों पर जो देखा, मैं उसे कभी नहीं भूलूंगा।”
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य आज सुबह विशेष विमान ‘चैंपियंस वर्ल्डकप 24’ से राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जैसे ही उतरे वहां बड़ी संख्या में उनके प्रशंसकों टीम का भव्य स्वागत किया। इसके बाद टीम को पहले विशेष बस में सीटीसी मौर्या होटल पर ठहराया और उसके बाद प्रधानमंत्री निवास सात-लाेक कल्यण मार्ग लाया गया।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी वीडियो में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम के सदस्य टी-20 विश्वकप क्रिकेट ट्राॅफी के साथ श्री मोदी से जोश और उत्साह से मिलते दिखाई दिये। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से बातचीत में अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में कराए गए टूर्नामेंट के अपने अनुभव साझा किये और हल्का फुलका हंसी मजाक करते दिखाई दिये।
रोहित शर्मा और टीम के कोच राहुल द्रविड ने प्रधानमंत्री मोदी को ट्रॉफी सौंपी। भारतीय टीम ने ट्रॉफी और प्रधानमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इस मुलाकात के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को नमो वन की जर्सी भेंट की।
श्री मोदी से मुलाकात के बाद तय कार्यक्रम के भारतीय टीम नयी दिल्ली से मुम्बई रवाना हो गई थी।
सोशल मीडिया मंच पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो के अनुसार आज सुबह आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंची भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने हाथों में ट्राफी लेकर बाहर आये। इसके बाद रोहित वहां बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसको को ट्रॉफी की झलक दिखाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद क्रिकेट टीम आईटीसी मौर्या पहुंची तो वहां ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए।
बीसीसीआई की ओर से पोस्ट किये वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ट्राॅफी के साथ यात्रा का लुफ्त उठाते हुये देखे गये।
उल्लेखनीय है कि टी-20 विश्वकप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम बेरिल चक्रवाती तूफान के कारण बारबाडोस में फंसी हुई थी। चक्रवात थमने के बाद विशेष विमान से आज टीम स्वदेश लौटी है।
टीम  
कड़वा सत्य

Tags: metModiMumbaiT-20 World CuptricolourtrophyVijay Yatrawinning teamटी-20 विश्‍वकपट्राफी साथतिरंगेनिकलीमुम्बईमोदी मिलेविजय यात्राविजेता टीम
Previous Post

चीन ने नये उपग्रह समूह का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण

Next Post

करिश्मा कक्कड़ और चांदनी मेहता का भोजपुरी लोकगीत ‘राजा जी के पातर कमरिया’ रिलीज

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
Next Post
करिश्मा कक्कड़ और चांदनी मेहता का भोजपुरी लोकगीत

करिश्मा कक्कड़ और चांदनी मेहता का भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के पातर कमरिया' रिलीज

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Mist
33 ° c
24%
13.7mh
40 c 29 c
Mon
41 c 31 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

April 19, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ बिल राज्यपाल की मंज़ूरी के बाद कानून बन गया, सीएम भगवंत सिंह मान ने वाहेगुरु और संगत का किया धन्याद

April 19, 2026
मां की सांसों के लिए जंग: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत

मां की सांसों के लिए जंग: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत

April 19, 2026
भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना, कमजोर कानूनों और सियासी संरक्षण के युग का हुआ अंत: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना, कमजोर कानूनों और सियासी संरक्षण के युग का हुआ अंत: हरपाल सिंह चीमा

April 19, 2026
PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved