• About us
  • Contact us
Monday, May 25, 2026
42 °c
New Delhi
41 ° Tue
41 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

शाह ने जारी किया दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा भाग

News Desk by News Desk
January 25, 2025
in देश
शाह ने जारी किया दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा भाग
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 25 जनवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी किया और कहा कि भाजपा की संस्कृति काम करने की है, जबकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की संस्कृति है कि वादे करके आ जाओ, अगले चुनाव में फिर भोला चेहरा बनाकर खड़े हो जाओ।
श्री शाह ने आप सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा। सबके ठेके दे दिए, हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया।” उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने हर चुनाव में सिर्फ झूठे वादे किए हैं, लेकिन भाजपा कोरे वादे नहीं करती।
गौरतलब है कि इस साल भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र को तीन भाग में जारी किया है। भाजपा ने 17 जनवरी को विकसित दिल्ली संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। इसको जारी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने इसे ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया था। इसके बाद 21 जनवरी को संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने जारी किया था।
श्री शाह ने कहा, “हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं। भाजपा कोरे वादे नहीं करती है। जो कहती है, उसे पूरा करती है। हमने संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए सुझाव मांगे थे और एक लाख आठ हजार लोगों ने अपना सुझाव दिया। वहीं, 62 प्रकार के समूहों की बैठक की गई। ये सुझाव, दिल्ली का बजट और दिल्ली की जरूरतों को ध्यान में रखकर ये संकल्प पत्र बनाया गया है।”
उन्होंने श्री केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा उनकी सरकार ने ढेर सारे वादे किए थे, जिन्होंने पूरा करने के लिए इनके पास न उत्साह है, न संकल्प। उन्होंने कहा, “श्री केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार और कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेगा। बंगला लिया। यही नहीं, 51 करोड़ से ज्यादा खर्च कर और चार बंगले मिलाकर एक शीश महल बनाया। करोड़ों के पर्दे, लाखों के सोफा और एलईडी लगावाए।।”
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आप ने मोहल्ला क्लिनिक बनाकर दिल्ली को ठगने का काम किया है। लोग पूछते हैं कि ऑपरेशन कराना है, कहां जाएं। मोहल्ला क्लिनिक के अंदर ऑपरेशन, एक्स-रे हो रहे हैं क्या। क्या विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर आप अस्पतालों के वादे से मुकर गए। बिस्तरों की संख्या दोगुना करने, 07 दिन स्वच्छ और मुफ्त जल देने का वादा भी नहीं किया था।
उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल और उनके मंत्री हर दिन में तीन संवाददाता सम्मेलन करके दूसरे राज्यों पर आरोप लगाते हैं, ये खुद प्रदूषण दूर नहीं करते। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा किया था और आप, आपके मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में ही जेल गए। जमानत मिलते ही कहते हैं कि मैं पाक-साफ हूं। आप मुगालते में रहिए, न जनता को मूर्ख बनाइए। जमानत है, केस चलना है। बेल को क्लीन चिट कहकर आप आरोपों से बच नहीं सकते।”
श्री शाह ने कहा कि दिल्ली में कभी भी भ्रष्टाचार का स्तर इतना बड़ा नहीं हुआ, जितना श्री केजरीवाल ने किया है। उन्होंने कहा, “शराब नीति बनाने में उनकी आय कैसे बढ़ेगी, इसका ध्यान रखा। 5400 करोड़ का राशन वितरण घोटाला, 4500 करोड़ बस घोटाला, 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला, 2800 करोड़ का जल निगम घोटाला हुआ।”
उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 10 साल में दिल्ली के बुनियादी ढांचे के विकास की जिम्मेदारी ली है। हमने 15 हजार रेलवे, 21 हजार करोड़ हवाई अड्डा और 41 हजार करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च किया है। केंद्र सरकार काम नहीं करती, तो आज दिल्ली रहने लायक नहीं होती।
उन्होंने कहा, “हमने 73 लाख लाभार्थी अन्न योजना, ढाई लाख लाभार्थी रेहड़ी-पटरी वालों को लोन दिया। 488 दुकानों पर सस्ती दवाइयां दीं। श्रम योगी मानव धन में 11 हजार सब्सक्राइबर बने। जन-धन योजना में 65 लाख खाते खोले, 17 से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि का फायदा मिला। उजाला योजना के तहत एक करोड़ 30 लाख बल्ब बांटे। वादे करना और काम करना भाजपा की संस्कृति है। आप की संस्कृति है कि वादे करके आ जाओ, अगले चुनाव में फिर भोला चेहरा बनाकर खड़े हो जाओ।”
गृहमंत्री ने कहा, “चुनाव में गंभीर झूठ फैलाया जा रहा है। मैं अपने बंगले पर एक कर्मचारी से मिला। उसने कहा कि मेरे फोन पर कहा जा रहा है कि भाजपा आएगी तो सभी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। मैंने सार्वजनिक जीवन में ऐसा झूठा चुनाव प्रचार नहीं देखा। पत्थर की लकीर है कि कोई योजना बंद नहीं होगी। मेरी अपील नहीं सुनेंगे, अन्ना को नहीं सुना। सर जी ऐसी झूठी बातें फैलाकर सार्वजनिक जीवन का मजाक उड़ा रहे हैं।”
संतोष,  
कड़वा सत्य

Tags: AssemblyBJPDelhielectionsmanifestopartreleasedShahthirdकियाचुनावजारीतीसरादिल्ली विधानसभाभागभाजपाशाह‘संकल्प पत्र’
Previous Post

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 95 पुलिस, अग्निशमन कर्मियों को “वीरता पद” देने की घोषणा

Next Post

मोदी ने इंदौर, उदयपुर को आर्द्रभूमि के लिए वैश्विक सूची में शामिल किए जाने पर दी बधाई

Related Posts

बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

वतन की खातिर सबसे ज्यादा जानें कुर्बान करने वाले पंजाबियों पर देश विरोधी होने का ठप्पा लगा रही है भाजपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 8, 2026
बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया
विदेश

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया

February 6, 2025
शाह श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए
देश

शाह श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए

February 6, 2025
मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च
व्यापार

मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च

February 6, 2025
एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन
बॉलीवुड

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
मनोरंजन

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
Next Post
मोदी ने इंदौर, उदयपुर को आर्द्रभूमि के लिए वैश्विक सूची में शामिल किए जाने पर दी बधाई

मोदी ने इंदौर, उदयपुर को आर्द्रभूमि के लिए वैश्विक सूची में शामिल किए जाने पर दी बधाई

New Delhi, India
Monday, May 25, 2026
Mist
42 ° c
24%
18.7mh
47 c 34 c
Tue
47 c 34 c
Wed

ताजा खबर

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

May 24, 2026
केंद्र आरबीआई का असाधारण लाभांश राज्यों के साथ सांझा करे, सेंट्रल बैंक की आज़ादी और वित्तीय मज़बूती की रक्षा करे: हरपाल सिंह चीमा

केंद्र आरबीआई का असाधारण लाभांश राज्यों के साथ सांझा करे, सेंट्रल बैंक की आज़ादी और वित्तीय मज़बूती की रक्षा करे: हरपाल सिंह चीमा

May 24, 2026
भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा

May 24, 2026
आप ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ की

आप ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ की

May 22, 2026
पंजाब पहली बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शानदार आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा

पंजाब पहली बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शानदार आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा

May 22, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved