• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
30 °c
New Delhi
29 ° Sun
26 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट

News Desk by News Desk
October 23, 2024
in व्यापार
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 23 अक्टूबर (कड़वा सत्य) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल्स, कैपिटल गुड्स और पावर समेत बारह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138.74 अंक टूटकर 80,081.98 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36.60 अंक उतरकर 24,435.50 अंक पर आ गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.48 प्रतिशत मजबूत होकर 46,196.35 अंक और स्मॉलकैप 0.93 प्रतिशत की छलांग लगाकर 54,030.18 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4031 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2177 में तेजी जबकि 1751 में गिरावट रही वहीं 103 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 32 कंपनियों में बिकवाली जबकि 18 में लिवाली हुई।
बीएसई के 12 समूहों में गिरावट का रुख रहा। इससे ऊर्जा 0.09, हेल्थकेयर 0.85, इंडस्ट्रियल्स 0.75, यूटिलिटीज 0.57, ऑटो 0.71, बैंकिंग 0.24, कैपिटल गुड्स 1.17, धातु 0.23, तेल एवं गैस 0.46, पावर 1.39, रियल्टी 0.05 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.24 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.24, जर्मनी का डैक्स 0.04 और जापान का निक्केई 0.80 प्रतिशत गिर गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 1.27 और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.52 प्रतिशत की तेजी रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट लेकर 79,921.13 अंक पर खुला और बिकवाली होने से 79,891.68 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, लिवाली होने से यह दोपहर से पहले 80,646.31 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 80,220.72 अंक के मुकाबले 0.17 प्रतिशत फिसलकर 80,081.98 अंक रह गया।
इसी तरह निफ्टी भी 94 अंक कमजोर होकर 24,378.15 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,378.10 अंक के निचले जबकि 24,604.25 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,472.10 अंक की तुलना में 0.15 प्रतिशत उतरकर 24,435.50 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.23, सन फ़ार्मा 2.79, पावरग्रिड 1.86, एनटीपीसी 1.74, अडानी पोर्ट्स 1.68, एलटी 1.56, आईसीआईसीआई बैंक 1.28, टाइटन 1.25, एक्सिस बैंक 1.17, टाटा स्टील 1.10, नेस्ले इंडिया 1.02, एसबीआई 0.57, रिलायंस 0.36, आईटीसी 0.24, टाटा मोटर्स 0.23 और मारुति 0.08 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, बजाज फाइनेंस 4.95, टेक महिंद्रा 2.28, एचसीएल टेक 1.29, टीसीएस 1.27, एचडीएफ़सी बैंक 1.26, इंफ़ोसिस 1.18, बजाज फिन सर्व 1.15 और कोटक बैंक के शेयर 0.13 प्रतिशत मजबूत रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: capital goods and powerincluding healthcareindustrialsrose locally amid mixed global market sentiment.इंडस्ट्रियल्सकैपिटल गुड्स और पावर समेत बारह Mumbai: Twelve sectorsमुंबईविश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार पिछले दिवस की तेजी गंवाकर गिरावट पर बंद हुआ। Mumbai: The stock market today lost the previous day
Previous Post

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बेलागंज उपचुनाव के लिए इंजीनियर उत्तम कुमार को पार्टी का उम्मीदवार किया घोषित

Next Post

प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
'वीर हनुमान' में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी
बॉलीवुड

‘वीर हनुमान’ में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी

February 6, 2025
Next Post
प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Partly cloudy
30 ° c
21%
12.6mh
37 c 21 c
Sun
34 c 19 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved