• About us
  • Contact us
Tuesday, July 14, 2026
31 °c
New Delhi
37 ° Wed
38 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए से कहा, ‘कृपया न्याय का मजाक न उड़ाएं’

News Desk by News Desk
July 3, 2024
in देश
सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए से कहा, ‘कृपया न्याय का मजाक न उड़ाएं’
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 03 जुलाई (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को एक आपराधिक मामले में सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को फटकार लगाई और कहा कि आरोप की गंभीरता के कारण त्वरित सुनवाई के अधिकार का उल्लंघन नहीं किया जा सकता।
न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति उज्जल भुयान की अवकाशकालीन पीठ ने यह टिप्पणी जाली मुद्रा से संबंधित एक मामले के आरोपी याचिकाकर्ता जावेद गुलाम नबी शेख की बॉम्बे उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए की, जिसमें उसे (जावेद को) जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।
पीठ ने बिना सुनवाई के पिछले चार वर्षों से जेल में बंद शेख के खिलाफ मुकदमे पर आगे की सुनवाई में देरी के लिए एनआईए को फटकार लगाई और आरोपी की जमानत दे दी। शेख पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम समेत अन्य संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।
पीठ ने सुनवाई में देरी पर नाराजगी जताई और कहा, “आप एनआईए हैं। कृपया न्याय का मजाक न उड़ाएं। चार साल हो गए हैं और मुकदमे पर सुनवाई शुरू नहीं हुई है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।” शीर्ष अदालत ने कहा कि त्वरित सुनवाई का संवैधानिक अधिकार कथित अपराध की गंभीरता पर निर्भर नहीं हो सकता। अदालत ने कहा कि आरोपी ने जो भी अपराध किया हो, उसे त्वरित सुनवाई का अधिकार है।
पीठ ने कहा, “अपराध चाहे कितना भी गंभीर क्यों न हो, आरोपी को संविधान के तहत त्वरित सुनवाई का अधिकार है। हम आश्वस्त हैं कि जिस तरह से अदालत और अभियोजन एजेंसी ने इस मामले में कार्यवाही की, उससे त्वरित सुनवाई के अधिकार को झटका लगा है। इस मामले में संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन हुआ है।”
मुंबई पुलिस ने शेख को 2020 में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कथित तौर पर उसे पास से पाकिस्तान से आए नकली नोट ब द हुए थे। इसके बाद एनआईए ने मामले को अपने हाथ में ले लिया था।
शीर्ष अदालत ने शेख की अपील पर विचार करने के दौरान पाया कि उसके दो सह-आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है, जिनमें से एक जमानत आदेश को वर्तमान में शीर्ष अदालत में चुनौती दी जा रही, लेकिन जमानत पर कोई रोक नहीं है।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: (NIA)(एनआईए)New DelhisaidSupreme Courtकहानयी दिल्लीसुप्रीम कोर्ट‘कृपया न्याय का मजाक न उड़ाएं’
Previous Post

भारत- मंगाेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास

Next Post

हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे, चंपाई सोरेन का इस्तीफा

Related Posts

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस
देश

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस

May 25, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत
देश

SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत

September 2, 2025
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Next Post
हेमंत सोरेन  तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे, चंपाई सोरेन का इस्तीफा

हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे, चंपाई सोरेन का इस्तीफा

New Delhi, India
Tuesday, July 14, 2026
Mist
31 ° c
75%
9.4mh
41 c 34 c
Wed
42 c 34 c
Thu

ताजा खबर

जीडीपी की विकास दर की कीमत कौन चुका रहा है?

जीडीपी की विकास दर की कीमत कौन चुका रहा है?

July 13, 2026
मुख्यमंत्री माँवां-धियां सत्कार योजना’ ने पंजाब की महिलाओं में जगाई उम्मीद, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई किरण

मुख्यमंत्री माँवां-धियां सत्कार योजना’ ने पंजाब की महिलाओं में जगाई उम्मीद, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई किरण

July 13, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगारों की सेवाओं को नियमित किया, नियमित हुए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगारों की सेवाओं को नियमित किया, नियमित हुए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

July 13, 2026
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

July 13, 2026
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, टारगेट किलिंग पर निकले 3 शूटर गिरफ्तार

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, टारगेट किलिंग पर निकले 3 शूटर गिरफ्तार

July 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved