• About us
  • Contact us
Thursday, May 28, 2026
35 °c
New Delhi
38 ° Fri
32 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

केजरीवाल आधुनिक स्वतंत्रता संग्  सेनानी : कैलाश गहलोत

News Desk by News Desk
August 16, 2024
in देश
केजरीवाल आधुनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी : कैलाश गहलोत
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (कड़वा सत्य) दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलोत ने लोगों को आजादी की बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आधुनिक स्वतंत्रता संग्  सेनानी हैं।
श्री गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में झंडा फहराने के बाद कहा , “श्री केजरीवाल आधुनिक स्वतंत्रता संग्  सेनानी हैं। यह हम सभी के लिए चिंतन-मनन का विषय है कि क्या हमें 77 साल पहले इसीलिए आजादी मिली थी कि एक दिन एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना कोई अपराध और सबूत के जेल में डाल दिया जाएगा? बिल्कुल नहीं। श्री केजरीवाल को दिल्ली की जनता के लिए काम करने की सजा मिल रही है।”
उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल की तरफ से दिल्लीवालों को आश्वस्त करता हूं कि आपकी मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज और महिलाओं की बस सेवा जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि बुरी ताकतें अरविंद केजरीवाल के इस साहसिक प्रयास को रोकने की लगातार साजिश कर रही हैं और संवैधानिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा रही है। लेकिन भारत का लोकतंत्र और संविधान इतना मजबूत है कि कोई भी ताकत इसके मूल्यों को कमजोर नहीं कर सकती। केजरीवाल सरकार ने आज साबित कर दिया है कि अगर नियत साफ़ हो और सरकार ईमानदार हो तो सब कुछ हो सकता है।
श्री गहलोत ने कहा , “हमारे देश के कई हिस्सों में कई-कई घंटे बिजली नहीं आती है, लेकिन दिल्ली में 24 घंटे और मुफ्त बिजली आती है। दिल्ली में 24 घंटे बिजली देना इसलिए संभव हो पाया, क्योंकि हमारी सरकार की नियत साफ़ है और सरकार ईमानदार है।”
उन्होंने कहा , “दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनने से पहले लोग कहते थे कि सरकारी स्कूलों का कुछ नहीं हो सकता। देश के बाकी हिस्सों की तरह दिल्ली में भी स्कूलों का बुरा हाल था। गरीब से गरीब आदमी भी अपना पेट काट कर अपने बच्चों को निजी स्कूल में भेजने को मजबूर था लेकिन केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के स्कूलों में चमत्कारिक बदलाव लाकर दिखाया और हमारे सरकारी स्कूलों की चर्चा देश और पूरी दुनिया में है। आज हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमने दिली के सरकारी स्कूलों में 22,000 नए क्लासरूम बनाए, जबकि आज़ादी के बाद के सात दशकों तक केवल 17,000 क्लासरूम बनाए गए थे।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक बहुत बडी समस्या प्रदूषण की रही है। केजरीवाल सरकार ने प्रदुषण की खिलाफ एक युद्ध छेड़ा हुआ है। इसी का परिणाम है कि जिस प्रदूषण के कारण 2016 में अच्छे या मॉडरेट एक्यूआई वाले दिनों की संख्या साल में केवल 108 थी, वह 2023 में लगभग दोगुना होकर 206 तक पहुंच गई. यह इसलिए संभव हुआ क्योकि केजरीवाल सरकार देश की एकमात्र सरकार है जिसने अपने राज्य के सारे थर्मल पावर प्लांट्स बन्द करवाए। 24 घंटे बिजली मुहैया करवाई, ताकि दिल्ली में कही भी जनरेटर से बिजली का उतपादन न हो। पिछले 9 सालो में करीबन 3 करोड़ पौधे लगाए गए और देश की पहली “ट्री ट्रांसप्लांटेशन पालिसी” लाई गई।
श्री गहलोत ने कहा कि केजरीवाल जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं, उनका सामना हर दिन एक नयी चुनौती से होता रहा है और हर उस चुनौती को हराकर वह दिल्ली की जनता के लिए ऐतिहासिक काम करते रहे हैं। उनके सारे अधिकार छीन लिए गए, लेकिन फिर भी उन्होंने दिल्ली का कोई काम रुकने नहीं दिया।
  अशोक
कड़वा सत्य

Tags: Chief Minister Arvind KejriwalDelhi Home Minister Kailash GehlotFighterfreedommodernNew Delhistruggleआधुनिकदिल्ली गृहमंत्री कैलाश गहलोतनयी दिल्लीमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालसंग्रामसेनानीस्वतंत्रता
Previous Post

स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई 50 करोड़ के पार

Next Post

ब्राजील में छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
ब्राजील में छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत

ब्राजील में छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत

New Delhi, India
Thursday, May 28, 2026
Sunny
35 ° c
21%
15.1mh
44 c 32 c
Fri
41 c 27 c
Sat

ताजा खबर

भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू

May 27, 2026
माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

May 27, 2026
भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

May 27, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

May 27, 2026
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved