• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
42 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

नुश्की में आतंकवादियों के हमले में 11 लोगों की मौत

News Desk by News Desk
April 13, 2024
in विदेश
नुश्की में आतंकवादियों के हमले में 11 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

क्वेटा 13 अप्रैल (कड़वा सत्य) पाकिस्तान में बलूचिस्तान के नुश्की जिले में अज्ञात आतंकवादियों ने पंजाब प्रांत के नौ यात्रियों सहित 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
नुश्की के उपायुक्त हबीबुल्लाह मुसाखेल ने कहा कि शुक्रवार की रात बारह से अधिक आतंकवादियों ने नुश्की से लगभग एक किलोमीटर दूर सुल्तान चढाई के पहाड़ी बिंदु पर क्वेटा-नुश्की-ताफ्तान एन -40 राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। एक वाहन के नहीं रुकने पर गोलीबारी की। गोलीबारी के कारण वाहन का टायर फट गया और पलट गया, जिससे वाहन चालक की मौत हो गयी।
नुशकी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने क्वेटा से ताफ्तान जा रही एक यात्री बस को भी रोक दिया और यात्रियों के सीएनआईसी की जाँच की और नौ लोगों का अपहरण कर लिया । ये लोग पास पंजाब प्रांत के निवासी थे।
नुश्की के थाना प्रभारी असद मेंगल ने कहा कि आतंकवादी अपहृत व्यक्तियों के साथ पास की पहाड़ियों की ओर भाग गये और बाद में सभी नौ लोगों के शव आसपास के एक पुल के नीचे पाए गए। इन सभी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
नुश्की के पुलिस अधीक्षक अल्लाह बख्श ने कहा कि मारे गए लोग मंडी बहाउद्दीन, वज़ीराबाद और गुजरांवाला के थे। उन्होंने कहा कि ये मजदूर थे और क्वेटा से ताफ्तान के लिए बस में चढ़े थे।
आतंकवादियों ने नुश्की फ्रंटियर कोर (एफसी) मिलिशिया के एक आयुध डिपो पर भी रॉकेट दागे , हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई।
पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे सशस्त्र बलूच अलगाववादी संगठन का हाथ हो सकता है। हमलावरों को पकड़ने के लिए एफसी और अन्य सुरक्षा बलों के साथ क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने नुश्की में निर्दोष यात्रियों की हत्या की निंदा की है और कहा है कि अपराध में शामिल आतंकवादियों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की हत्या अमानवीय और अक्षम्य अपराध है।
उन्होंने कहा कि सरकार निहत्थे और निर्दोष नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाएगी और आतंकवाद के खतरे को खत्म करेगी। उन्होंने पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
  अशोक
कड़वा सत्य

Tags: 11 peopleBalochistanincluding nine passengersNushki districtPakistanPunjab provinceQuettashot dead by unidentified terroristsअज्ञात आतंकवादियोंक्वेटागोली मारकर हत्यानुश्की जिलेनौ यात्रियों सहित 11 लोगोंपंजाब प्रांतपाकिस्तानबलूचिस्तान
Previous Post

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म ‘ अमर सिंह चमकीला’ के लिये 15 किलो वजन बढ़ाया

Next Post

राजद का परिवर्तन पत्र जारी, एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा

Related Posts

ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिकी टैरिफ की सियासत
संपादकीय

ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिकी टैरिफ की सियासत

January 6, 2026
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
Pakistan Train Hijacked: पाकिस्तान: बलोच आर्मी ने ट्रेन हाईजैक की, 140 सैनिक बंधक, 20 जवानों की मौत
अभी-अभी

Pakistan Train Hijacked: पाकिस्तान: बलोच आर्मी ने ट्रेन हाईजैक की, 140 सैनिक बंधक, 20 जवानों की मौत

March 12, 2025
चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर
खेल

चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

February 5, 2025
60 फिलिस्तीनी कैदियों को तुर्की, कतर, मलेशिया, पाकिस्तान भेजा जाएगा
विदेश

60 फिलिस्तीनी कैदियों को तुर्की, कतर, मलेशिया, पाकिस्तान भेजा जाएगा

February 4, 2025
Next Post
राजद का परिवर्तन पत्र जारी, एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा

राजद का परिवर्तन पत्र जारी, एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Sunny
42 ° c
12%
13.7mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved