• About us
  • Contact us
Thursday, July 9, 2026
29 °c
New Delhi
29 ° Fri
35 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

बजट से नीतिगत समर्थन मिलने की उम्मीद में बाजार में तेजी बरकरार

News Desk by News Desk
January 29, 2025
in व्यापार
बजट से नीतिगत समर्थन मिलने की उम्मीद में बाजार में तेजी बरकरार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 29 जनवरी (कड़वा सत्य) अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने की संभावना के साथ ही स्थानीय स्तर पर इस वर्ष के बजट से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए नीतिगत समर्थन मिलने और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के तरलता बढ़ाने के उपायों से दरों में कटौती होने की उम्मीद में हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 631.55 अंक अर्थात 0.83 प्रतिशत की छलांग लगाकर 76,532.96 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 205.85 अंक यानी 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,163.10 अंक पर पहुंच गया। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 2.54 प्रतिशत उछलकर 42,366.13 अंक और स्मॉलकैप 3.28 प्रतिशत मजबूत होकर 49,050.57 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4082 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2978 में तेजी जबकि 1011 में गिरावट रही वहीं 93 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई 2909 कंपनियों के शेयरों में से 2311 हरे जबकि 528 लाल निशान पर बंद हुए वहीं 70 में टिकाव रहा।
विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों को आगामी केंद्रीय बजट 2025 से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए नीतिगत समर्थन की उम्मीद है, जिससे बाजार में सकारात्मक धारणा बनी हुई है। फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में स्थिरता की उम्मीद और वैश्विक बाजारों में आईटी शेयरों में तेजी ने भारतीय बाजारों को समर्थन दिया है। साथ ही आरबीआई के तरलता बढ़ाने के उपायों के कारण वित्तीय शेयरों में मजबूती आई है, जिससे बाजार को बढ़ावा मिला है।
इनके अलावा पिछले 20 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, लगातार तीन महीनों की गिरावट के बाद जनवरी महीने में निफ्टी 50 में तेजी देखने को मिली है। इस ट्रेंड के आधार पर जनवरी 2025 में भी निफ्टी में तेजी की उम्मीद की जा रही है। इन कारकों से शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है।
इससे बीएसई में एफएमसीजी की 0.30 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य 20 समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे कमोडिटीज 2.30, सीडी 2.17, ऊर्जा 0.81, वित्तीय सेवाएं 1.34, हेल्थकेयर 2.20, इंडस्ट्रियल्स 2.94, आईटी 2.65, दूरसंचार 0.12, यूटिलिटीज 1.33, ऑटो 1.49, बैंकिंग 0.68, कैपिटल गुड्स 2.70, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.73, धातु 1.95, तेल एवं गैस 0.54, पावर 2.13, रियल्टी 3.10, टेक 1.78, सर्विसेज 1.66 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 2.63 प्रतिशत उछल गए।
विश्व बाजार में बढ़त का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.19, जर्मनी का डैक्स 0.65, जापान का निक्केई 1.02 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.14 प्रतिशत मजबूत रहा। हालांकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.06 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 237 अंक की तेजी के साथ 76,138.24 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से दोपहर से पहले 75,975.80 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गए। वहीं, लिवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 76,599.73 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 75,901.41 अंक के मुकाबले 0.83 प्रतिशत की छलांग लगाकर 76,532.96 अंक पर पहुंच गया।
इसी तरह निफ्ट भी 70 अंक की बढ़त के साथ 23,026.75 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,976.50 अंक के निचले जबकि 23,183.35 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,957.25 अंक की तुलना में 0.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,163.10 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में जोमैटो 6.79, टाटा मोटर्स 3.29, इंफोसिस 2.83, अल्ट्रासिमको 2.38, टेक महिंद्रा 2.31, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.03, बजाज फाइनेंस 2.02, अडानी पोर्ट्स 1.88, सन फार्मा 1.81, कोटक बैंक 1.79, टाटा स्टील 1.63, पावरग्रिड 1.55, टीसीएस 1.52, एचसीएल टेक 1.51, इंडसइंड बैंक 1.50, बजाज फिनसर्व 1.22, नेस्ले इंडिया 1.16, एनटीपीसी 1.02, एलटी 1.02, एसबीआई 0.94, टाइटन 0.82, एचडीएफसी बैंक 0.39, आईसीआईसीआई बैंक 0.35 और रिलायंस 0.16 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, आईटीसी होटल्स 5.00, भारती एयरटेल 1.19, मारुति 1.18, एशियन पेंट 0.87, आईटीसी 0.55, एक्सिस बैंक 0.08 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.06 प्रतिशत नुकसान में रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: budgetcontinuesexpectationsmarketpolicyrisesupportउम्मीदतेजीनीतिगतबजटबरकरारबाजारमिलनेसमर्थन
Previous Post

मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी

Next Post

बद-इंतजामी के चलते महाकुंभ में हुई भगदड़ : आप

Related Posts

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
कर सुधार बजट की एक प्रमुख विशेषता है: तुहिन कांत पांडे
व्यापार

कर सुधार बजट की एक प्रमुख विशेषता है: तुहिन कांत पांडे

February 4, 2025
ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार
व्यापार

ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

February 4, 2025
यह गैर-मुद्रास्फीतिकारी बजट अर्थव्यवस्था में सभी को प्रोत्साहन देता है: तुहिन कांत पांडे
व्यापार

यह गैर-मुद्रास्फीतिकारी बजट अर्थव्यवस्था में सभी को प्रोत्साहन देता है: तुहिन कांत पांडे

February 3, 2025
ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार
व्यापार

ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार

February 3, 2025
लैंगिक बजट 37.25 प्रतिशत बढ़कर 4.49 लाख करोड़ रुपये
देश

लैंगिक बजट 37.25 प्रतिशत बढ़कर 4.49 लाख करोड़ रुपये

February 2, 2025
Next Post
बद-इंतजामी के चलते महाकुंभ में हुई भगदड़ : आप

बद-इंतजामी के चलते महाकुंभ में हुई भगदड़ : आप

New Delhi, India
Thursday, July 9, 2026
Mist
29 ° c
79%
21.2mh
33 c 26 c
Fri
40 c 30 c
Sat

ताजा खबर

बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

July 9, 2026
मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026
JDA Vidyadhar Nagar Development: सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर धाभाई का सीएम को पत्र, जर्जर जन उपयोगी भवन के पुनर्विकास से चमकेगा इलाका

JDA Vidyadhar Nagar Development: सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर धाभाई का सीएम को पत्र, जर्जर जन उपयोगी भवन के पुनर्विकास से चमकेगा इलाका

July 7, 2026
कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

July 6, 2026
शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

July 6, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved