• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
44 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

संदेशखाली घटना बंगाल से तृणमूल शासन को उखाड़ फेंकेगी: मोदी

News Desk by News Desk
March 6, 2024
in राजनीति
संदेशखाली घटना बंगाल से तृणमूल शासन को उखाड़ फेंकेगी: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

बारासात 06 मार्च (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले तृणमूल नेता (अब निलंबित) शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संदेशखाली की घटना राज्य से तृणमूल शासन को उखाड़ फेंकेगी।
श्री मोदी ने लोगों से लोकसभा चुनाव में इंडिया समूह को हराने का आग्रह किया क्योंकि वे भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत परियोजनाओं पर ब्रेक लगा रहे हैं।
उन्होंने उत्तर 24 परगना में विशाल ‘नारी शक्ति सम्मान’ रैली को संबोधित करते हुए कहा, “संदेशखाली में महिलाओं के साथ जो भी अत्याचार हुआ वह शर्म की बात है। तृणमूल सरकार संदेशखाली के अपराधियों के बारे में चिंतित नहीं है, बल्कि वह अपराधियों को बचाने में लगी हुई है।”
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार माताओं-बहनों की रक्षा करने की बजाय माफिया, रंगदारों और अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा,“मुझे लगता है कि तृणमूल माताओं और बहनों के समर्थन पर निर्भर नहीं है, बल्कि यह आतंक फैलाने के लिए काफी हद तक माफिया राज पर निर्भर है।”
श्री मोदी ने कहा कि संदेशखाली की घटना आखिरकार तृणमूल को बंगाल से उखाड़ फेंकेगी, क्योंकि महिला शक्ति पुरुष प्रधान समाज पर मजबूत होकर उभर रही है।”
उन्होंने कहा,“तृणमूल के शासन में इस भूमि (बंगाल) पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा,“इंडिया समूह के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की वापसी को देखकर तनाव में हैं।”
श्री मोदी ने कहा,“यह महसूस करने के बाद कि राजग केंद्र में अपनी सरकार बना रही है, इंडिया समूह ने मेरे और मेरे परिवार के बारे में गालियां देना शुरू कर दिया।” उन्होंने कहा कि चूंकि वह राजवंशों पर हमला कर रहे थे, अब इंडिया समूह यह प्रचार कर रहा है कि श्री मोदी के पास कोई परिवार नहीं है।
उन्होंने कहा, “वे मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मैं ‘परिवारवाद’ के खिलाफ बात करता हूं क्योंकि मेरा कोई परिवार नहीं है। ये लोग मेरे परिवार के बारे में जानना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि ये ‘परिवारवादी’ सभा के गवाह बनें और समझें कि यहां मौजूद सभी लोग मेरा परिवार हैं। देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं और वे मेरी देखभाल कर रहे हैं।”
अपने बचपन के दिनों के बारे में बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि जब वह बिना पैसे के देश भर में घूमते थे, घर से दूर जाने के बाद, मुझे गरीब परिवार की मां और बहनें खाना खिलाती थीं तथा एक दिन भी मैं भूखा नहीं रहा।”
उन्होंने कहा,“महिलाओं की ये विशाल रैली इस बात का सबूत है कि भाजपा किस तरह ‘नारी शक्ति’ को ‘विकसित भारत’ की ताकत बना रही है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि नौ जनवरी को भाजपा ने देशभर में ‘शक्ति वंदन’ अभियान शुरू किया था। इस दौरान देशभर के लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया और आज पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए एक बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
संजय, यामिनी

Tags: Sandeshkhali incident will uproot Trinamool rule from Bengal: Modiउखाड़ फेंकेगीघटनातृणमूल शासनबंगाल सेमोदीसंदेशखाली
Previous Post

साहित्य अकादेमी आयोजित करेगी विश्व का सबसे बड़ा ‘साहित्योत्सव’

Next Post

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में होगी नई प्रतिभाओं की खोज: हॉकी इंडिया

Related Posts

मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी
देश

भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी

February 2, 2025
कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी
देश

कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी

January 31, 2025
‘झिटकू-मिटकी’ फिल्म छत्तीसगढ़ की सच्ची घटना पर आधारित
बॉलीवुड

‘झिटकू-मिटकी’ फिल्म छत्तीसगढ़ की सच्ची घटना पर आधारित

January 29, 2025
मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी
देश

मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी

January 29, 2025
प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी
देश

प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी

January 29, 2025
Next Post
राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में होगी नई प्रतिभाओं की खोज: हॉकी इंडिया

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में होगी नई प्रतिभाओं की खोज: हॉकी इंडिया

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Sunny
44 ° c
10%
21.2mh
48 c 36 c
Thu
45 c 29 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved