• About us
  • Contact us
Thursday, May 28, 2026
39 °c
New Delhi
37 ° Fri
32 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

हरियाणा के पंचकूला में होगा विश्व कबड्डी दिवस

News Desk by News Desk
March 20, 2024
in खेल
हरियाणा के पंचकूला में होगा विश्व कबड्डी दिवस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली/चंडीगढ़ 20 मार्च (कड़वा सत्य) इस वर्ष विश्व कबड्डी दिवस 24 मार्च को हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल इंडोर स्टेडियम में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगें। होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एचआईपीएसए) और विश्व कबड्डी संगठन इस वर्ष के आयोजन का संयुक्त रूप से आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा, विश्व स्तर पर कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए एचआईपीएसए और हरियाणा सरकार के बीच हाल ही में एक समझौता भी किया गया है।
इस संबंध में एचआईपीएसए की अध्यक्ष कॉथी डी सुरेश ने बताया कि इस वर्ष विश्व कबड्डी दिवस समारोह का लक्ष्य एक अनोखा आयोजन करना और कबड्डी प्रदर्शनी मैच में सर्वाधिक खिलाड़ियों को शामिल करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने का प्रयास करना है। गिनीज ने 84 खिलाड़ियों के लिए रिकॉर्ड बेंचमार्क निर्धारित किया हुआ है। आयोजकों का प्रयास इससे ज़्यादा खिलाड़ियों को शामिल करने का है। इस प्रयास को 24 मार्च को सुबह 11 बजे गिनीज टीम के निर्णायकों की उपस्थिति में शुरू किया जाएगा और सफल होने पर उसी दिन भारत का कबड्डी में विश्व रिकॉर्ड बनेगा। अब तक इस आयोजन के लिए 154 प्रतिभागियों का चयन हो चुका है। उन्होंने बताया कि यह प्रतीकात्मक रहेगा क्योंकि 77 – 77 खिलाड़ियों की दो टीमें खेलेंगी जोकि हमारी आजादी के 77वें वर्ष के प्रतीक को दर्शाता है। विश्व कबड्डी संगठन के विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विश्व कबड्डी संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक दास ने बताया कि खेलने वाली दोनों टीमों के नाम टीम अर्जुन और टीम अभिमन्यु है। उन्होंने बताया कि इस विश्व रिकॉर्ड के बनने पर कबडडी को ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है, जिसके बाद इस खेल का विस्तार विभिन्न महाद्वीपों के देशों में हो पाएगा। वर्ष 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने अपनी उत्सुकता दिखाई है और मेजबान देश ओलंपिक में एक खेल को शामिल कर सकता है।
उन्होंने बताया कि एचआईपीएसए एक वार्षिक फीचर के रूप में एक वैश्विक महिला कबड्डी लीग शुरू करेगा और पहला सीज़न भारत में जुलाई के महीने में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दुनिया के 15 से अधिक देशों की महिला प्रतिभागी शामिल होंगी।
सुश्री डी सुरेश ने बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए समर्पण, तैयारी और दृढ़ता की आवश्यकता होती है। ‘ऑफिशियली एमेजिंग’ नारा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से जुड़ा है। यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए एक टैगलाइन के रूप में कार्य करता है, जो संगठन द्वारा मान्यता प्राप्त अविश्वसनीय और असाधारण उपलब्धियों को उजागर करता है। आगामी 24 मार्च को एक बार जब कबड्डी विश्व रिकॉर्ड सफलतापूर्वक टूट जाएगा, तो कार्यक्रम में उपस्थित गिनीज निर्णायकों द्वारा एक ‘ऑफिशियली एमेजिंग’ प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। इसका प्रमाण जीडब्ल्यूआर वेबसाइट पर वीडियो प्रारूप के माध्यम से ऑनलाइन भी उपलब्ध होगा।
गौरतलब है कि विश्व कबड्डी दिवस वर्ष 2019 से हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है। यह कबड्डी के खेल से जुड़े संस्थापकों, खिलाड़ियों, कोचों, प्रशासकों, तकनीकी अधिकारियों और सभी महत्वपूर्ण हितधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। पिछले साल विश्व कबड्डी दिवस मिस्र में मनाया गया था।
 . 
कड़वा सत्य

Tags: HaryanaWorld Kabaddi Day will be celebrated on 24th March at Tau Devi Lal Indoor Stadium in Panchkulaनयी दिल्ली/चंडीगढ़ इस वर्ष विश्व कबड्डी दिवस 24 मार्च को हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल इंडोर स्टेडियम में मनाया जाएगा। New Delhi/Chandigarh This year
Previous Post

सेना के टैंकों के लिए उच्च शक्ति वाले स्वदेशी इंजन का सफल परीक्षण

Next Post

जम्मू कश्मीर के प्रमुख नेता चौधरी लाल सिंह कांग्रेस में शामिल

Related Posts

सुरुचि ने जीता स्वर्ण, हरियाणा का 10 मीटर एयर पिस्टल पर दबदबा
खेल

सुरुचि ने जीता स्वर्ण, हरियाणा का 10 मीटर एयर पिस्टल पर दबदबा

February 5, 2025
हरियाणा से आने वाला पानी में जहर नहीं, आप लोगों के दिमाग में जहर भरा है जहर: सैनी
देश

हरियाणा से आने वाला पानी में जहर नहीं, आप लोगों के दिमाग में जहर भरा है जहर: सैनी

January 29, 2025
हरियाणा को पांच विकेट से हराकर कर्नाटक विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में
खेल

हरियाणा को पांच विकेट से हराकर कर्नाटक विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में

January 15, 2025
गौतम ने दी बास्केटबॉल की विजेता टीमों को बधाई
खेल

गौतम ने दी बास्केटबॉल की विजेता टीमों को बधाई

January 12, 2025
गुजरात को दो विकेट से हराकर हरियाण सेमीफाइनल में
खेल

गुजरात को दो विकेट से हराकर हरियाण सेमीफाइनल में

January 12, 2025
हरियाणा ने दबंग दिल्ली केसी को सात अंक से हराया
खेल

हरियाणा ने दबंग दिल्ली केसी को सात अंक से हराया

October 28, 2024
Next Post
जम्मू कश्मीर के प्रमुख नेता चौधरी लाल सिंह कांग्रेस में शामिल

जम्मू कश्मीर के प्रमुख नेता चौधरी लाल सिंह कांग्रेस में शामिल

New Delhi, India
Thursday, May 28, 2026
Mist
39 ° c
36%
3.6mh
43 c 30 c
Fri
38 c 27 c
Sat

ताजा खबर

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

May 28, 2026
भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू

May 27, 2026
माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

May 27, 2026
भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

May 27, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

May 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved