• About us
  • Contact us
Friday, July 3, 2026
31 °c
New Delhi
39 ° Sat
37 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

अमेरिका में मंदी की आशंका खत्म होने से बाजार ने भरी उड़ान

News Desk by News Desk
August 16, 2024
in व्यापार
अमेरिका में मंदी की आशंका खत्म होने से बाजार ने भरी उड़ान
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 16 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों से दुनिया की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था के मंदी की चपेट में आने की आशंका समाप्त होने से विश्व बाजार के नवंबर 2023 के बाद के सर्वश्रेष्ठ सप्ताह को ओर बढ़ने से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार ने डेढ़ प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1330.96 अंक अर्थात 1.68 प्रतिशत की उड़ान भरकर एक सप्ताह बाद 80 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 80,436.84 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 397.40 अंक यानी 1.65 प्रतिशत उछलकर 24,541.15 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर खरीदारी हुई, जिससे मिडकैप 1.80 प्रतिशत मजबूत होकर 47,393.93 अंक और स्मॉलकैप 1.70 प्रतिशत चढ़कर 53,857.09 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4036 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2462 में तेजी जबकि 1467 में गिरावट रही वहीं 107 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 47 कंपनियां चढ़ी जबकि शेष तीन गिर गई।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, जेपीवाई की स्थिरता वैश्विक बाजार में सुधार लाने में सहायक रही है। इसके अलावा अमेरिका में खुदरा बिक्री के मजबूत आंकड़े और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में गिरावट ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मंदी की आशंकाओं को कम करने में मदद की है। साथ ही अमेरिकी की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई में कमी के कारण बाजार की धारणा में सुधार हुआ है। इससे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों में जबरदस्त लिवाली हुई।
घरेलू स्तर पर खुदरा महंगाई दर अनुमान से नीचे आ गई है, जो  वाद का संकेत है। हालांकि, थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में गिरावट, कमजोर औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और पहली तिमाही की कॉर्पोरेट आय में नरमी जैसी चुनौतियों से स्पष्ट है कि बाजार में बढ़त सीमित रह सकती है।
अमेरिका में मंदी की आशंका समाप्त होने से विश्व बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.60, जापान का निक्केई 3.64, हांगकांग का हैंगसेंग 1.88 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.07 प्रतिशत उछाल गया। हालांकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.42 प्रतिशत फिसल गया।
इससे बीएसई के सभी 20 समूहों में जमकर ख़रीददारी हुई। इस दौरान आईटी 2.72, टेक 2.23, रियल्टी 2.45, कमोडिटीज 1.89, सीडी 1.74, ऊर्जा 1.42, एफएमसीजी 1.52, वित्तीय सेवाएं 1.77, हेल्थकेयर 0.94, इंडस्ट्रियल्स 1.70, दूरसंचार 1.08, यूटिलिटीज 1.14, ऑटो 1.90, बैंकिंग 1.61, कैपिटल गुड्स 1.83, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.36, धातु 1.74, तेल एवं गैस 1.52, पावर 1.80 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.93 प्रतिशत मजबूत रहे।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 649 अंक की तेजी के साथ 79,754.85 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद 79,306.69 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, इसके बाद फिर शुरू हुई दमदार लिवाली की बदौलत लगातार चढ़ता हुआ कारोबारी के अंतिम चरण में यह 79,306.69 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 79,105.88 अंक के मुकाबले 1.68 प्रतिशत उछलकर 80,436.84 अंक हो गया।
इसी तरह निफ्टी भी 191 अंक की छलांग लगाकर 24,334.85 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,204.50 अंक के निचले जबकि 24,563.90 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,143.75 अंक की तुलना में 1.65 प्रतिशत मजबूत होकर 24,541.15 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स में सन फार्मा में 0.03 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष 29 कंपनियों में तेजी रही। टेक महिंद्रा 4.02, टाटा मोटर्स 3.47, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.45, टीसीएस 2.91, एचसीएल टेक 2.65, अल्ट्रासिमको 2.60, टाटा स्टील 2.29, आईसीआईसीआई बैंक 2.17, आईटीसी 2.17, अडानी पोर्ट्स 2.07, नेस्ले इंडिया 2.06, बजाज फाइनेंस 2.02, इंफ़ोसिस 2.01, इंडसइंड बैंक 2.00 और कोटक बैंक ने 1.76 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।
इसी तरह लाभ में रही कंपनियों में पावरग्रिड 1.74, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.67, एचडीएफसी बैंक 1.52, बजाज फिन सर्व 1.38, एक्सिस बैंक 1.26, टाइटन 1.24, एसबीआई 1.18, रिलायंस 1.15, भारती एयरटेल 1.00, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.92, एशियन पेंट 0.83, एलटी 0.67, एनटीपीसी 0.48 और मारुति 0.20 प्रतिशत शामिल रही।
 
कड़वा सत्य

Tags: Americaendedfearmarketoffrecessiontookअमेरिकाआशंकाउड़ानखत्मबाजारभरीमंदीहोने
Previous Post

गुलमोहर को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर मनोज बाजपेयी ने जताई खुशी

Next Post

स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के मामले में छह घंटे में प्राथमिकी दर्ज कराना जरूरी

Related Posts

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
अमेरिका के 40 हजार सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति पैकेज के साथ इस्तीफा देने के लिए तैयार: रिपोर्ट
विदेश

अमेरिका के 40 हजार सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति पैकेज के साथ इस्तीफा देने के लिए तैयार: रिपोर्ट

February 6, 2025
अमेरिका में भारतीय नागरिकों को प्रताड़ित करने का विरोध करे सरकार: कांग्रेस
देश

अमेरिका में भारतीय नागरिकों को प्रताड़ित करने का विरोध करे सरकार: कांग्रेस

February 5, 2025
अमेरिका ने पाक में 84 करोड़ डॉलर की सहायता परियोजनाएं की निलंबित
विदेश

अमेरिका ने पाक में 84 करोड़ डॉलर की सहायता परियोजनाएं की निलंबित

February 4, 2025
ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार
व्यापार

ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

February 4, 2025
जापानी प्रधानमंत्री इशिबा इस सप्ताह अमेरिका जाएंगे
विदेश

जापानी प्रधानमंत्री इशिबा इस सप्ताह अमेरिका जाएंगे

February 3, 2025
Next Post
स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के मामले में छह घंटे में प्राथमिकी दर्ज कराना जरूरी

स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के मामले में छह घंटे में प्राथमिकी दर्ज कराना जरूरी

New Delhi, India
Friday, July 3, 2026
Mist
31 ° c
75%
9mh
42 c 35 c
Sat
43 c 32 c
Sun

ताजा खबर

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

July 2, 2026
पंजाब सरकार ने बड़े भर्ती अभियान को दी हरी झंडी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 619 हेल्थ वर्करों की भर्ती तथा उद्योग विभाग में पदों के रणनीतिक पुनर्जीवन को मंजूरी दी

पंजाब सरकार ने बड़े भर्ती अभियान को दी हरी झंडी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 619 हेल्थ वर्करों की भर्ती तथा उद्योग विभाग में पदों के रणनीतिक पुनर्जीवन को मंजूरी दी

July 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

July 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी साजिश का हुआ खुलासा, किसी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जैसा दिखाने के लिए मास्क का इस्तेमाल किया गया था

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

July 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

July 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved