• About us
  • Contact us
Tuesday, July 7, 2026
36 °c
New Delhi
33 ° Wed
35 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

केजरीवाल ने ईडी के समन को ग़ैरक़ानूनी बताया

News Desk by News Desk
January 4, 2024
in देश
केजरीवाल ने ईडी के समन को ग़ैरक़ानूनी बताया
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 04 जनवरी (कड़वा सत्य) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठे आरोप और फर्जी समन भेजकर उन्हें बदनाम करना चाहती है और उनकी ईमानदारी पर चोट करना चाहती है।
श्री केजरीवाल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा,“ पिछले दो सालों से तथाकथित शराब घोटाला का शब्द सभी ने कई बार सुना होगा। दो साल से भाजपा की सारी एजेंसियां कई बार छापे मार चुकी हैं और कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक कहीं से एक भी पैसे का हेर-फेर नहीं मिला। अगर वास्तव में भ्रष्टाचार हुआ है तो करोड़ों रुपए कहां गए? क्या सारा पैसा हवा में गायब हो गया। सच्चाई यह है कि किसी भी तरह का कोई भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं है। ऐसे फर्जी केस में इन्होंने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को अभी तक जेल में रखा हुआ है। किसी के भी खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं और कुछ भी साबित नहीं हो रहा है।”
उन्होंने कहा कि अब भाजपा उन्हें गिरफ्तार कराना चाहती है लेकिन उनकी सबसे बड़ी संपत्ति और ताकत उनकी ईमानदारी है। उन्होंने कहा,“ झूठे आरोप लगाकर और फर्जी समन भेजकर ये मुझे बदनाम करना चाहते हैं और मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं।”
उन्होंने कहा कि वह पत्र लिखकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)को बता चुके हैं कि यह समन क्यों गैरकानूनी हैं लेकिन उन्होंने उनकी एक भी बात का जवाब नहीं दिया है। श्री केजरीवाल ने कहा,“ इसका मतलब ये है कि उनके पास मेरी बातों का कोई जवाब नहीं है। इसका मतलब ये है कि वे भी मानते हैं कि उनकी नोटिस गैरकानूनी है।”
मुख्यमंत्री ने कहा,“ भाजपा का मकसद जांच करना है ही नहीं, भाजपा का मकसद तो मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है। सीबीआई ने मुझे आठ महीने पहले बुलाया था। मैं केन्द्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई) कार्यालय गया था और उनके सारे जवाब भी दिए थे।”
उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों को नहीं पकड़ रही है, बल्कि खुलेआम ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके दूसरी पार्टियों के नेताओं को तोड़कर भाजपा में शामिल करवाने का काम किया जा रहा है। एक या दो नहीं, बल्कि ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां किसी पार्टी के नेता के खिलाफ ईडी या सीबीआई के मामले चल रहे थे या उनपर गंभीर आरोप लगे हुए थे, जैसे ही वह नेता भाजपा में शामिल हुए, उनके सारे मामले बंद कर दिए गए या ठंडे बस्ते में डाल दिए गए।
उन्होंने कहा, “मैं हमेशा देश के लिए लड़ा हूं। मेरा तन-मन-धन देश के लिए है। मेरी एक-एक सांस देश के लिए है। मेरी खून की एक-एक बूंद देश के लिए है। मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है। हमें मिलकर देश को बचाना है। मैं पूरे जी-जान से इनके खिलाफ लड़ रहा हूं और इसमें जनता का साथ चाहिए।”
आज़ाद,आशा

Tags: Bharatiya Janata Party (BJP)Chief Minister Arvind KejriwalDelhifake summonsfalse allegationsNew Delhiझूठे आरोपदिल्लीनयी दिल्लीफर्जी समनभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Previous Post

ट्रुअल्ट बॉयोएनर्जी में गेल ने ली हिस्सेदारी

Next Post

आॅपरेटरों को अंतरराष्ट्रीय नंबर से आने वाले भ्रामक कॉल को ब्लॉक करने के निर्देश

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
आॅपरेटरों को अंतरराष्ट्रीय नंबर से आने वाले भ्रामक कॉल को ब्लॉक करने के निर्देश

आॅपरेटरों को अंतरराष्ट्रीय नंबर से आने वाले भ्रामक कॉल को ब्लॉक करने के निर्देश

New Delhi, India
Tuesday, July 7, 2026
Mist
36 ° c
57%
3.6mh
35 c 31 c
Wed
38 c 31 c
Thu

ताजा खबर

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

July 6, 2026
शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

July 6, 2026
हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए हमारी सरकार 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइनें बिछाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

प्राइवेट अस्पताल का महंगा बिल भूल जाइए, पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 2030 मरीजों की हुई फ्री ईएनटी सर्जरी, जानें कैसे उठाएं लाभ

July 6, 2026
कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू

कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू

July 5, 2026
4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से बदल रही है पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे की तस्वीर

4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से बदल रही है पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे की तस्वीर

July 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved