• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
36 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

चार जून के बाद नारी शक्ति को बनायेंगे महाशक्ति : मोदी

News Desk by News Desk
May 21, 2024
in राजनीति
चार जून के बाद नारी शक्ति को बनायेंगे महाशक्ति : मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी, 21 मई (कड़वा सत्य) इंडिया समूह पर नारी शक्ति की उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि चार जून के बाद मोदी सरकार नारी शक्ति को महाशक्ति बनाकर रहेगी।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नारीशक्ति संवाद को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा “ दस साल में पहली बार सरकार की नीतियों से लेकर निर्णय तक हमारी माताएं, बहनें, महिलाएं केंद्र मे आई हैं। यह भारत की सक्सेज स्टोरी का बहुत बड़ा फैक्टर है। जब घर आपके बिना नहीं चलता तो देश आपके बिना कैसे चल जाता। 60 वर्ष तक सरकारों को यह बात समझ ही नहीं आई।”
स्थानीय सांसद ने कहा कि काशी में राजपाट बाबा विश्वनाथ का है, लेकिन व्यवस्था मां अन्नपूर्णा ही चलाती हैं। भोजपुरी भाषा में उन्होने कहा “ इ पहली बार ह, जब हम काशी क नामांकन अपने माई के उपस्थिति के बिना कइले हईं। मां गंगा ही अब हमार माई हइन। ” मैंने इसलिए कहा था कि मां गंगा ने पहले मुझे काशी बुलाया था। अब मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। इतनी सारी मातृशक्ति की मौजूदगी मुझे अभिभूत कर रही है। मैं पार्टी के प्रचार में कितना भी व्यस्त होता हूं, लेकिन बनारस को लेकर हमेशा निश्चिंत रहता हूं। मुझे कोई चिंता ही नहीं रहती, क्योंकि सब कुछ आप लोग भी संभालते हैं। इस गर्मी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखिए। मेरा सुझाव है कि कितना भी काम कीजिए, लेकिन पानी साथ रखिए और खूब पीजिए। बिना खाए घर से कतई न निकलिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा व कांग्रेस सरकारों ने महिलाओं की केवल उपेक्षा व असुरक्षा की। इंडी गठबंधन की मानसिकता ही महिला विरोधी है। यह लोग महिला आरक्षण का विरोध करते हैं। जहां इनकी सरकार आती है, महिलाओं का जीना दूभर हो जाता है। बनारस के लोग यूपी, बिहार में रहे जंगलराज से परिचित हैं। बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। सुरक्षा के डर से पढ़ाई छोड़कर बेटियों को घर बैठना पड़ता था और सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं, इनसे गलती हो जाती है। सपा के लड़के जरा आज गलती करके दिखाएं। योगी जी की सरकार वो हाल करेगी, जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।
श्री मोदी ने कहा कि पहली बार केंद्र में ऐसी सरकार आई है, जिसने महिलाओं के सम्मान की चिंता की है। उन्हें इज्ज्त घर दिए। लोग मजाक उड़ाते थे कि मोदी टॉइलट करता रहता है। हमने 11 करोड़ टॉइलट बनाए हैं। मेरी बहन-बेटियों को इसकी बहुत जरूरत थी। मोदी ने गरीब महिलाओं के लिए बिना एक रुपये खर्च किए खाते खुलवाए, ताकि उन्हें मिलने वाला पैसा सुरक्षित रह सके। चार करोड़ से अधिक घर बनाए, लेकिन उसकी रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर कराई, ताकि करोड़ों माताएं घर की मालकिन बनी हैं। यह सिर्फ योजना ही नहीं थी, इससे नारी शक्ति को नया आत्मविश्वास मिला। यही मेरा मिशन और सोच थी।
उन्होने ने तंज कसा कि कांग्रेस की सरकारों की पहचान एक गाने से खूब होती है…. महंगाई डायन खाय जात है। कांग्रेस आई, महंगाई लाई। कांग्रेस सरकार रही होती तो आपकी रसोई का बजट दो-तीन गुना बढ़ चुका है, लेकिन यह भाजपा और गरीब का बेटा मोदी है। मोदी लगातार प्रयास करता है कि आपके खर्चे कम हों और बचत ज्यादा हो। मोदी ने मुफ्त राशन की योजना चलाई है, जिससे गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे। इससे साल में हर परिवार के करीब 12 हजार रुपये बच रहे हैं। उज्ज्वला सिलेंडर में भी प्रति सिलेंडर 300 रुपये से अधिक की बचत हो रही है। बनारस के 40 हजार घरों में पाइप से रसोई गैस की सप्लाई होती है। बहुत जल्द 80 हजार घरों को पाइप से गैस मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद जब समर्पित रहता है तो बड़ा काम कर सकता है। सांसद के नाते एक काम लगातार करता रहा। काशी में दस साल में तीन लाख से अधिक लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है। एक आंख के ऑपरेशन में कम से कम दस हजार खर्च होता है यानी दो आंख का 20 हजार रुपये लगता है। मोदी ने तीन लाख परिवार के दस-दस हजार रुपये बचाए हैं। जनऔषधि केंद्रों पर 80 फीसदी छूट से सस्ती दवा मिलती है। इससे भी बनारस के लोगों का करोड़ों रुपये खर्च होने से बचा है। काशी में 90 हजार से अधिक गर्भवती को पीएम मातृवंदना योजना का लाभ मिला है। मोदी सरकार पोषण के लिए हर गर्भवती को छह हजार रुपये सीधे बैंक अकाउंट में देती है।
श्री मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से बनारस के सवा लाख से अधिक लोगों ने मुफ्त इलाज कराया है। माताएं दर्द सहती हैं, लेकिन किसी को बताती नहीं हैं। वे सोचती हैं कि अस्पताल जाएंगी तो खर्च होगा और बच्चों के सिर पर कर्ज चढ़ जाएगा, इसलिए मैंने यह तय किया कि किसी मां को यह पीड़ा नहीं सहनी पड़ेगी। अस्पताल का खर्च आपका बेटा मोदी उठाएगा। बनारस में जिन लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है, उससे अस्पताल में खर्च होने वाला करीब दो सौ करोड़ रुपये बच गया है। अब 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग के पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की चिंता मोदी करेगा। आप सिर्फ आयुष्मान कार्ड बनवाइए, बाकी मोदी पर छोड़ दीजिए।
उन्होने कहा कि कुछ महीने पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली घर शुरू की गई है। बनारस में दो हजार से अधिक घरों में सोलर प्लांट लग चुका है। इससे बिजली बिल में महीने के दो से ढाई हजार यानी साल का 25-30 हजार रुपये बच रहा है। चार जून के बाद जब नई सरकार बनेगी तो इसका विस्तार होगा। हर परिवार को 75 हजार रुपये सोलर पैनल के लिए दिया जाएगा, जिससे बिजली का बिल शून्य हो जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि हिंदुओं की शक्ति का विनाश करके रहूंगा, लेकिन चार जून के बाद मोदी सरकार आपकी शक्ति को महाशक्ति बनाकर रहेगा। मैं आपके लिए लगातार काम कर रहा हूं। आपकी आशीर्वाद से नई ऊर्जा मिलती है। न थकता हूं, न रुकता हूं यही सपना लेकर चलता हूं कि 140 करोड़ देशवासियों की मुसीबतें जितनी कम कर सकूं, करता रहूं। भाजपा ने घोषणा पत्र में तीन करोड़ नए घर बनाने की बात कही है। झोपड़ी में रहने वालों को मेरी तरफ से कह देना कि चार जून के बाद पक्का मकान मिल जाएगा। यह मोदी की गारंटी है।
उन्होने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को हम ड्रोन पायलट बना रहे हैं। ड्रोन पायलट बहनें कृषि क्रांति का नेतृत्व करने वाली हैं। मुद्रा योजना का सर्वाधिक लाभ महिलाओं ने उठाया है। पहले इस योजना में दस लाख का लोन मिलता था। यह 20 लाख रुपये मिलेगा। मोदी ने मुफ्त राशन योजना को पांच साल बढ़ा दिया गया है।
श्री मोदी ने अपील की कि अगले दस दिन काशी के घर-घर जाना है। यहां हर तरफ हुए विकास कार्य अभूतपूर्व हैं। हर घर तक विकास की बात पहुंचानी है। ढाई साल में 16 करोड़ से अधिक  लु काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने आए हैं। इससे हर प्रकार का कारोबार बढ़ा है। बनारस में होटल, होम स्टे, दुकानों का रेट बढ़ रहा है। इससे सर्वाधिक फयादा बनारस वालों को हो रहा है। अब फूल, खिलौने, साड़ी बेचने वाला, नाव, ऑटो रिक्शा वाला भी कमा रहा है। काशी में आधुनिक बनास डेरी खुल चुकी है। वह भी गांव व दूध उत्पादकों के लिए वरदान साबित हुई। इससे बनारस के ही 14 हजार से अधिक पशुपालक जुड़े हैं। इससे पशुपालकों की आमदनी सवा लाख रुपये वार्षिक से अधिक बढ़ी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बनारस में नारी शक्ति के लिए बहुत काम हुआ है। हमें हर बूथ पर कमल खिलाना है और अधिक से अधिक मतदान कर पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ना है। पीएम ने कहाकि एक-एक बहन 25-30 बहनों को लेकर निकले, थाली-ढोल बजाते, गाना गाते-गाते पोलिंग स्टेशन जाए। दस बजे के पहले एक पोलिंग बूथ पर 20-25 जुलूस निकाल देंगे तो उस पोलिंग बूथ पर सर्वाधिक वोटिंग होगा। पीएम ने महिलाओं से पूछा कि काशी की मातृशक्ति एह बार रिकॉर्ड वोटिंग कराई न।
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री व चंदौली से भाजपा प्रत्याशी, महेंद्रनाथ पांडेय, मछलीशहर के सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज, राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता शाक्य, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, मीना चौबे आदि की मौजूदगी रही।
 
कड़वा सत्य

Tags: वाराणसी
Previous Post

भाजपा के लिए काम कर रही स्वाति मालीवाल : आप

Next Post

भारत की मेजबानी में होगी अंटार्कटिका पर पर्यटन विकास के विषय में चर्चा

Related Posts

हम वाराणसी की पीड़िता की लड़ाई में उसके साथ हैं: लाम्बा-फोगाट
देश

हम वाराणसी की पीड़िता की लड़ाई में उसके साथ हैं: लाम्बा-फोगाट

October 28, 2024
वाराणसी में 13वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस का आयोजन
देश

वाराणसी में 13वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस का आयोजन

October 24, 2024
आर जे शंकरा अस्पताल आध्यमिकता के साथ आधुनिकता का संगम: मोदी
राजनीति

आर जे शंकरा अस्पताल आध्यमिकता के साथ आधुनिकता का संगम: मोदी

October 20, 2024
काशी से देशवासियों को 6,611 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात देंगे मोदी
राजनीति

काशी से देशवासियों को 6,611 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात देंगे मोदी

October 20, 2024
मोदी रविवार को वाराणसी में 23 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
राजनीति

मोदी रविवार को वाराणसी में 23 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

October 19, 2024
वाराणसी के अनुराग ने इंटरनेशनल तैराकी के लिये किया क्वालीफाई
खेल

वाराणसी के अनुराग ने इंटरनेशनल तैराकी के लिये किया क्वालीफाई

September 24, 2024
Next Post
भारत की मेजबानी में होगी अंटार्कटिका पर पर्यटन विकास के विषय में चर्चा

भारत की मेजबानी में होगी अंटार्कटिका पर पर्यटन विकास के विषय में चर्चा

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Mist
36 ° c
37%
8.6mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

June 3, 2026
मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई: हरजोत सिंह बैंस

मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई: हरजोत सिंह बैंस

June 3, 2026
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

June 3, 2026
Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

June 3, 2026
बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

June 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved