• About us
  • Contact us
Saturday, June 20, 2026
35 °c
New Delhi
37 ° Sun
36 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

लोक सभा की 96, आंध्र प्रदेश, ओडिशा वि.स. की 203 सीटों पर चौथे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी

News Desk by News Desk
May 12, 2024
in देश
लोक सभा की 96, आंध्र प्रदेश, ओडिशा वि.स. की 203 सीटों  पर चौथे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 12 मई (कड़वा सत्य) चुनाव आयोग ने कहा है कि लोक सभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को 10 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों पर सुचारु रूप से मतदान कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
इस चरण में आंध प्रदेश और ओडिशा विधान सभा के चुनावों के लिए भी मतदान कराए जा रहे हैं।
कई क्षेत्रों में मतदान सामग्री और मतदान कराने वाली टीमों को हवाई मार्ग से भेजा गया है।
मतदान कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जाएगा। तेलंगाना में 17 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कुछ विधान सभा सीटों के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय शाम सात बजे तक बढ़ाया गया है।
आयोग की रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 10 राज्य/केंद्र-शासित प्रदेशों की कुल 96 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 17.7 करोड़ मतदाता 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर वोट डाल कर 1717 उम्मीदवारों के के भाग्य का निर्णय कर सकेंगे। इनमें 8.97 करोड़ पुरुष तथा 8.73 करोड़ महिला मतदाता हैं।
इस चरण में आंध्र प्रदेश की 175 विधान सभा सीटों और ओडिशा की 28 विधान सभा सीटों पर भी मतदान कराया जा रहा है।
आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सोमवार को मतदान के दिन लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है और दिन का तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे या ऊपर रहने का अनुमान है। फिर भी गर्मी में मतदाताओं की सुविधा के लिए मतादन केंद्रों पर शामियाने की छांव, पीने के पानी और पंखों आदि के प्रबंध किए गए हैं।
चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, बिहार की पांच, ओडिशा तथा झारखंड की चार-चार और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर एक सीट पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण के चुनाव में मोदी सरकार के पांच बड़े मंत्रियों, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो क्रिकेटर और एक अभिनेता समेत कई दिग्गज राजनेताओं की किस्मत तय होगी।
आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वहां भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी के साथ गठबंधन किया है। तेलंगाना के हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी की माधवी लता, बिहार के बेगुसराय से गिरिराज सिंह, उजियारपुर से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, हैदराबाद से एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, कन्नौज से समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, मुंगेर से जदयू के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, झारखंड के खूंटी से अर्जुन मुंडा, पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, बह पुर से अधीर रंजन चौधरी और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान समेत कई दिग्गजों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।
चुनाव के तीसरे चरण तक, 20 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 283 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है।
वोटों की गिनती चार जून को होनी है।
चौथे चरण की 96 संसदीय सीटों में सामान्य श्रेणी की 64; अनुसूचित जनजाति-12; अनुसूचित जाति श्रेणी की 20) सीटें हैं।आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों में सामान्य श्रेणी की 139; अनुसूचित जनजाति के लिए सात सात और अनुसूचित जाति श्रेणी की 29 सीटें हैं। इसी तरह ओडिशा में विधानसभा की जिन 28 सीटों पर कल मतदान कराया जा रहा है उनमें में सामान्य श्रेणी की 11; अनुसूचित जनजाति की 14 तथा अनुसूचित जाति तीन सीटें हैं।
चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान और सुरक्षा अधिकारियों को पहुंचाने के लिए चौथे चरण में तीन राज्यों (आंध्र प्रदेश -02, झारखंड- 108; ओडिशा-12) में 122 हवाई उड़ानें संचालित की गईं।
इस चरण में 19 लाख से अधिक मतदान अधिकारी 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर 17.7 करोड़ से अधिक मतदाताओं की सहायता करेंगे।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार चौथे चरण के लिए 85 वर्ष से अधिक उम्र के 12.49 लाख से अधिक पंजीकृत और 19.99 लाख दिव्यांग मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से आ  से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। वैकल्पिक होम वोटिंग सुविधा को पहले से ही काफी सराहना और प्रतिक्रिया मिल रही है।
आयोग ने इस चरण के चुनाव को सुचारु और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए 364 पर्यवेक्षकों (126 सामान्य पर्यवेक्षक, 70 पुलिस पर्यवेक्षक, 168 व्यय पर्यवेक्षक) की तैयानती कर रखी है।इसके अतिरिक्त, कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।
इसके साथ ही कुल 4661 उड़न दस्ते, 4438 स्थैतिक निगरानी दल, 1710 वीडियो निगरानी दल और 934 वीडियो देखने वाली टीमें मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए 24 घंटे निगरानी रख रही हैं।
आयोग ने मतदान केंद्रों पर पहचान सत्यापन के लिए मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) के अलावा 12 वैकल्पिक दस्तावेज दिखाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई हैं।
चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी सीटों एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसारावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडप्पा, नेल्लोर, तिरूपति, राजमपेट, अराकू, श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम और चित्तूर सीटा तथा तेलंगाना में मल्काजगीरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नलगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबुबाबाद, आदिलाबाद, पेद्दापल्ली, करीमनगर, निजामाबाद, हैदराबाद, मेडक और खम्मम में मतदान होंगे।
उत्तर प्रदेश जिन 13 सीटों पर सोमवार को मतदान होना है उनमें हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर और बहराइच शामिल हैं।
महाराष्ट्र में चौथे चरण के चुनाव में पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल और बीड को रखा गया है।
मध्‍य प्रदेश धार, इंदौर, खरगोन, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम और खंडवा सीट पर इसी चरण में मतदान कराए जायेंगे। इसके साथ पश्चिम बंगाल की आसनसोल, बोलपुर, बह पुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्धमान-दुर्गापुर और बीरभूम में भी मतदान होंगे।
बिहार में पांच संसदीय सीटों में बेगूसराय, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर और मुंगेर सीट शामिल हैं। इसके अलावा ओडिशा की बेरहामपुर, कालाहांडी, नबरंगपुर और कोरापुट, झारखंड की चार सीटों लोहरदगा, सिंहभूम, खूंटी और पलामू तथा केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर संसदीय सीट पर भी कल वोट डाले जाएंगे।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: 96 of Lok SabhaAndhra PradeshOdisha Vs. Preparations for fourth phase of voting on 203 seats completedआंध्र प्रदेशओडिशा वि.स. की 203 सीटों परचौथे चरण केतैयारियां पूरीमतदान कीलोक सभा की 96
Previous Post

चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराया

Next Post

भाजपा अगले 10 वर्ष में भी ओडिशा के लोगों का विश्वास नहीं जीत सकती: नवीन

Related Posts

टीटीडी ने गैर-हिंदू धार्मिक गतिविधियों में शामिल 18 कर्मचारियों को धार्मिक कर्तव्यों से प्रतिबंधित किया
राजनीति

टीटीडी ने गैर-हिंदू धार्मिक गतिविधियों में शामिल 18 कर्मचारियों को धार्मिक कर्तव्यों से प्रतिबंधित किया

February 6, 2025
आठ राज्यों,पांच केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन
राजनीति

आठ राज्यों,पांच केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन

November 3, 2024
हिमाचल ने आंंध्रप्रदेश को पारी और 38 रनों से हराया
खेल

हिमाचल ने आंंध्रप्रदेश को पारी और 38 रनों से हराया

October 29, 2024
जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी
राजनीति

जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी

September 30, 2024
आंध्र प्रदेश में एनटीआर जूनियर की देवरा: पार्ट 1 के लिए सरकार ने सुबह के विशेष शो को मंजूरी दी
बॉलीवुड

आंध्र प्रदेश में एनटीआर जूनियर की देवरा: पार्ट 1 के लिए सरकार ने सुबह के विशेष शो को मंजूरी दी

September 21, 2024
आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 30 घायल
राजनीति

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 30 घायल

September 13, 2024
Next Post
भाजपा अगले 10 वर्ष में भी ओडिशा के लोगों का विश्वास नहीं जीत सकती: नवीन

भाजपा अगले 10 वर्ष में भी ओडिशा के लोगों का विश्वास नहीं जीत सकती: नवीन

New Delhi, India
Saturday, June 20, 2026
Mist
35 ° c
47%
15.5mh
42 c 34 c
Sun
41 c 32 c
Mon

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय

June 19, 2026
अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 19, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सतलुज पट्टी को बाढ़ों से बचाने और शाहकोट-लोहियां क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 38 किलोमीटर लंबी धुस्सी बांध लिंक सड़क का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सतलुज पट्टी को बाढ़ों से बचाने और शाहकोट-लोहियां क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 38 किलोमीटर लंबी धुस्सी बांध लिंक सड़क का शिलान्यास किया

June 19, 2026
पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

June 19, 2026
पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 19, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved