• About us
  • Contact us
Monday, April 13, 2026
26 °c
New Delhi
33 ° Tue
34 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

उमर ने इंडिया समूह की बात का पालन नहीं करने पर मुफ्ती को ‘स्वार्थी’ बताया

News Desk by News Desk
April 21, 2024
in राजनीति
उमर ने इंडिया समूह की बात का पालन नहीं करने पर मुफ्ती को ‘स्वार्थी’ बताया
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, 21 अप्रैल (कड़वा सत्य) जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां)के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को इंडिया समूह की बात का पालन नहीं करने के लिए उन्हें ‘स्वार्थी’ बताया।
श्री उमर दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा में एक रैली में बोल रहे थे। जहां नेकां के उम्मीदवार मेन अल्ताफ का मुकाबला पीडीपी अध्यक्ष सुश्री मुफ्ती, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के उम्मीदवार मोहम्मद सलीम और अपनी पार्टी के नेता जफर मन्हास से है।
उन्होंने कहा,“इंडिया समूह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था। सीट शेयरिंग या अपना फायदा देखने जैसी कोई बात नहीं थी।” श्री उमर ने कहा, सिर्फ यह देखना था कि जम्मू-कश्मीर पूरे देश के साथ कैसे प्रगति करेगा।
उन्होंने कहा,“दुर्भाग्य से, नेकां को इस निर्वाचन क्षेत्र में समूह के सदस्यों में से एक के खिलाफ चुनाव लड़ना है और वे आरोप लगा रहे हैं कि नेकां ने उन्हें धोखा दिया है।”
श्री उमर ने अपने भाषण में नेकां को स्वार्थी बताते हुए सुश्री महबूबा पर आरोप लगाया ‘हमने शुरू से ही कहा था कि कश्मीर घाटी की जिन तीन सीटों पर नेकां ने चुनाव जीता था, उन्हीं पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।”
उन्होंने कहा,“अगर हम स्वार्थी हैं, तो क्या कांग्रेस भी स्वार्थी है। कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की तारागामी ने नेकां उम्मीदवार मियां अल्ताफ को दक्षिण कश्मीर सीट से चुनाव जिताने के लिए खुले तौर पर समर्थन दिया। क्या वे सभी स्वार्थी हैं। स्वार्थी वे लोग हैं जो किसी भी तरह सीट पाने के लिए इंडिया समूह से जुड़े थे और उनका कोई अन्य मकसद नहीं था।”
उन्होंने कहा,“इंडिया समूह का मुकाबला भाजपा से है, जो यहां मेरे साथ मंच साझा कर रहे हैं. और जो लोग मंच पर नहीं हैं वे सीधे तौर पर भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।”
श्री उमर ने कहा,“हमारा मकसद सिर्फ उन लोगों के खिलाफ था जिन्होंने देश में नस्लवाद का जहर फैलाया, जम्मू-कश्मीर को बर्बाद किया, एक भाई को भाई से लड़ाया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया।’ उन्होंने कहा कि हमने अस्तित्व, पहचान, सम्मान और इन ताकतों को हराने का संकल्प लिया, इसके लिए हमने कारगिल, जम्मू और उधमपुर सीटें गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ दीं।”
श्री उमर ने जनसभा के दौरान कहा,“मुझे उम्मीद है कि आप मेरी बात पर विचार करेंगे और सात मई को मतदान के दिन आपका जो भी फैसला होगा वह हमें स्वीकार्य होगा।”
 . 
कड़वा सत्य

Tags: Jammu and KashmirNational Conference (NC) Vice PresidentOmar AbdullahPeoples DemocraticSrinagarइंडिया समूहउन्हें ‘स्वार्थी’ बतायाउमर अब्दुल्लाजम्मू-कश्मीरनेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) उपाध्यक्षपीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीबात का पालन नहीं करनेमहबूबा मुफ्तीश्रीनगर
Previous Post

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

Next Post

रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक रन से हराया

Related Posts

कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, गुलमर्ग, पहलगाम में हल्की बर्फबारी
राजनीति

कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, गुलमर्ग, पहलगाम में हल्की बर्फबारी

February 2, 2025
सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर
राजनीति

सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

January 31, 2025
जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप कार्यक्रम प्रणाली को मजबूत करने के लिए समझौता
व्यापार

जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप कार्यक्रम प्रणाली को मजबूत करने के लिए समझौता

January 29, 2025
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे
राजनीति

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे

January 18, 2025
अधोसंरचना में सुधार से ही समृद्ध होगा भारत: गडकरी
राजनीति

अधोसंरचना में सुधार से ही समृद्ध होगा भारत: गडकरी

January 13, 2025
मोदी के दौरे से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
राजनीति

मोदी के दौरे से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

January 11, 2025
Next Post
रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक रन से हराया

रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक रन से हराया

New Delhi, India
Monday, April 13, 2026
Mist
26 ° c
32%
9mh
39 c 27 c
Tue
40 c 28 c
Wed

ताजा खबर

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

April 12, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ

April 12, 2026
मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

April 12, 2026
‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

April 12, 2026
भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

April 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved