• About us
  • Contact us
Sunday, July 12, 2026
32 °c
New Delhi
37 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा : योगी

News Desk by News Desk
May 15, 2024
in राजनीति
यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा : योगी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ, 15 मई (कड़वा सत्य) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।
उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सलाह दी कि उन्हें सच बोलने की आदत डाल लेना चाहिए। कांग्रेस पर देश को मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटने का आरोप लगाते हुये उन्होने कहा कि श्री खड़गे ने हाल ही में भगवान शिव और प्रभु श्री  के बीच लड़ाई लगाने का कुत्सित प्रयास किया है। ये इनकी क्षुद्र मानसिकता है। योगी ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहब और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं का लगातार अपमान किया है। उन्होने कहा कि गठबंधन के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना से चिढ़ हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का चार चरण समाप्त हो चुका है। श्री मोदी की लहर सुनामी बनकर सामने आ गई है और इंडी गठबंधन की हवा निकल चुकी है। जनता ने इन्हें खारिज कर दिया है। इंडी गठबंधन फिर से देश की अपूरणीय क्षति करना चाहता है। मगर, जनता ने इनसे पिंड छुडा लिया है। अब ये देश की सत्ता में कभी नहीं आ सकते।
योगी ने कहा कि बाबा साहब का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने किया, तो वहीं सपा ने भी बाबा साहब और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं का अपमान किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दलित महापुरुषों के स्मारक को तोड़ने तक की बात कही थी। इसके अलावा कन्नौज के मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब के नाम को हटाया था। इतना ही नहीं कांशी  मेडिकल कॉलेज और भाषा विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया था। इंडिया गठबंधन भारतीय संविधान के खिलाफ आचरण और जाति के नाम पर विभाजन की राजनीति का अनुसरण कर रहा है।
उन्होने कहा कि आज का नया भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में सम्मान और सुशासन के नये माहौल में आ चुका है। इस विकसित भारत की संकल्पना से इंडिया गठबंधन को चिढ़ हो रही है। कभी ये पाकिस्तान की वकालत करते हैं, कभी जातीय जनगणना की बात करते हैं। संविधान में जितना संशोधन और छेड़छाड़ कांग्रेस ने किया उतना किसी ने नहीं किया। अब ये लोग एससी एसटी ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाना चाहते हैं। आने वाले तीन चरणों में भी इन्हें जनता खारिज करेगी।
योगी ने कहा कि इंडिया गठबंधन   विरोधी, भारतीय आस्था का विरोधी और आरक्षण विरोधी है। यूपीए सरकार ने पहले ही रंगनाथ मिश्रा और सच्चर कमेटी का गठन करके आरक्षण में सेंध लगाने की कोशिश की थी। ये विरासत टैक्स लगाकर औरंगजेब की तरह ही जजिया कर लगाना चाहते हैं। इन्हें एक सिरे से खारिज करना होगा।
उन्होने कहा “ यूपी में 2014, 2017, 2019 और 2022 में मोदी जी को जनता ने अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया था। अब 2024 में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ और ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ जनता मोदी जी के साथ है।”
 
कड़वा सत्य

Tags: Chief Minister Yogi Adityanath claimed that Congress will not open its account in Uttar Pradesh in the Lok Sabha elections.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ
Previous Post

भाजपा ने की मालीवाल के साथ हुई हाथापाई की निंदा, कठोर कार्रवाई की मांग की

Next Post

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

Related Posts

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
खेल

पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

February 4, 2025
राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण
खेल

राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण

February 2, 2025
38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक
खेल

38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक

January 30, 2025
कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्म, संस्कृति और विकास का समागम
राजनीति

कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्म, संस्कृति और विकास का समागम

January 26, 2025
दिल्ली की कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए शाह को समझायें योगी: केजरीवाल
देश

दिल्ली की कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए शाह को समझायें योगी: केजरीवाल

January 24, 2025
Next Post
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

New Delhi, India
Sunday, July 12, 2026
Mist
32 ° c
75%
9.4mh
42 c 33 c
Sun
42 c 34 c
Mon

ताजा खबर

फु क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट, 15 भारतीय नागरिकों ने गंवाई जान, वियतनाम से आई बेहद दर्दनाक खबर

फु क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट, 15 भारतीय नागरिकों ने गंवाई जान, वियतनाम से आई बेहद दर्दनाक खबर

July 11, 2026
मॉनसून का महाअटैक: देश के 18 राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानिए आपके शहर में कब बरसेगा पानी

मॉनसून का महाअटैक: देश के 18 राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानिए आपके शहर में कब बरसेगा पानी

July 11, 2026
Singer S Janaki Death: नहीं रहीं दिग्गज गायिका जानकी अम्मा, इस बड़ी वजह से ठुकरा दिया था पद्म भूषण सम्मान

Singer S Janaki Death: नहीं रहीं दिग्गज गायिका जानकी अम्मा, इस बड़ी वजह से ठुकरा दिया था पद्म भूषण सम्मान

July 11, 2026
सरकारी कंपनी WAPCOS को कोर्ट में बताया ‘डूबता जहाज’, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

सरकारी कंपनी WAPCOS को कोर्ट में बताया ‘डूबता जहाज’, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

July 11, 2026
दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved