• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
29 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन बॉलीवुड

दिलीप कुमार ने पूर्व रक्षा मंत्री वी.के.कृष्ण मेनन के लिये किया था प्रचार

News Desk by News Desk
May 20, 2024
in बॉलीवुड
दिलीप कुमार ने पूर्व रक्षा मंत्री वी.के.कृष्ण मेनन के लिये किया था प्रचार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 20 मई (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के अभिनय सम्राट दिलीप कुमार ने वर्ष 1962 लोकसभा चुनाव के दौरान बांबे सिटी नार्थ सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व रक्षा मंत्री वी.के.कृष्ण मेनन के लिये प्रचार किया था।

वर्ष 1962 में तीसरे लोकसभा चुनाव के दौरान बांबे सिटी नार्थ की लोकसभा सीट पर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जिगरी दोस्त और देश के तत्कालीन रक्षा मंत्रीवी.के. कृष्ण मेनन चुनाव लड़ रहे थे। उस दौर में रक्षा मंत्री मेनन को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल था। चीन भारत की सीमा में घुसपैठ करने लगा था। मेनन चीन का मुकाबला करने में पूरी तरह से नाकाम हो रहे थे। आचार्य जे.बी.कृपलानी , वी.के.मेनन के चुनाव लड़ने से बेहद नाराज़ हो गये। कृपलानी ने अपनी बिहार की सीतामढ़ी सीट छोड़कर बांबे सिटी नार्थ सीट से रक्षा मंत्री मेनन के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इसी दौरान एक अखबार ने कविता छापी,चीनी हमला होते हैं, मेनन साहब सोते हैं, सोना है तो सोने दो, कृपलानीजी को आने दो।

प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू को शायद यह लगा कि कांग्रेस के वी.के. कृष्ण मेनन, जे.बी. कृपलानी को नहीं हरा पाएंगे।नेहरू ने उस समय फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार को प्रचार में उतार दिया। बांबे सिटी नार्थ लोक सभा सीट पर मेनन का पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जे.बी. कृपलानी से सीधा मुकाबला था। वह चुनाव देश में काफी चर्चित हुआ था।

दिलीप कुमार ने इस चुनाव के बारे मे अपनी आत्मकथा “द सब्सटांस एंड द शेडो” में लिखा था। यह किताब हिंदी और उर्दू में “वजूद और परछाई” नाम से प्रकाशित हुई है। दिलीप कुमार ने लिखा था,मैंने पहली बार 1962 में लोक सभा चुनाव में किसी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने मुझे खुद फोन करके कहा था कि ‘क्या मैं समय निकाल कर बंबई में कांग्रेस ऑफिस में जाकर वी.के.कृष्ण मेनन से मिल सकता हूं? वे बांबे सिटी नार्थ से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ एक बड़े नेता जे.बी. कृपलानी लड़ रहे थे।मैंने पंडित जी की बात का सम्मान किया। क्योंकि आगा जी के बाद मैं सबसे ज्यादा आदर एवं सम्मान उन्हीं का करता था।जैसा कि पंडित जी ने कहा, मैं जुहू में कांग्रेस ऑफिस गया। मेनन ने दिलीप कुमार से कहा कि चुनावी मुकाबला कड़ा है। वे चाहते थे कि मैं फिल्म उद्योग के लोगों को चुनाव रैली में आने के लिए कहूं।

दिलीप कुमार ने लिखा था, मैंने सबसे बड़ी राजनीतिक सभा को मुंबई के कूपरेज मैदान में संबोधित किया। मुझे इसके बारे में बिल्कुल पता नहीं था कि मुझे भाषण देना है। मौके पर पहुंचते ही देखा कि लोग मेरा नाम ले रहे थे और शोर मचा रहे थे। मैं जब जनता के सामने आया, तो उनकी खुशी और जोश भरी चीख-पुकार और साफ सुनाई देने लगी। मैंने गहरी सांस ली और दस मिनट बोला। जब मेरा भाषण खत्म हुआ, तो तालियों की आवाज बहरा कर देने वाली थीं। इस तरह मैंने मेनन के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कई भाषण दिए।कांगेस के लिए चुनाव प्रचार करना मेरा एक नियमित काम बन गया, क्योंकि कृष्ण मेनन जीत गए थे।

वर्ष 1962 में बांबे सिटी नार्थ पर हुये चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व रक्षा मंत्री वी.के कृष्ण मेनन ने निर्दलीय प्रत्याशी आचार्य जे.बी.कृपालानी को एक लाख 45 हजार 358 मतों के अंतर से पराजित कर दिया था।

 

कड़वा सत्य

Tags: campaignedDefence MinisterDilip KumarFormerhadVK Krishna Menonकियाथादिलीप कुमारपूर्वप्रचाररक्षा मंत्रीलियेवी.के.कृष्ण मेनन
Previous Post

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 11 बजे तक 23.66 प्रतिशत मतदान

Next Post

बॉलीवुड सितारों ने लोगो से मतदान करने की अपील की

Related Posts

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया
विदेश

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया

February 6, 2025
मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च
व्यापार

मेक माई ट्रिप ने ‘लव्ड बाय डिवोटिज’ किया लॉन्च

February 6, 2025
एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन
बॉलीवुड

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
मनोरंजन

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
बॉलीवुड

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन
व्यापार

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन

February 4, 2025
Next Post
बॉलीवुड सितारों ने लोगो से मतदान करने की अपील की

बॉलीवुड सितारों ने लोगो से मतदान करने की अपील की

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Mist
29 ° c
31%
4mh
42 c 31 c
Sat
42 c 32 c
Sun

ताजा खबर

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026
पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

April 16, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

April 16, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का  रखा पक्ष

सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

April 16, 2026

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved