• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
34 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

रेल मंत्री तुरंत हों बर्खास्त: कांग्रेस

News Desk by News Desk
June 18, 2024
in देश
रेल मंत्री तुरंत हों बर्खास्त: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 18 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार की लापरवाही के कारण रेल यात्रा सबसे असुरक्षित तथा चुनौतीपूर्ण बन गयी है और रेल मंत्री का ध्यान रेल सुधार पर नहीं है, इसलिए उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रेल दुर्घटनाएँ तेजी से बढ़ रहीं हैं और सरकार इससे निपटने पर ध्यान नहीं दे रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पास दो-दो राज्यों का प्रभार है और वह अपनी इन्हीं जिम्मेदारियां से नहीं निपट पा रहे हैं, इसलिए रेल सुरक्षा बड़ा मुद्दा बन गया है और श्री वैष्णव को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “देश में लगभग हर व्यक्ति का रेल से जुड़ाव रहा है। लोगों की रेल से जुड़ी अपनी यादें रहीं हैं। क्योंकि रेल हिंदुस्तान की जीवन रेखा है। यह आवागमन का एक सस्ता साधन था और लोगों को विश्वास था कि वो गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। लेकिन आज यात्री के मन में शंका रहती है कि गंतव्य तक वो पहुंचेगा या उसकी अर्थी। ये कीर्तिमान नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने स्थापित किया है।”
श्रीमती श्रीनेत ने मोदी सरकार में हुए रेल हादसों का विवरण देते हुए कहा, “ठीक एक साल पहले, जून 2023 में बालासोर रेल हादसे में 296 लोगों की मौत और 900 से ज़्यादा बुरी तरह घायल हुए। अब पश्चिम बंगाल में फिर एक रेल हादसा हुआ जिसमें 15 लोगों की मौत और करीब 40 लोगों के घायल होने की खबर है। पिछले 10 साल में 1,117 रेल दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें जान-माल का नुकसान हुआ। यानी हर महीने 11 हादसे हुए। हर 3 दिन में एक हादसा हुआ। सवाल है कि एक साल में क्या बदला।”
प्रवक्ता ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, रेल दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, “2014 के बाद से बड़े रेल हादसों की लिस्ट में 26 मई 2014 गोरखधाम एक्सप्रेस 25 लोगों की मौत 50 से ज्यादा घायल, 20 नवंबर 2016 इंदौर-पटना एक्सप्रेस 150 लोगों की मौत 150 से ज्यादा लोग घायल, 18 अगस्त 2017 पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस 23 लोगों की मौत 60 घायल, 23 अगस्त, 2017 कैफियत एक्सप्रेस 70 लोग घायल, 13 जनवरी 2022 बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस 9 लोगों की मौत 36 घायल, 2 जून 2023 बालासोर रेल हादसा 296 लोगों की मौत 900 से ज्यादा घायल, 17 जून 2024 कंचनजंगा एक्सप्रेस 15 लोगों की मौत। इस देश में पहले रेल हादसे की नैतिक जिम्मेदारी ली जाती थी, लेकिन आज हिंदुस्तान का रेल मंत्री ‘रील मंत्री’ बना हुआ है।”
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में रेल मंत्रालय का बजट आम बजट में मिला कर पेश किया जाने लगा । इससे साफ होता है कि मोदी सरकार के लिए रेल प्राथमिकता नहीं है और उनके रेल मंत्री रेल में सुधार के बजाय पार्टी के सुधार के कार्यों में लगे हैं, इसलिए उन्हें पद से तुरंत हटा दिया जाना चाहिए।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: CongressdismissedimmediatelyMinisterRailwayकांग्रेसतुरंतबर्खास्तरेल मंत्रीहों
Previous Post

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर की गोलीबारी

Next Post

लगातार तीसरी बार पीएम चुनने के लिये काशी वासी बधाई के पात्र: मोदी

Related Posts

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार
देश

INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार

July 20, 2025
Next Post
लगातार तीसरी बार पीएम चुनने के लिये काशी वासी बधाई के पात्र: मोदी

लगातार तीसरी बार पीएम चुनने के लिये काशी वासी बधाई के पात्र: मोदी

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
34 ° c
25%
10.4mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved