• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
28 °c
New Delhi
36 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

सेंसेक्स और निफ्टी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

News Desk by News Desk
July 3, 2024
in व्यापार
सेंसेक्स और निफ्टी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 03 जुलाई (कड़वा सत्य) अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की टिप्पणी से ब्याज दर में कटौती शुरू होने की एक बार फिर उम्मीद जगने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स और निफ्टी ने फिर नया रिकॉर्ड कायम किया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 545.35 अंक अर्थात 0.69 प्रतिशत की छलांग लगाकर 79,986.80 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 162.65 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,286.50 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ। इस दौरान दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर लिवाली हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.86 प्रतिशत उछलकर 46,802.84 अंक और स्मॉलकैप 0.86 प्रतिशत चढ़कर 53,441.93 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 4021 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2355 में तेजी जबकि 1566 में गिरावट रही वहीं 100 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 40 कंपनियों के शेयर मजबूत जबकि नौ के कमजोर रहे वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई में तेल एवं गैस की 0.03 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य 19 समूहों में तेजी रही। इससे कमोडिटीज 0.66, सीडी 0.20, ऊर्जा 0.13, एफएमसीजी 0.81, वित्तीय सेवाएं 1.55, हेल्थकेयर 0.73, इंडस्ट्रियल्स 1.09, आईटी 0.17, दूरसंचार 1.44, यूटिलिटीज 0.80, ऑटो 0.26, बैंकिंग 1.75, कैपिटल गुड्स 0.98, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.03, धातु 0.97, पावर 0.96, रियल्टी 0.26, टेक 0.17 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.18 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़त का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.54, जर्मनी का डैक्स 0.94, जापान का निक्केई 1.26 और हांगकांग के हैंगसेंग में 1.18 प्रतिशत की तेजी रही जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.49 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 572 अंक की तूफानी तेजी के साथ पहली बार 80 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 80,013.77 अंक पर खुला लेकिन ऊंचे भाव पर हुई मुनाफावसूली से थोड़ी देर बाद ही 79,754.95 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। वहीं, फिर लिवाली होने से दोपहर से पहले 80,074.30 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 79,441.45 अंक के मुकाबले 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,986.80 अंक हो गया।
इसी तरह निफ्टी 168 अंक चढ़कर 24,291.75 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,207.10 अंक के निचले जबकि 24,309.15 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,123.85 अंक की तुलना में 0.67 प्रतिशत उछलकर 24,286.50 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की जो कंपनियां लाभ में रहीं उनमें अडानी पोर्ट्स 2.49, कोटक बैंक 2.37, एचडीएफसी बैंक 2.18, एक्सिस बैंक 2.07, इंडसइंड बैंक 1.82, एसबीआई 1.66, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.49, पावरग्रिड 1.41, बजाज फाइनेंस 1.25, टाटा स्टील 1.06, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.01, बजाज फिन सर्व 0.96, आईसीआईसीआई बैंक 0.91, आईटीसी 0.73, मारुति 0.68, एनटीपीसी 0.62, सन फार्मा 0.46, इंफ़ोसिस 0.41, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.38, अल्ट्रासिमको 0.38, टेक महिंद्रा 0.37, नेस्ले इंडिया 0.34, भारती एयरटेल 0.24 और एचसीएल टेक 0.09 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, टीसीएस 1.27, टाइटन 1.14, रिलायंस 0.86, टाटा मोटर्स 0.54, एलटी 0.26 और एशियन पेंट के शेयर 0.03 प्रतिशत नुकसान में रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: againcreatednewrecordSensex and Niftyनयाफिरबनायारिकॉर्डसेंसेक्स और निफ्टी
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे टी-20 विश्वकप विजेता टीम से मुलाकात

Next Post

रेकिट का ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन’

Related Posts

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
विदेश

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

February 5, 2025
गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर को बनाया टीम का कप्तान
खेल

गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर को बनाया टीम का कप्तान

February 5, 2025
राफा क्रॉसिंग के फिर से खुलने के बाद से गाजा के 94 मरीज पंहुचे मिस्र
विदेश

राफा क्रॉसिंग के फिर से खुलने के बाद से गाजा के 94 मरीज पंहुचे मिस्र

February 4, 2025
वादे करके मुकर जाना, उन वादों को भूलकर नये वादे करना आप-कांग्रेस की फितरतः अनुराग
देश

वादे करके मुकर जाना, उन वादों को भूलकर नये वादे करना आप-कांग्रेस की फितरतः अनुराग

February 4, 2025
दो दशक से बंद उप स्वास्थ्य केंद्र पोटाली फिर हुआ बहाल, डब्ल्यूएचओ ने माना बड़ी उपलब्धि
देश

दो दशक से बंद उप स्वास्थ्य केंद्र पोटाली फिर हुआ बहाल, डब्ल्यूएचओ ने माना बड़ी उपलब्धि

February 3, 2025
वेटलिफ्टिंग में अंतिम दिन टूटे रिकॉर्ड, मेहक शर्मा का शानदार प्रदर्शन
खेल

वेटलिफ्टिंग में अंतिम दिन टूटे रिकॉर्ड, मेहक शर्मा का शानदार प्रदर्शन

February 3, 2025
Next Post
रेकिट का ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन’

रेकिट का ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन’

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Mist
28 ° c
48%
7.2mh
41 c 30 c
Mon
42 c 31 c
Tue

ताजा खबर

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved