• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
15 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

न्याय यात्रा में महसूस कर रहा हूं मणिपुर के लोगों का दर्द: राहुल

News Desk by News Desk
January 15, 2024
in राजनीति
न्याय यात्रा में महसूस कर रहा हूं मणिपुर के लोगों का दर्द: राहुल
Share on FacebookShare on Twitter

कांगपोंगकी, मणिपुर 15 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को यहां मणिपुर के विभिन्न संस्थानों तथा संगठनों के सदस्यों से बातचीत की और कहा कि यहां के लोग जिस त्रासदी का सामना कर रहे हैं, उनसे हुई बातचीत में वह उस दर्द को महसूस कर सकते हैं।
श्री गांधी ने यहां जनता से संवाद करते हुए कहा कि उनकी न्याय यात्रा को मणिपुर की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यहां के लोग और कांग्रेस मणिपुर को फिर से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि लोगों से मिलकर वह उनके दर्द को महसूस कर सकते हैं। लोगों ने परिवार के सदस्यों को खो दिया है। उनकी मेहनत से जुटाई संपत्ति बर्बाद हो गयी है, इसलिए फिर से शांति और सौहार्द का माहौल बनना ज़रूरी है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक मैंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी और इसका उद्देश्य भारत के लोगों को एक साथ लाना था। यह एक बहुत ही सफल यात्रा थी। फिर पूरब से पश्चिम तक एक और यात्रा निकालना चाहता था, तो फिर तय किया कि यात्रा को मणिपुर से शुरू किया जाए ताकि देश के लोगों को यह पता चल सके कि मणिपुर के लोग किस दौर से गुजर रहे हैं, किस कठिनाई से गुजर रहे हैं।
श्री गांधी ने सोमवार को मणिपुर के सेकमाई से यात्रा की शुरुआत की और कहा कि लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। रास्ते में हज़ारों लोग उनके स्वागत के लिए कतार में खड़े थे और हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। वह रास्ते में ट्रक ड्राइवरों, कारोबारी लोगों, महिलाओं तथा बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछ रहे थे। यात्रा में स्थानीय लोगों ने उनके सम्मान में पारंपरिक नृत्य भी पेश किए।
अभिनव, यामिनी

Tags: I am feeling the pain of the people of Manipur during Nyay Yatra: Rahulन्याय यात्रा मेंमणिपुर के लोगों का दर्दमहसूस कर रहा हूंराहुल
Previous Post

अंकुर स्कूल के छात्र का भारतीय डॉजबॉल टीम में चयन

Next Post

जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन ऑल आउट शुरू होगा: मनोज सिन्हा

Related Posts

मोदी सरकार की विकास नीतियों में नदारद है आम लोगों का हित: राहुल
देश

मोदी सरकार की विकास नीतियों में नदारद है आम लोगों का हित: राहुल

January 21, 2025
राहुल को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में चल रही
देश

राहुल को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में चल रही ‘मानहानि’ कार्यवाही पर लगाई रोक

January 20, 2025
राहुल ने दी
देश

राहुल ने दी ‘खो खो’ टीम को विश्व चैंपियन बनने पर बधाई

January 20, 2025
दिल्ली को पेरिस बनाने का केजरीवाल का दावा निकला खोखला : राहुल
देश

दिल्ली को पेरिस बनाने का केजरीवाल का दावा निकला खोखला : राहुल

January 14, 2025
खरगे, राहुल, प्रियंका ने देशवासियों को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं
देश

खरगे, राहुल, प्रियंका ने देशवासियों को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं

January 13, 2025
राहुल ने सरदार पटेल को जयंती पर किया नमन
देश

राहुल ने सरदार पटेल को जयंती पर किया नमन

October 31, 2024
Next Post
जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन ऑल आउट शुरू होगा: मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन ऑल आउट शुरू होगा: मनोज सिन्हा

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
15 ° c
82%
10.4mh
33 c 19 c
Fri
34 c 22 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved