• About us
  • Contact us
Monday, July 13, 2026
32 °c
New Delhi
38 ° Tue
38 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में गृह विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

News Desk by News Desk
September 21, 2024
in देश
नीतीश कुमार ने बुलाई 11 बजे कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसले पर लग सकती है मुहर
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। मुख्यमंत्री के निर्देश- विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न हो। पुलिसकर्मियों की बहाली तेजी से की जाय। पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए निर्धारित 35 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर रिक्तियों को जल्द पूर्ण करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है जल्द-से-जल्द बचे हुए पदों पर पुलिस की बहाली होने से कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में और सहूलियत होगी। कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी से कार्य करें तथा अपराध नियंत्रण हेतु पूरी सख्ती से कार्रवाई करें। गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करें, इसकी निरंतर निगरानी करते रहें। रात्रि एवं पैदल गश्ती को और प्रभावी बनाने के लिये वरीय पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर रात्रि में स्वयं औचक निरीक्षण करें। भूमि विवाद के निपटारे हेतु पूरी तरह सतर्क रहें। लैंड सर्वे एंड सेटलमेंट का काम तेजी से हो ताकि भूमि विवाद को लेकर होनेवाले अपराध में कमी आये। अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं और इसे ससमय पूर्ण करें ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

न्यूज डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में गृह विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री को गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने गृह विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि जनित मामलों का निरंतर अनुश्रवण कर समाधान किया जा रहा है, जिससे भूमि विवाद में कमी हो रही है। पहले जितनी हत्यायें होती थी, उसमें 60 प्रतिशत हत्यायें भूमि विवाद के कारण होती थी, अब यह घटकर 46.69 प्रतिशत हो गयी है। बैठक में गृह विभाग से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें, रात्रि गश्ती और तेज करें। रात्रि एवं पैदल गश्ती को और प्रभावी बनाने के लिये वरीय पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर रात्रि में स्वयं औचक निरीक्षण करें। कानून व्यवस्था को बनाये रखने में सभी पूरी तन्मयता से काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं और इसे ससमय पूर्ण करें ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी से कार्य करें तथा अपराध नियंत्रण हेतु पूरी सख्ती से कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस की संख्या बढ़ाने के लिये विभिन्न श्रेणियों में 2,29,139 पद स्वीकृत किये जा चुके हैं। 1,06,436 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। शेष रिक्त पदों पर बहाली शीघ्र करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है जल्द-से-जल्द बचे हुए पदों पर पुलिस की बहाली होने से कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में और सहूलियत होगी। हमने वर्ष 2013 से ही पुलिस में महिलाओं के लिये 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। अभी बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या लगभग 30 हजार हो गयी है। बिहार पुलिस में महिलाओं की भागीदारी देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए निर्धारित 35 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर रिक्तियों को जल्द पूर्ण करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ने से थानों में जो महिलायें शिकायत लेकर आतीं हैं, उन्हें समस्याओं के समाधान में सहूलियत हो रही है और उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। महिला पदाधिकारी एवं महिला पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अलग से व्यवस्था की गई है। वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद से हमलोगों ने सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य किया है। महिलाओं को शिक्षित करने के साथ-साथ उनको स्वावलंबी बनाने के लिए भी कई कार्य किए गए हैं। महिलाएं शिक्षित भी हुई हैं और स्वावलंबी भी बनी हैं जिससे समाज और परिवार में सकारात्मक बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 प्रतिशत से अधिक हत्याएं भूमि विवाद के कारण होती हैं, जो अब घट रहा है। जानकारी दी गयी है कि 46.69 प्रतिशत हो गया है, यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि लैंड सर्वे एंड सेटलमेंट का काम तेजी से पूर्ण हो ताकि भूमि विवाद को लेकर होनेवाली अपराध की घटनाओं में पूरी तरह कमी आये। प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ असामाजिक तत्वों पर नजर बनाये रखें।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, निदेशक सह महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवायें शोभा अहोतकर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, गृह विभाग की विशेष सचिव के एस अनुपम, पुलिस महानिरीक्षक सह अपर समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा सुनील नायक तथा गृह विभाग के अपर सचिव अनिमेष पांडेय उपस्थित थे।

Previous Post

आपदा जोखिम बीमा को समाज के सबसे कमजोर लोगों के लिए सुलभ बनाना जरुरी: डॉक्टर मिश्रा

Next Post

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर रिकार्ड 60 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे सिनेमाघरों में

Related Posts

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की
देश

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

July 13, 2026
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, टारगेट किलिंग पर निकले 3 शूटर गिरफ्तार
देश

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, टारगेट किलिंग पर निकले 3 शूटर गिरफ्तार

July 13, 2026
टीम इंडिया की हार पर बड़ा सवाल! क्या ‘Transition’ के नाम पर छिप रही हैं असली कमजोरियां?
देश

टीम इंडिया की हार पर बड़ा सवाल! क्या ‘Transition’ के नाम पर छिप रही हैं असली कमजोरियां?

July 13, 2026
ओमान तट के पास भारतीय कमर्शियल जहाज GGS Galaxy पर हमला, 10 भारतीयों का रेस्क्यू; एक लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
देश

ओमान तट के पास भारतीय कमर्शियल जहाज GGS Galaxy पर हमला, 10 भारतीयों का रेस्क्यू; एक लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

July 13, 2026
30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश
अभी-अभी

30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

July 13, 2026
फु क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट, 15 भारतीय नागरिकों ने गंवाई जान, वियतनाम से आई बेहद दर्दनाक खबर
देश

फु क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट, 15 भारतीय नागरिकों ने गंवाई जान, वियतनाम से आई बेहद दर्दनाक खबर

July 11, 2026
Next Post
राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर रिकार्ड 60 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे सिनेमाघरों में

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर रिकार्ड 60 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे सिनेमाघरों में

New Delhi, India
Monday, July 13, 2026
Mist
32 ° c
75%
21.6mh
42 c 34 c
Tue
42 c 33 c
Wed

ताजा खबर

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

July 13, 2026
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, टारगेट किलिंग पर निकले 3 शूटर गिरफ्तार

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, टारगेट किलिंग पर निकले 3 शूटर गिरफ्तार

July 13, 2026
टीम इंडिया की हार पर बड़ा सवाल! क्या ‘Transition’ के नाम पर छिप रही हैं असली कमजोरियां?

टीम इंडिया की हार पर बड़ा सवाल! क्या ‘Transition’ के नाम पर छिप रही हैं असली कमजोरियां?

July 13, 2026
ओमान तट के पास भारतीय कमर्शियल जहाज GGS Galaxy पर हमला, 10 भारतीयों का रेस्क्यू; एक लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

ओमान तट के पास भारतीय कमर्शियल जहाज GGS Galaxy पर हमला, 10 भारतीयों का रेस्क्यू; एक लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

July 13, 2026
30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

July 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved