• About us
  • Contact us
Thursday, May 28, 2026
39 °c
New Delhi
37 ° Fri
32 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

मोदी ने कीं जापान, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों से द्विपक्षीय बैठकें

News Desk by News Desk
September 22, 2024
in विदेश
मोदी ने कीं जापान, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों से द्विपक्षीय बैठकें
Share on FacebookShare on Twitter

विलमिंगटन (फिलाडेल्फिया) 22 मई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को क्वाड नेताओं की छठवीं शिखर बैठक के इतर जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ के साथ अलग अलग मुलाकातें कीं और भारत के इन दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।
विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री श्री किशिदा की मुलाकात में दोनों नेताओं ने अपनी कई बातचीतों, खासकर मार्च 2022 में अपने पहले वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद से हुई भेंटों को गर्मजोशी से याद किया। प्रधानमंत्री ने पिछले वर्षों में भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझीदारी को आगे बढ़ाने में उनके अटूट समर्पण और नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री किशिदा को धन्यवाद दिया।
दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझीदारी के 10वें वर्ष में होने और इस दौरान संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की समीक्षा की और रक्षा और सुरक्षा संबंधों तथा बी2बी और पी2पी सहयोग सहित सहयोग को और गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री किशिदा को विदाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता और पूर्णता की कामना की।
इसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री अल्बानीज़ की मुलाकात हुई। मई 2022 के बाद से यह उनकी नौवीं व्यक्तिगत बातचीत थी। दोनों नेताओं ने राजनीतिक और रणनीतिक, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, शिक्षा और अनुसंधान, जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा और लोगों से लोगों के संबंधों जैसे व्यापक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
भारत एवं आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने स्वीकार किया कि उच्च-स्तरीय संपर्कों की आवृत्ति ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत गति प्रदान की है। दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझीदारी को और भी अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
 
कड़वा सत्य

Tags: Prime Minister Narendra ModiQuadWilmington (Philadelphia)अलग अलग मुलाकातेंआस्ट्रेलिया प्रधानमंत्रीइन दोनों देशोंएंथोनी अल्बानीज़क्वाड नेताओंछठवीं शिखर बैठक इतरजापान प्रधानमंत्रीद्विपक्षीय संबंधोंप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीफूमियो किशिदाभारतविलमिंगटन (फिलाडेल्फिया)समीक्षा
Previous Post

रणबीर कपूर ने बेटी राहा के लिए सीखी मलयालम में लोरी

Next Post

अश्विन ने 37वीं बार पांच विकेट लेकर शेन वॉन की बराबरी की

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल
खेल

पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल

February 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा के साथ किया त्रिवेणी में स्नान
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   के साथ किया त्रिवेणी में स्नान

February 5, 2025
राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी
राजनीति

राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी

February 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी

February 5, 2025
Next Post
अश्विन ने 37वीं बार पांच विकेट लेकर शेन वॉन की बराबरी की

अश्विन ने 37वीं बार पांच विकेट लेकर शेन वॉन की बराबरी की

New Delhi, India
Thursday, May 28, 2026
Mist
39 ° c
33%
5.4mh
43 c 30 c
Fri
38 c 27 c
Sat

ताजा खबर

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

May 28, 2026
भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू

May 27, 2026
माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

May 27, 2026
भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

May 27, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

May 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved