• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
34 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

बहुचर्चित महादेव सट्टा एप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार

News Desk by News Desk
October 11, 2024
in राजनीति
बहुचर्चित महादेव सट्टा एप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर 11 अक्टूबर (कड़वा सत्य) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार हो गया है।
यह कार्रवाई इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हुई, जिसे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अनुरोध पर जारी किया गया था। इस मामले में ईडी, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है।
सौरभ जो पहले छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक साधारण जूस की दुकान चलाता था, वह अब महादेव एप के जरिये सट्टेबाजी का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर चुका है। उसकी गिरफ्तारी ने इस बड़े घोटाले के प्रमुख कतधिर्ता को कानून के शिकंजे में ला दिया है।
गौरतलब है कि लगभग डेढ़ महीने पहले, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने इस घोटाले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का फैसला किया था। यह निर्णय 22 अगस्त को लिया गया था और अब इस घोटाले के ‘किंगपिन’ सौरभ की गिरफ्तारी हुई है।
महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल का नाम बाकायदा एफआईआर में भी दर्ज है। कहा गया कि उन पर सरगना समेत मामले के दूसरे आरोपियों को यहां से बाहर भगाने व संरक्षण में हाथ रहा है।
इस मामले में हालांकि, खुद श्री भूपेश बघेल का कहना है कि उन्हें फंसाने के लिए ईडी के आकाओं ने निर्देश दिया था। इसीलिए उनका भी नाम जोड़ा गया है।
वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल व राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेसी नेता मामले का खुलासा होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बड़े नेताओं को कटघरे में खड़े करते रहे हैं। उनका कहना है कि स्थानीय पुलिस पहले से ही आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय थी। यहां तक क‍ि आरोपियों के भागने के बाद उनके प्रत्यर्पण के लिए भी विदेश मंत्रालय से लगातार पत्राचार किया गया लेकिन इस पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। कांग्रेसी दिग्गजों ने भाजपा नेताओं पर साठगांठ का आरोप लगाया।
ईडी द्वारा प्रकरण को अपने हाथों में लेने के बाद इस एजेंसी के बड़े अफसरों पर भी आरोप लगाया गया कि ऊपर सब मिलीभगत हो गई है। यही वजह है कि इसमें देरी की जा रही है।
दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने राज्य के कई अफसरों पर भी आरोप लगाया है, जिसमें उन्हें मीडिएटर की भूमिका निभाने का दोषी बताया गया है। सौरभ को उसका कारोबार बढ़ाने में मदद करने को लेकर भी ये आरोप लगाए गए हैं।
माना जा रहा है कि सौरभ को भारत, विशेषकर रायपुर लाकर ईडी द्वारा जो पूछताछ की जाएगी, उसमें कई बड़े राज खुल सकते हैं। इसमें जितने भी एक-दूसरे पर जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी सच्चाई सामने आ सकती है तथा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वहीं, केंद्र में भाजपा की सरकार होने से कांग्रेसी नेता एक बार फिर मामले की जांच में उनकी दखल का आरोप लगा सकते हैं।
सं. 
कड़वा सत्य

Tags: Chhattisgarh has been arrested in Dubai.the prime accused in the much talked about Mahadev Satta App of Raipurरायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार हो गया है। Saurabh Chandrakar
Previous Post

म्यांमार में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये

Next Post

सांस्कृतिक संबंध मजबूत बनाएंगे भारत लाओस

Related Posts

No Content Available
Next Post
सांस्कृतिक संबंध मजबूत बनाएंगे भारत लाओस

सांस्कृतिक संबंध मजबूत बनाएंगे भारत लाओस

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
34 ° c
25%
10.4mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved