• About us
  • Contact us
Monday, April 13, 2026
24 °c
New Delhi
33 ° Tue
34 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

छठ पूजा के दौरान यात्रियों की आसान आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए, भारतीय रेलवे ने अनुकूलित भीड़ प्रबंधन के लिए किए व्यापक उपाय

News Desk by News Desk
November 1, 2024
in देश
छठ पूजा के दौरान यात्रियों की आसान आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए, भारतीय रेलवे ने अनुकूलित भीड़ प्रबंधन के लिए किए व्यापक उपाय
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज़ डेस्क

छठ पूजा के दौरान यात्रियों की आसान आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए, भारतीय रेलवे ने अनुकूलित भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक उपाय किए हैं। त्योहारों के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा 7,296 विशेष गाड़ियाँ चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले साल 4,500 विशेष गाड़ियाँ चलाई गई थीं। 31 अक्टूबर को रेलवे ने 150 से अधिक विशेष गाड़ियाँ चलाईं। 1 नवंबर 2024 को 158 विशेष गाड़ियाँ चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं। कतारबद्ध तरीके से ट्रेन में प्रवेश की व्यवस्था की गई है। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। 2 नवंबर 2024 को लंबी दूरी की 164 विशेष गाड़ियों को चलाने की योजना बनाई गई है।

छठ पूजा के लिए पूर्व रेलवे द्वारा विशेष व्यवस्था

कार्य स्थल से गृह स्टेशन तक आने-जाने के लिए यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए, पूर्व रेलवे 58 त्यौहार विशेष ट्रेनें चला रही है। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय रेलों द्वारा चलाई गई 40 विशेष गाड़ियां भी पूर्व रेलवे स्टेशनों से प्रारंभ/समाप्त हो रही हैं। इसके अलावा, 42 अन्य विशेष ट्रेनें भी पूर्व रेलवे नेटवर्क से गुजर रही हैं। त्यौहारों के मौसम में यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए ये सभी विशेष ट्रेनें कुल 972 यात्राएं करेंगी।

भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे स्टेशनों पर किए गए विशेष प्रबंध :

सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्यिक कर्मचारियों द्वारा विशेष होल्डिंग एरिया का सृजन किया गया है, ताकि यात्री आसानी से निर्दिष्ट गाड़ी में चढ़ सकें हावड़ा स्टेशन पर सभी अनारक्षित टिकट काउंटर चौबीसों घंटे संचालित किए जा रहे हैं। हावड़ा स्टेशन के पीआरएस कार्यालय में अतिरिक्त 02 यूटीएस काउंटर भी संचालित किए जा रहे हैं। हावड़ा मेट्रो रेलवे परिसर के भीतर मंडल द्वारा यूटीएस काउंटर संचालित किए जा रहे हैं ताकि हावड़ा उपनगरीय खंड के लिए जाने वाले मेट्रो रेलवे के यात्रियों को निर्बाध कनेक्टिविटी की सुविधा मिल सके। सभी यूटीएस काउंटरों पर डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। जसीडीह स्टेशन पर कुल (11) टिकट खिड़कियों के साथ चार (4) एटीवीएम भी चल रहीं हैं। जसीडीह में सुबह की पाली में चार, शाम की पाली में 4 और रात की पाली में 3 काउंटर चल रहे हैं। 2.11.2024 से 2 अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले जाने की योजना बनाई गई है। आसनसोल स्टेशन पर कुल (16) टिकट खिड़कियों के साथ सात (7) एटीवीएम चल रहीं हैं। आसनसोल में इनमें से 6 (6) काउंटर सुबह की पाली में, 6 शाम की पाली में और 4 रात्रिकालीन पाली में चल रहीं हैं। आसनसोल में भी दिनांक 2.11.2024 से 2 अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे। भागलपुर में कुल 7 बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे जो मौजूदा 5 काउंटरों से दो (2) अतिरिक्त हैं। इसी तरह, जमालपुर और मालदा टाउन स्टेशन पर एक-एक अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोलने की योजना बनाई गई है। इनके अलावा, सभी एटीवीएम काम करने की स्थिति में होंगे और जरूरत पड़ने पर यात्रियों की मदद के लिए पूर्व रेलवे के कर्मचारी और निरीक्षक मौजूद रहेंगे। वाणिज्यिक विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को स्थिति की निगरानी और यात्रियों की आसान आवाजाही की सुविधा के लिए हावड़ा, बर्द्धमान, सियालदह, कोलकाता, बोलपुर, रामपुरहाट, आसनसोल, जसीडीह, मालदा और जमालपुर स्टेशनों पर तैनात किया गया है।

आरपीएफ कर्मी रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान बरती जाने वाली विशेष सावधानियों के बारे में भी परामर्श दे रहे हैं, जैसे ज्वलनशील वस्तुएं नहीं ले जाना, यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए अनजान व्यक्तियों से भोजन नहीं लेना आदि। पूर्व रेलवे इस त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा करते समय सभी यात्रियों से आग्रह करता है कि वे अपनी सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए ज्वलनशील वस्तुओं को न ले जाएं और रेलवे परिसर में गंदगी न फैलाएं।

Previous Post

भारत और अल्बानिया ने कई मुद्दों पर द्विपक्षीय कड़वा सत्य की

Next Post

अशोक कुमार कालू  मीणा ने संभाला केंद्र में पेयजल, स्वच्छता सचिव का प्रभार

Related Posts

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित
देश

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

April 12, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ

April 12, 2026
मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा
देश

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

April 12, 2026
‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल
देश

‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

April 12, 2026
भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा
देश

भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

April 12, 2026
पंजाब की बेटियों ने ‘शिक्षा क्रांति’ में अग्रणी भूमिका निभाई, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा के नतीजों में पहले 20 में से 19 स्थान हासिल किए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अशोक कुमार कालूराम मीणा ने संभाला केंद्र में पेयजल, स्वच्छता सचिव का प्रभार

अशोक कुमार कालू  मीणा ने संभाला केंद्र में पेयजल, स्वच्छता सचिव का प्रभार

New Delhi, India
Monday, April 13, 2026
Mist
24 ° c
39%
9.4mh
39 c 27 c
Tue
40 c 28 c
Wed

ताजा खबर

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

April 12, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ

April 12, 2026
मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

April 12, 2026
‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

April 12, 2026
भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

April 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved