• About us
  • Contact us
Tuesday, July 14, 2026
38 °c
New Delhi
38 ° Wed
38 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana: PM आवास योजना का बंपर लाभ! 75,295 लाभार्थियों को मिली पहली किश्त, जानें पूरी डिटेल

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 75,295 लाभार्थियों को पहली किश्त का भुगतान सोमवार को किया गया है।

News Desk by News Desk
March 24, 2025
in देश
Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana: PM आवास योजना का बंपर लाभ! 75,295 लाभार्थियों को मिली पहली किश्त, जानें पूरी डिटेल
Share on FacebookShare on Twitter

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 75,295 लाभार्थियों को पहली किश्त का भुगतान सोमवार को किया गया है। पटना स्थित मुख्य सचिवालय में ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री श्रवण कुमार ने संबंधित लाभुकों के बीच आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए 301 करोड़ 18 लाख रुपये की पहली किश्त जारी की है।

इस अवसर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत सर्वप्रथम सितम्बर, 2024 में 2 लाख 43 हजार 903 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इस लक्ष्य के मुकाबले 17 सितंबर 2024 को आयोजित कार्यक्रम में लगभग 90 हजार लाभुकों को एकमुश्त सहायता राशि का भुगतान किया गया था। इसपर 360 करोड रूपये का व्यय हुआ।

इसके बाद 7 अक्टूबर 2024 को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में 01 लाख से अधिक लाभुकों को एकमुश्त प्रथम किश्त की सहायता राशि का भुगतान किया गया है। जिसपर 400 करोड रूपये का व्यय हुआ है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार से 27 जनवरी 2025 से 5 लाख 46 हजार 745 का अतिरिक्त आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य में कुल आवासों का लक्ष्य 7 लाख 90 हजार 648 निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की तुलना में 5 मार्च 2025 तक 3 लाख लाभुकों को आवास की स्वीकृति दे दी गई है। साथ ही पहली किश्त के तहत एकमुश्त सहायता राशि का भुगतान किया गया है। इस पर अब तक 1 हजार 200 करोड रूपये का व्यय हो चुका है।

इसी कड़ी में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में 75,295 लाभार्थियों को 40 हजार रूपये की दर से प्रथम किश्त की सहायता राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। इस पर कुल 301 करोड़ 18 लाख रूपये का व्यय हुआ। आगामी 100 दिनों में इन लाभुकों को दूसरी एवं तीसरी किश्त के रूप में 80 हजार रुपये की दर से भुगतान किया जायेगा। साथ ही इन लाभुकों को मनरेगा के माध्यम से 90 दिनों के अकुशल मजदूरी के रूप में 22,050 रूपये तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रूपये की सहायता राशि दी जायेगी। इस प्रकार प्रति लाभुक 1 लाख 54 हजार 50 रूपये मिलेंगे।

इस मौके पर विभागीय सचिव लोकेश कुमार सिंह, हिमांशु शर्मा, अभिलाषा कुमारी शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

अब तक 7 लाख 24 हजार 230 आवास की स्वीकृति
इस प्रकार अबतक 7 लाख 24 हजार 230 परिवारों के आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसमें 6 लाख 30 हजार 49 लाभुकों को पहली किश्त, 2 लाख 01 हजार 082 लाभुकों को दूसरी किश्त तथा 1 लाख 21 हजार 539 लाभुकों को तीसरी किश्त का भुगतान किया गया है। अब तक 58 हजार 409 आवास पूर्ण हो चुके हैं।

तीन किश्तों में मिलती है सहायता राशि
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किश्तों में आवास निर्माण की प्रगति के आधार पर दी जाती है। योजना में 60 प्रतिशत राशि केन्द्र एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करती है। इस प्रकार 40 प्रतिशत अर्थात् 48 हजार रूपये की राशि राज्यांश के रूप में लाभुकों को दी जाएगी।

Tags: BiharNewsGovernmentSchemeGraminVikasHousingForAllHousingSchemeLatestNewsPMAwasYojanaPMAYGraminRuralDevelopmentYojanaUpdatesप्रधानमंत्रीआवासयोजना
Previous Post

Bihar Police News: बिहार में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू! पुलिस के एक्शन मोड से मचा हड़कंप!

Next Post

BhagalpurAlumni Meet: दिल्ली में सजी भागलपुर के पूर्व छात्रों की महफिल, 36 साल बाद मिले पुराने साथी!

Related Posts

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान! महिलाओं को 35% नौकरी आरक्षण, युवाओं को लाखों रोजगार और इंटर्नशिप
देश

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान! महिलाओं को 35% नौकरी आरक्षण, युवाओं को लाखों रोजगार और इंटर्नशिप

August 28, 2025
Bagaha Updates: बिना NGO, बिना प्रचार! बिहार में 235 महिलाओं को मिला नया जीवन, गौरव राय और साथियों की प्रेरणादायक मुहिम
देश

Bagaha Updates: बिना NGO, बिना प्रचार! बिहार में 235 महिलाओं को मिला नया जीवन, गौरव राय और साथियों की प्रेरणादायक मुहिम

July 23, 2025
Bihar News: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग की सख्ती! मढ़ौरा के दो अभियंता निलंबित, वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप
देश

Bihar News: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग की सख्ती! मढ़ौरा के दो अभियंता निलंबित, वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप

May 14, 2025
Bihar News: बिहार में बालू की कमी अब नहीं रोकेगी विकास! उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, निर्माण कार्य रहेंगे निर्बाध
देश

Bihar News: बिहार में बालू की कमी अब नहीं रोकेगी विकास! उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, निर्माण कार्य रहेंगे निर्बाध

May 14, 2025
BiharNews: बिहार में भूमिहीनों के साथ खिलवाड़! अभियान बसेरा-2 में लापरवाही, बगहा-2 और जगदीशपुर के CO-RO सस्पेंड
देश

BiharNews: बिहार में भूमिहीनों के साथ खिलवाड़! अभियान बसेरा-2 में लापरवाही, बगहा-2 और जगदीशपुर के CO-RO सस्पेंड

May 14, 2025
Manju Kumari Sinha: CM नीतीश कुमार ने पत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि, कल्याण बिगहा में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
देश

Manju Kumari Sinha: CM नीतीश कुमार ने पत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि, कल्याण बिगहा में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

May 14, 2025
Next Post
BhagalpurAlumni Meet: दिल्ली में सजी भागलपुर के पूर्व छात्रों की महफिल, 36 साल बाद मिले पुराने साथी!

BhagalpurAlumni Meet: दिल्ली में सजी भागलपुर के पूर्व छात्रों की महफिल, 36 साल बाद मिले पुराने साथी!

New Delhi, India
Tuesday, July 14, 2026
Mist
38 ° c
48%
5.4mh
42 c 34 c
Wed
42 c 34 c
Thu

ताजा खबर

जीडीपी की विकास दर की कीमत कौन चुका रहा है?

जीडीपी की विकास दर की कीमत कौन चुका रहा है?

July 13, 2026
मुख्यमंत्री माँवां-धियां सत्कार योजना’ ने पंजाब की महिलाओं में जगाई उम्मीद, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई किरण

मुख्यमंत्री माँवां-धियां सत्कार योजना’ ने पंजाब की महिलाओं में जगाई उम्मीद, सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई किरण

July 13, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगारों की सेवाओं को नियमित किया, नियमित हुए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगारों की सेवाओं को नियमित किया, नियमित हुए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

July 13, 2026
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

July 13, 2026
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, टारगेट किलिंग पर निकले 3 शूटर गिरफ्तार

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, टारगेट किलिंग पर निकले 3 शूटर गिरफ्तार

July 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved