• About us
  • Contact us
Friday, May 29, 2026
27 °c
New Delhi
32 ° Sat
35 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

BhagalpurAlumni Meet: दिल्ली में सजी भागलपुर के पूर्व छात्रों की महफिल, 36 साल बाद मिले पुराने साथी!

" वो शाम कुछ अजीब थी, ये शाम भी अजीब है, वो कल भी पास-पास थी, वो आज भी करीब है " ---भागलपुर से जुड़े सदाबहार गायक किशोर कुमार का ' खामोशी ' के लिए गाया यह गाना 23 मार्च, 2025 को दिल्ली में उस समय साकार होता दिखा जब भागलपुर के तीन प्रमुख महाविद्यालय टी. एन. बी. कॉलेज, सुंदरवती महिला कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज के 1960 के दशक से लेकर सन् 2010 के दशक के पूर्व छात्रों का वार्षिक मिलन भागलपुर की सोंधी माटी की खुशबू की अविस्मरणीय यादों से सराबोर हो उठा !

News Desk by News Desk
March 24, 2025
in देश
BhagalpurAlumni Meet: दिल्ली में सजी भागलपुर के पूर्व छात्रों की महफिल, 36 साल बाद मिले पुराने साथी!
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। ” वो शाम कुछ अजीब थी, ये शाम भी अजीब है, वो कल भी पास-पास थी, वो आज भी करीब है ” —भागलपुर से जुड़े सदाबहार गायक किशोर कुमार का ‘ खामोशी ‘ के लिए गाया यह गाना 23 मार्च, 2025 को दिल्ली में उस समय साकार होता दिखा जब भागलपुर के तीन प्रमुख महाविद्यालय टी. एन. बी. कॉलेज, सुंदरवती महिला कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज के 1960 के दशक से लेकर सन् 2010 के दशक के पूर्व छात्रों का वार्षिक मिलन भागलपुर की सोंधी माटी की खुशबू की अविस्मरणीय यादों से सराबोर हो उठा !

आकाशवाणी भागलपुर के पिछली सदी के अस्सी के दशक के दो कैजुअल उद्घोषक हरिनाथ मिश्र और हरेन्द्र प्रताप 36 वर्षों के बाद गले मिल रहे थे ! सन् 1985 में अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष के अवसर पर भागलपुर विश्वविद्यालय की ओर से भागलपुर से त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू तथा लखनऊ होते हुए दिल्ली तक साइकिल से यात्रा करने वाली ऐतिहासिक टीम के दो सदस्य मनोज लाल और हरेन्द्र प्रताप लगभग दो दशकों के बाद दिल्ली में फिर से मिल रहे थे ! ‘ गांधी ‘ जी कहां चूकने वाले थे, वे साक्षात फिर से प्रकट हो उठे ! जी हां, सबसे वरिष्ठ पूर्व छात्र कैसर एन.के.जानी ने अपने अभिनय से महात्मा गांधी को फिर से स्नेह मिलन समारोह में जीवंत कर दिया !
वरिष्ठ नौकरशाह, प्रोफेसर, डॉक्टर, एडवोकेट, पत्रकार, उद्यमी तथा अन्य प्रोफेशनल ने बड़ी संख्या में बड़े उत्साह से देर शाम तक चले कार्यक्रम में भाग लिया। दिल्ली कुमार पाण्डेय, विनय कुमार सिंह, उमेश शर्मा, प्रेम नारायण, आमोद कुमार, अरबिंद कुमार पाण्डेय, संजय कुमार मिश्रा, देवेन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह और दिनेश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा के महत्वपूर्ण सहयोग से इस पूरे मिलन समारोह की महीनों से भूमिका तैयार कर मार्च के महीने में इसे सारगर्भित बना दिया। डॉक्टर पंकज कुमार झा ने गायक मुकेश के गाने को गाकर और अरविंद पाण्डेय ने बांसुरी की मधुर तान से पुरानी रसभरी स्मृतियों को तरोताजा कर दिया। एस एम कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज के पूर्व छात्र भी उत्साहित दिखे जिनमें नीलम पाण्डेय, नीरज कुमार सिंह समेत अनेक पूर्व विद्यार्थी शामिल थे।

इस स्नेह मिलन समारोह के 2025 चैप्टर का सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहा कि इसमें सिर्फ आपस में स्नेह फिर से प्रस्फुटित नहीं हुआ बल्कि पूरे बिहार और विशेष रूप से पूरे भागलपुर के लिए स्नेह महसूस किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार धनंजय कुमार से लेकर नागेश्वर तक ने भागलपुर और बिहार के विकास में पूर्व छात्रों के संभावित योगदान पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में टी. एन. बी. कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के भवनों की जर्जर स्थिति तथा शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट पर चिंता जताई गई।

स्नेहिल माहौल के बीच तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जवाहर लाल और भागलपुर की मेयर के वर्तमान योगदान की सराहना की गई तथा बिहार में शिक्षा एवं रोजगार के विकास में पूर्व छात्रों की ओर से सरकार तथा संस्थाओं को हर प्रकार की सहायता देने का आश्वासन दिया गया।

Tags: AlumniMeetBhagalpurReunionBiharDevelopmentDelhiEventDelhiNewsMarwariCollegeSMCollegeTNBCollege
Previous Post

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana: PM आवास योजना का बंपर लाभ! 75,295 लाभार्थियों को मिली पहली किश्त, जानें पूरी डिटेल

Next Post

Maharashtra Politics: ‘गद्दार’ टिप्पणी पर महाराष्ट्र में बवाल! विधानमंडल में हंगामा, बार-बार स्थगित हुई कार्यवाही!

Related Posts

Khelo India Youth Games 2025 : बिहार में पर्यटन और खेलों का नया युग! नीतीश कुमार ने बोधगया में इंटरनेशनल गेस्ट हाउस और गया में मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का किया उद्घाटन”
देश

Khelo India Youth Games 2025 : बिहार में पर्यटन और खेलों का नया युग! नीतीश कुमार ने बोधगया में इंटरनेशनल गेस्ट हाउस और गया में मेजर ध्यानचंद खेल परिसर का किया उद्घाटन”

April 30, 2025
Panchayati Raj Diwas 2025: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर PM मोदी और CM नीतीश की बड़ी घोषणा: बिहार को मिले 12 लाख आवास, 3 नई ट्रेनें और खेलो इंडिया की मेजबानी!”
देश

Panchayati Raj Diwas 2025: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर PM मोदी और CM नीतीश की बड़ी घोषणा: बिहार को मिले 12 लाख आवास, 3 नई ट्रेनें और खेलो इंडिया की मेजबानी!”

April 25, 2025
6204 Crore Electricity Boost : PM Modi की ₹6204 करोड़ की बिजली सौगात से चमकेगा बिहार! अब हर घर को मिलेगी 24×7 बिजली – जानिए क्या हुआ लॉन्च!
देश

6204 Crore Electricity Boost : PM Modi की ₹6204 करोड़ की बिजली सौगात से चमकेगा बिहार! अब हर घर को मिलेगी 24×7 बिजली – जानिए क्या हुआ लॉन्च!

April 24, 2025
School Construction Bihar: बिहार में OBC स्कूलों पर सचिव का बड़ा ऐक्शन – देरी हुई तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट!”
देश

School Construction Bihar: बिहार में OBC स्कूलों पर सचिव का बड़ा ऐक्शन – देरी हुई तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट!”

April 24, 2025
PM Modi Bihar Visit: हथुआ से सहरसा तक, बिजली से लेकर रेल तक, मोदी देंगे बिहार को इतिहास की सबसे बड़ी सौगात
देश

PM Modi Bihar Visit: हथुआ से सहरसा तक, बिजली से लेकर रेल तक, मोदी देंगे बिहार को इतिहास की सबसे बड़ी सौगात

April 23, 2025
Gramin Setu Yojana: गांवों की किस्मत बदलेगी! बिहार में बनेंगे 700 नए पुल, अब नहीं टूटेगा संपर्क – जानिए पूरी योजना 
देश

Gramin Setu Yojana: गांवों की किस्मत बदलेगी! बिहार में बनेंगे 700 नए पुल, अब नहीं टूटेगा संपर्क – जानिए पूरी योजना 

April 11, 2025
Next Post
Maharashtra Politics: ‘गद्दार’ टिप्पणी पर महाराष्ट्र में बवाल! विधानमंडल में हंगामा, बार-बार स्थगित हुई कार्यवाही!

Maharashtra Politics: ‘गद्दार’ टिप्पणी पर महाराष्ट्र में बवाल! विधानमंडल में हंगामा, बार-बार स्थगित हुई कार्यवाही!

New Delhi, India
Friday, May 29, 2026
Mist
27 ° c
58%
14.4mh
39 c 27 c
Sat
40 c 30 c
Sun

ताजा खबर

पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 29, 2026
नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैं

नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैं

May 29, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया बड़ा तोहफा, गांव सीचेवाल के संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया बड़ा तोहफा, गांव सीचेवाल के संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन

May 28, 2026
केंद्र आरबीआई का असाधारण लाभांश राज्यों के साथ सांझा करे, सेंट्रल बैंक की आज़ादी और वित्तीय मज़बूती की रक्षा करे: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा सरकार के ‘अमृत काल’ के बड़े-बड़े दावे हुए फेल, भारत दुनिया के टॉप 15 निवेश स्थानों की लिस्ट से हुआ बाहर: हरपाल सिंह चीमा

May 28, 2026
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा का तीखा पलटवार: कहा- बिट्टू घटिया राजनीति और निजी कीचड़ उछालने के बजाय हमारे सिद्धांतों वाले सवालों का जवाब दें

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा का तीखा पलटवार: कहा- बिट्टू घटिया राजनीति और निजी कीचड़ उछालने के बजाय हमारे सिद्धांतों वाले सवालों का जवाब दें

May 28, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved