• About us
  • Contact us
Sunday, July 5, 2026
32 °c
New Delhi
39 ° Sun
34 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बेंगलुरु में बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने बिहार में निवेश को लेकर दिखाई गहरी रुचि

News Desk by News Desk
July 4, 2026
in देश
बेंगलुरु में बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने बिहार में निवेश को लेकर दिखाई गहरी रुचि
Share on FacebookShare on Twitter

पटना/बेंगलुरु। बिहार सरकार का सूचना प्रावैधिकी विभाग राज्य को देश के अग्रणी डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में आयोजित  ‘बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026’ के अंतर्गत बेंगलुरु में देश एवं विश्व की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) लीडर्स, स्टार्टअप्स, वेंचर कैपिटल फर्मों तथा उद्योग विशेषज्ञों के साथ उच्चस्तरीय संवाद और रणनीतिक व्यावसायिक बैठकों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में निवेश आकर्षित करना, वैश्विक तकनीकी कंपनियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करना तथा राज्य को डिजिटल अर्थव्यवस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना रहा।

इस अवसर पर बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल निवेश प्राप्त करना नहीं, बल्कि ऐसा आधुनिक तकनीकी इकोसिस्टम विकसित करना है, जहां नवाचार, उद्योग और युवाओं की प्रतिभा एक साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि बिहार आईटी पॉलिसी 2024 तथा बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी 2026 राज्य में बड़े निवेश, उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजन तथा बिहार को वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

श्री मिश्रा ने कहा कि उद्योग प्रतिनिधियों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा आधुनिक औद्योगिक एवं डिजिटल बुनियादी ढांचे की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य को आईटी एवं आईटीईएस, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, डीपटेक तथा डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह ने विभिन्न वैश्विक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण वन-टू-वन बिजनेस मीटिंग्स कीं। इस दौरान Quess Corp के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ रोजगार सृजन, कौशल विकास और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं Adobe, Mercedes-Benz, XLR Partners तथा Brandscapes Worldwide सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बिहार में डिजिटल निवेश, अनुसंधान एवं नवाचार तथा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करने की संभावनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

बैठकों के दौरान सचिव ने बिहार आईटी पॉलिसी 2024 एवं बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पॉलिसी 2026 का विस्तृत प्रस्तुतीकरण करते हुए राज्य में उपलब्ध निवेश अवसरों, उद्योग-अनुकूल नीतियों, सुदृढ़ डिजिटल अवसंरचना, कुशल मानव संसाधन तथा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार आज तेजी से ऐसे राज्य के रूप में उभर रहा है, जहां उद्योगों को अनुकूल वातावरण, विशाल युवा प्रतिभा और सरकार की स्पष्ट नीतिगत प्रतिबद्धता निवेश के नए अवसर प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार उद्योग जगत के साथ सतत संवाद और साझेदारी की नीति पर विश्वास करती है। राज्य सरकार निवेशकों की आवश्यकताओं के अनुरूप पारदर्शी, सरल, प्रतिस्पर्धी और उद्योग-अनुकूल व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार का तेजी से विकसित हो रहा डिजिटल एवं औद्योगिक इकोसिस्टम आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और वैश्विक कंपनियों के लिए नए अवसरों का केंद्र बनेगा।

सम्मेलन के दौरान Quess Corp, Honeywell, Adobe, Mphasis, Oracle, Salesforce, Razorpay, MyGate, NetApp, Trend Micro, Tejas Networks, RuralShores Business Services तथा Quodeck.ai सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों और संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इन बैठकों में बिहार में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) की स्थापना, आईटी पार्कों का विकास, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, स्टार्टअप इकोसिस्टम, अनुसंधान एवं नवाचार तथा कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में संभावित निवेश एवं सहयोग पर गंभीर चर्चा हुई।

उद्योग प्रतिनिधियों ने बिहार सरकार की नई औद्योगिक एवं तकनीकी नीतियों, निवेश प्रोत्साहन उपायों तथा राज्य में तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल इकोसिस्टम की सराहना की। उन्होंने बिहार की युवा प्रतिभा, तकनीकी क्षमता और उद्योग-अनुकूल नीतियों को भविष्य के निवेश के लिए अत्यंत अनुकूल बताते हुए राज्य के साथ दीर्घकालिक साझेदारी में गहरी रुचि व्यक्त की।

बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026 ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि बिहार अब केवल संभावनाओं का राज्य नहीं, बल्कि प्रौद्योगिकी, नवाचार, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) और डिजिटल निवेश का तेजी से उभरता राष्ट्रीय केंद्र बन रहा है।

Tags: Bihar GCC Policy 2026Bihar IT Industry Meet 2026Bihar IT Policy 2024GCC Policy 2026Global tech companies in PatnaIT jobs in BiharIT Minister Nitish MishraNitish Mishra IT MinisterPatna IT companiesTech investment in Bihar
Previous Post

लखीसराय वालों के लिए बड़ी खबर, अब शहर में ही बनेगा पासपोर्ट, सिर्फ 165 लोगों को मिलेगा मौका

Next Post

पश्चिम बंगाल में चल रहा था खौफनाक देह व्यापार, 17 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, बिहार की 13 लड़कियां शामिल

Related Posts

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !
देश

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम
देश

India AI Impact Summit & Expo 2026: भारत मंडपम में बिहार पवेलियन का उद्घाटन, IT हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

February 15, 2026
Next Post
पश्चिम बंगाल में चल रहा था खौफनाक देह व्यापार, 17 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, बिहार की 13 लड़कियां शामिल

पश्चिम बंगाल में चल रहा था खौफनाक देह व्यापार, 17 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, बिहार की 13 लड़कियां शामिल

Please login to join discussion
New Delhi, India
Sunday, July 5, 2026
Mist
32 ° c
71%
5.4mh
43 c 36 c
Sun
36 c 31 c
Mon

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी, फिर से काम पर लौटने की उम्मीद

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी, फिर से काम पर लौटने की उम्मीद

July 4, 2026
गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

July 4, 2026
गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

July 4, 2026
“बिहार क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय”: वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक भारतीय पदार्पण पर BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन ने जताया गर्व

“बिहार क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय”: वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक भारतीय पदार्पण पर BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन ने जताया गर्व

July 4, 2026
पश्चिम बंगाल में चल रहा था खौफनाक देह व्यापार, 17 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, बिहार की 13 लड़कियां शामिल

पश्चिम बंगाल में चल रहा था खौफनाक देह व्यापार, 17 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, बिहार की 13 लड़कियां शामिल

July 4, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved