• About us
  • Contact us
Sunday, July 5, 2026
32 °c
New Delhi
39 ° Sun
34 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

लखीसराय वालों के लिए बड़ी खबर, अब शहर में ही बनेगा पासपोर्ट, सिर्फ 165 लोगों को मिलेगा मौका

News Desk by News Desk
July 4, 2026
in देश
लखीसराय वालों के लिए बड़ी खबर, अब शहर में ही बनेगा पासपोर्ट, सिर्फ 165 लोगों को मिलेगा मौका
Share on FacebookShare on Twitter

        विदेश मंत्रालय की नागरिक-केंद्रित पहल “पासपोर्ट सेवा – पासपोर्ट आपके द्वार” के अंतर्गत पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक सुलभ बनाने के अपने सतत प्रयासों के क्रम में, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ), पटना द्वारा 21 से 23 जुलाई, 2026 तक समाहरणालय परिसर, लखीसराय में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के उस दृष्टिकोण से प्रेरित है, जो विकसित भारत की यात्रा के मार्गदर्शक स्तंभ हैं।

2. चूँकि डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके), मुंगेर लखीसराय जिले के पासपोर्ट आवेदकों को सेवाएँ प्रदान करता है, इसलिए जिले के नागरिकों तक पासपोर्ट संबंधी सेवाएँ उनके निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 1 से 3 जुलाई, 2025 के दौरान आयोजित सफल शिविर के बाद यह लखीसराय में आयोजित होने वाला दूसरा ऐसा शिविर होगा। लखीसराय जिले से पासपोर्ट आवेदनों की संख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से इस शिविर की योजना बनाई गई है। इस शिविर का आयोजन जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से किया जा रहा है।

3. इस शिविर का संयुक्त उद्घाटन 21 जुलाई, 2026 को श्री शैलेन्द्र कुमार, भा.प्र.से., जिला पदाधिकारी, लखीसराय तथा श्रीमती स्वधा रिज़वी, भारतीय विदेश सेवा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना द्वारा किया जाएगा।

4. तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर में कुल 165 आवेदकों को सेवाएँ प्रदान करने की योजना बनाई गई है तथा प्रतिदिन 55 नियुक्तियाँ (appointments) निर्धारित की गई हैं। पासपोर्ट सेवाओं का लाभ लेने के इच्छुक नागरिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल (www.passportindia.gov.in) पर जाकर अपनी नियुक्ति (appointments) ले सकते हैं तथा “पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर – लखीसराय” को स्थल के रूप में चुन सकते हैं।

5. आवेदकों को सूचित किया जाता है कि विदेश मंत्रालय द्वारा अधिसूचित संशोधित पासपोर्ट आवेदन शुल्क 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी हो चुका है। अतः 1 जुलाई, 2026 अथवा उसके बाद प्रस्तुत किए जाने वाले सभी पासपोर्ट आवेदनों पर संशोधित शुल्क लागू होगा।

6. अप्रैल, 2024 से अब तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा आयोजित यह 19वाँ पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर होगा। बिहार के विभिन्न जिलों एवं संस्थानों में आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से अब तक लगभग 2,500 पासपोर्ट आवेदनों का सफलतापूर्वक प्रसंस्करण किया जा चुका है, जो पूरे राज्य में पासपोर्ट सेवाओं की पहुँच बढ़ाने के प्रति मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लखीसराय में दूसरे मोबाइल वैन शिविर का आयोजन जिले में पासपोर्ट सेवाओं की सतत बढ़ती मांग तथा अभिनव जन-संपर्क पहलों के माध्यम से नागरिकों के निकट पासपोर्ट सेवाएँ पहुँचाने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।

7. प्रतिवर्ष 24 जून को मनाए जाने वाले 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस (24 जून, 2026) के अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत में पासपोर्ट सेवा वितरण प्रणाली में हुए उल्लेखनीय परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया अब “तेज़, सुरक्षित, विकेन्द्रीकृत तथा देश के सुदूर क्षेत्रों तक सुलभ” हो गई है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवाएँ जन-केंद्रित सुशासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी हैं।

8. इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु पासपोर्ट सेवा वितरण प्रणाली को विभिन्न डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी-आधारित पहलों के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसलिए आवेदकों को प्रोत्साहित किया जाता है कि जहाँ भी लागू हो, वे पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों को सुरक्षित रूप से प्राप्त करने एवं साझा करने के लिए डिजिलॉकर (DigiLocker) का उपयोग करें। इससे भौतिक दस्तावेज साथ लाने की आवश्यकता कम होगी तथा पासपोर्ट आवेदन के प्रसंस्करण में तेजी आएगी। 9. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों (@RPOPatna) के माध्यम से महत्वपूर्ण घोषणाएँ, जन-सूचनाएँ, जागरूकता अभियान, विशेष शिविरों तथा अन्य जन-संपर्क गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से साझा करता है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे पासपोर्ट संबंधी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें तथा शिविर में आने से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूर्णता सुनिश्चित कर लें, ताकि उन्हें सुगम, त्वरित एवं परेशानी-मुक्त सेवा प्राप्त हो सके।

Tags: Apply Passport Online BiharBihar Passport OfficeDigiLocker passportDigiLocker passport applicationLakhisarai newsLakhisarai Passport CampPassport fees 2026Passport Seva Mobile VanRPO Patna
Previous Post

साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स और सरकार को एक छत के नीचे लाकर पंजाब की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को और मजबूत किया

Next Post

बेंगलुरु में बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने बिहार में निवेश को लेकर दिखाई गहरी रुचि

Related Posts

विदेश मंत्रालय की बड़ी पहल: 24 से 26 मई तक मधेपुरा में लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, घर के पास मिलेगी पासपोर्ट सुविधा
देश

विदेश मंत्रालय की बड़ी पहल: 24 से 26 मई तक मधेपुरा में लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, घर के पास मिलेगी पासपोर्ट सुविधा

May 8, 2026
पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म
देश

पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

April 13, 2026
‘आपके द्वार पर पासपोर्ट’: नालंदा विश्वविद्यालय पहुंची मोबाइल वैन, कैंपस में ही 55 छात्रों-प्रोफेसरों ने बनवाया पासपोर्ट
देश

‘आपके द्वार पर पासपोर्ट’: नालंदा विश्वविद्यालय पहुंची मोबाइल वैन, कैंपस में ही 55 छात्रों-प्रोफेसरों ने बनवाया पासपोर्ट

April 13, 2026
पश्चिम चंपारण के लोगों को बड़ी राहत: राम नगर में 13 अप्रैल को खुलेगा नया पासपोर्ट केंद्र, बचेंगे समय और पैसे
देश

पश्चिम चंपारण के लोगों को बड़ी राहत: राम नगर में 13 अप्रैल को खुलेगा नया पासपोर्ट केंद्र, बचेंगे समय और पैसे

April 6, 2026
भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भागलपुर में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन
देश

भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भागलपुर में पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन

March 17, 2026
सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर का आयोजन
देश

सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में पासपोर्ट मोबाइल वाहन शिविर का आयोजन

March 11, 2026
Next Post
बेंगलुरु में बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने बिहार में निवेश को लेकर दिखाई गहरी रुचि

बेंगलुरु में बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने बिहार में निवेश को लेकर दिखाई गहरी रुचि

Please login to join discussion
New Delhi, India
Sunday, July 5, 2026
Mist
32 ° c
71%
5.4mh
43 c 36 c
Sun
36 c 31 c
Mon

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी, फिर से काम पर लौटने की उम्मीद

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना से मोहाली के नाई की मुफ़्त घुटने की सर्जरी, फिर से काम पर लौटने की उम्मीद

July 4, 2026
गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टरवाद और नशों के खिलाफ मान सरकार की जंग जारी, अब तक 43,127 गैंगस्टर और 71,538 नशा तस्कर गिरफ्तार

July 4, 2026
गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

गोवा का हेल्थ सिस्टम ध्वस्त, पंजाब से सीख लेकर 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दें सीएम- केजरीवाल

July 4, 2026
“बिहार क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय”: वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक भारतीय पदार्पण पर BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन ने जताया गर्व

“बिहार क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय”: वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक भारतीय पदार्पण पर BCA अध्यक्ष हर्षवर्धन ने जताया गर्व

July 4, 2026
पश्चिम बंगाल में चल रहा था खौफनाक देह व्यापार, 17 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, बिहार की 13 लड़कियां शामिल

पश्चिम बंगाल में चल रहा था खौफनाक देह व्यापार, 17 नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, बिहार की 13 लड़कियां शामिल

July 4, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved