• About us
  • Contact us
Friday, July 3, 2026
35 °c
New Delhi
37 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आने वाले 5-6 महीने में अपराध अनुसंधान हो जाएगा डिजिटल : एडीजी

News Desk by News Desk
May 18, 2026
in देश
आने वाले 5-6 महीने में अपराध अनुसंधान हो जाएगा डिजिटल : एडीजी
Share on FacebookShare on Twitter
  • एडीजी (सीआईडी) पारसनाथ ने प्रेस वार्ता में दी विस्तृत जानकारी, कई तरह की तकनीकों का हो रहा तेजी से उपयोग
  • 6 बैच में 2018 पुलिस पदाधिकारियों को वैज्ञानिक अनुसंधान के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का दिया जा चुका है प्रशिक्षण

पटना, 18 मई। अपराध को नियंत्रित करने का सशक्त माध्यम अपराधियों पर समुचित नकेल कसना है। इसके लिए आपराधिक मामलों का वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए कम समय में वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई करवाना प्रमुख पहल है। इसी कवायद के अंतर्गत सीआईडी (अपराध अनुसंधान विभाग) के स्तर से 12 दिवसीय एक खास ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पिछले वर्ष से अब तक 6 बैच में 2018 पुलिस पदाधिकारियों को ट्रेनिंग मुहैया करा दी गई है। यह जानकारी एडीजी (सीआईडी) पारसनाथ ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 से 6 महीने पुलिस का पूरा अनुसंधान डिजिटल करने की योजना है। इसके मद्देनजर अपराध अनुसंधान में कई स्तर पर डिजिटल एप का उपयोग बढ़ाने के साथ ही डाटा अपडेट करने और ऑनलाइन मॉनीटरिंग की पूरी व्यवस्था की गई है।
एडीजी ने कहा कि गुणवत्तापूर्वक अनुसंधान के लिए पोर्टल और एप का उपयोग किया जा रहा है। इनकी समुचित ट्रेनिंग पुलिस पदाधिकारियों को दी जा रही है। सभी थाना स्तर पर सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) का समुचित उपयोग अनुसंधानकर्ता के स्तर से किया जा रहा है। वर्तमान में 968 थाने इससे जुड़े हुए हैं। जल्द ही बचे हुए सभी थानों को इससे जोड़ लिया जाएगा। इसकी मदद से एफआईआर, केस डायरी, चार्जशीट, अंतिम प्रपत्र समेत अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की विवरणी ऑनलाइन देखी जा सकती है। इस वर्ष जनवरी में सीसीटीएनएस पर दर्ज एफआईआर की संख्या 26 हजार 335 थी, जो अप्रैल में बढ़कर 26 हजार 981 हो गई है। इसी तरह चार्जशीट की संख्या जनवरी में 26 हजार 660 से बढ़कर अप्रैल में 37 हजार 631 हो गई है। केस डायरी इंट्री के मामले में अप्रैल में बढ़कर 1 लाख 14 हजार 552 हो गई है।
अन्य पोर्टल का उपयोग कर अपडेट किया जा रहा डाटा
एडीजी ने कहा कि अन्य पोर्टल या एप का उपयोग कर अपराध अनुसंधान से जुड़े आंकड़े निरंतर अपडेट किए जा रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्र के लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। ई-साक्ष्य की मदद से अनुसंधान के दौरान एकत्र किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। यह भारत सरकार के स्तर से तैयार किया गया खास पोर्टल है। जनवरी से अप्रैल तक इस पर 68 हजार 844 केसों के दस्तावेज अपलोड कर दिए गए हैं और इनमें 13 हजार 587 को एफआईआर से जोड़ भी दिया गया है।
इसी तरह मिशन वात्सल्य पोर्टल पर गुमशुदा या पीड़ित नाबालिग बच्चों का पूर्ण विवरण एवं फोटो अनिवार्य रूप से दर्ज करना होता है। ताकि उसे खोजने में सुविधा हो। ई-प्रिजन, एक ऑनलाइन जेल प्रबंधन प्रणाली है। इससे जेलों और कैदियों से संबंधित सभी कार्यों का कंप्यूटर के माध्यम से एकत्र किया जाता है। आईसीजेएस (इंटर-ऑपरेवल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) की मदद से सभी पांच जरूरी विभागों कोर्ट, पुलिस महकमा, एफएसएल, हॉस्पिटल समेत अन्य को आपस में समन्वय स्थापित करने में सहूलियत होती है।
इनके अतिरिक्त एनएएफआईएस (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) के स्तर से बनाए गए वेब आधारित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली का उपयोग अपराधियों या संदिग्धों के फिंगर प्रिंट एकत्र करने के लिए किया जाता है। ताकि इनका डिजिटल तरीके से मिलान किसी केस के अनुसंधान में किया जा सके। ऐसे अन्य कई प्रयासों से पुलिस को डिजिटल तरीके से सशक्त करते हुए अपराध अनुसंधान की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल करने की कवायद जारी है।

Tags: ADG Parasnath CIDBihar Police NewsCCTNS BiharCrime Investigation DigitalDigital Policing Bihare-Sakshyaपटना न्यूज़बिहार पुलिस क्राइमसाइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन
Previous Post

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Next Post

बिहार के गन्ना किसानों के लिए गुड न्यूज़: बंद चीनी मिलें होंगी चालू, नए सचिव धर्मेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

Related Posts

ACAD QUAD क्रॉसवर्ड: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पटना के छात्रों ने मारी बाजी, स्कूल और कॉलेज वर्ग में हासिल किया पहला स्थान
देश

ACAD QUAD क्रॉसवर्ड: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पटना के छात्रों ने मारी बाजी, स्कूल और कॉलेज वर्ग में हासिल किया पहला स्थान

June 4, 2026
बिहार भूमि विवाद: न्यायाधिकरण में जजों की संख्या 4 से बढ़कर हुई 7, अब तेजी से निपटेंगे पेंडिंग केस
देश

बिहार भूमि विवाद: न्यायाधिकरण में जजों की संख्या 4 से बढ़कर हुई 7, अब तेजी से निपटेंगे पेंडिंग केस

May 18, 2026
सारण पुलिस और AHTU की संयुक्त कार्रवाई: 15 से 17 साल की बच्चियों से कराया जा रहा था डांस, 13 ठिकानों से 21 रेस्क्यू
देश

सारण पुलिस और AHTU की संयुक्त कार्रवाई: 15 से 17 साल की बच्चियों से कराया जा रहा था डांस, 13 ठिकानों से 21 रेस्क्यू

May 14, 2026

">
CCCC Crossword 2026: नेशनल क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में पटना के छात्रों का डंका! डॉन बॉस्को के धैर्य फर्स्ट तो DPS की टीम रही सेकंड
देश

CCCC Crossword 2026: नेशनल क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में पटना के छात्रों का डंका! डॉन बॉस्को के धैर्य फर्स्ट तो DPS की टीम रही सेकंड

April 20, 2026
पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर
देश

पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

March 27, 2026
सारण में देर रात छापों में छह आर्केस्ट्रा समूहों से 15 लड़कियों को मुक्त कराया, सात गिरफ्तार
देश

सारण में देर रात छापों में छह आर्केस्ट्रा समूहों से 15 लड़कियों को मुक्त कराया, सात गिरफ्तार

February 14, 2026
Next Post
बिहार के गन्ना किसानों के लिए गुड न्यूज़: बंद चीनी मिलें होंगी चालू, नए सचिव धर्मेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

बिहार के गन्ना किसानों के लिए गुड न्यूज़: बंद चीनी मिलें होंगी चालू, नए सचिव धर्मेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

New Delhi, India
Friday, July 3, 2026
Partly Cloudy
35 ° c
46%
9.7mh
42 c 33 c
Sat
38 c 34 c
Sun

ताजा खबर

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

July 2, 2026
पंजाब सरकार ने बड़े भर्ती अभियान को दी हरी झंडी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 619 हेल्थ वर्करों की भर्ती तथा उद्योग विभाग में पदों के रणनीतिक पुनर्जीवन को मंजूरी दी

पंजाब सरकार ने बड़े भर्ती अभियान को दी हरी झंडी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 619 हेल्थ वर्करों की भर्ती तथा उद्योग विभाग में पदों के रणनीतिक पुनर्जीवन को मंजूरी दी

July 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

July 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी साजिश का हुआ खुलासा, किसी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जैसा दिखाने के लिए मास्क का इस्तेमाल किया गया था

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

July 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

July 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved