• About us
  • Contact us
Monday, June 29, 2026
34 °c
New Delhi
40 ° Tue
39 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सारण पुलिस और AHTU की संयुक्त कार्रवाई: 15 से 17 साल की बच्चियों से कराया जा रहा था डांस, 13 ठिकानों से 21 रेस्क्यू

News Desk by News Desk
May 14, 2026
in देश
सारण पुलिस और AHTU की संयुक्त कार्रवाई: 15 से 17 साल की बच्चियों से कराया जा रहा था डांस, 13 ठिकानों से 21 रेस्क्यू
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार में नाबालिग बच्चियों के शोषण में लिप्त आर्केस्ट्रा समूहों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत सारण जिले में रातभर चले अभियान में 13 आर्केस्ट्रा समूहों से सात नेपाली लड़कियों समेत 21 बच्चियों को मुक्त कराया गया। इस दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन (एवीए) की सूचना पर सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियान में सारण पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), कई थानों की पुलिस टीमों के साथ एवीए और नारायणी सेवा संस्थान भी शामिल थे। दोनों संगठन बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए 250 से भी अधिक नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी हैं।

मुक्त कराई गई बच्चियों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। इन्हें नेपाल, असम, पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, झारखंड और मध्य प्रदेश से ट्रैफिकिंग के जरिए लाया गया था। प्रारंभिक काउंसलिंग के दौरान कई बच्चियों ने बताया कि उन्हें अच्छी नौकरी, चमकदार जिंदगी और आकर्षक कमाई का लालच देकर फंसाया गया। जाल में फंसने के बाद उन्हें शादियों और अन्य आयोजनों में घंटों तक अश्लील भोजपुरी गीतों पर प्रस्तुति देने के लिए मजबूर किया जाता था। इस दौरान कई बच्चियों को दर्शकों की ओर से यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ा।

मुक्त कराई गई झारखंड की एक अनाथ बच्ची ने बताया कि करीब 15 वर्ष की उम्र में एक व्यक्ति ने बेहतर जीवन का सपना दिखाकर उससे शादी कर ली, लेकिन कुछ ही समय बाद उसे छोड़ दिया। उसी व्यक्ति ने उसकी मुलाकात एक महिला से कराई, जिसने नौकरी और “बेहतर भविष्य” का भरोसा देकर उसे अपने साथ आने के लिए राजी किया। बाद में उस महिला ने उसे गोलू नाम के व्यक्ति को बेच दिया, जिसे इस अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। काउंसलिंग के दौरान बच्ची फूट-फूटकर रो पड़ी। उसने कहा कि पिछले तीन वर्षों से वह निराशा में जी रही थी और उसे उम्मीद नहीं थी कि वह इस जाल से बाहर निकल पाएगी।

राज्यों और सीमाओं के पार संचालित आर्केस्ट्रा समूहों और बच्चों की ट्रैफिकिंग के गहरे गठजोड़ पर जोर देते हुए एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के कार्यकारी निदेशक धनंजय टिंगल ने कहा, “भारत बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है, लेकिन इस अपराध को समाप्त करने के लिए पूरे समाज और पूरी शासन व्यवस्था को मिलकर काम करना होगा। देशभर में बच्चों को यौन शोषण और ट्रैफिकिंग जैसे उत्पीड़न से सुरक्षित करना जरूरी है। बच्चों को मुक्त कराने और ट्रैफिकिंग गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई में सरकार और पुलिस जो उल्लेखनीय काम कर रही है, उसे अब फास्ट-ट्रैक अदालतों में त्वरित सुनवाई और अदालतों से मुआवजे की रकम जल्द जारी कर मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।”

एवीए की टीम की ओर से एक महीने तक की गई गहन पड़ताल के बाद छापे की यह कार्रवाई की गई। टीम ने उन आर्केस्ट्रा समूहों की पहचान की, जहां नाबालिग बच्चियों के होने की आशंका थी। सदस्यों ने ग्राहक बनकर वहां जानकारी जुटाई और कई बार जाकर स्थिति की पुष्टि की। पुष्टि होने के बाद यह सूचना सारण पुलिस के साथ साझा की गई, जिसके आधार पर यह रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई की जरूरत पर जोर देते हुए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के राष्ट्रीय संयोजक रवि कांत ने कहा, “यह बेहद चिंताजनक है कि संगठित ट्रैफिकिंग नेटवर्क राज्यों और सीमाओं के पार से संचालित आर्केस्ट्रा समूहों के जरिए बच्चों का शोषण कर रहे हैं। यह कोई अलग-थलग अपराध नहीं, बल्कि मांग, कानूनों पर अमल में ढिलाई और बच्चों की असुरक्षा पर टिका एक संगठित आपराधिक तंत्र है। बिहार पुलिस की हालिया कार्रवाइयां इन अपराधों के प्रति बढ़ती गंभीरता को दिखाती हैं, लेकिन इस तरह के नेटवर्क को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए राज्यों के बीच मजबूत समन्वय, कड़ी निगरानी और शोषण की पूरी श्रृंखला में शामिल हर व्यक्ति की जवाबदेही तय करना जरूरी होगा।”

बताते चलें कि दो दिन पहले गोपालगंज जिले में भी एवीए, नारायणी सेवा संस्थान, पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने रातभर चले अभियान में 15 आर्केस्ट्रा समूहों से 44 नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया था।

Tags: AHTU Biharbihar crime newsHuman Trafficking BiharMinor Girls Rescue SaranOrchestra RacketSaran Police Actionबिहार पुलिस क्राइमसारण न्यूज़
Previous Post

टर्मिनेटेड WAPCOS CMD रजनीकांत अग्रवाल के खिलाफ CBI FIR से उठे बड़े सवाल: गायब नाम, फर्जी वापसी पत्र और कथित कवर-अप पर विवाद

Next Post

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने गर्मी से बढ़ते स्वास्थ्य संकट के बीच पंजाबी परिवारों को दी राहत, 3,279 मरीज़ों को गैस्ट्रो और डिहाइड्रेशन से संबंधित रोगों का कैशलेस इलाज मिला

Related Posts

आने वाले 5-6 महीने में अपराध अनुसंधान हो जाएगा डिजिटल : एडीजी
देश

आने वाले 5-6 महीने में अपराध अनुसंधान हो जाएगा डिजिटल : एडीजी

May 18, 2026
बिहार के गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई: आर्केस्ट्रा से 40 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार
देश

बिहार के गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई: आर्केस्ट्रा से 40 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार

May 12, 2026

">
Bihar Murder Mystery: भाभी से इश्क का खौफनाक अंजाम! शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था देवर, बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू
देश

Bihar Murder Mystery: भाभी से इश्क का खौफनाक अंजाम! शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था देवर, बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू

April 21, 2026
मोकामा हत्याकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार, पटना कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
अभी-अभी

मोकामा हत्याकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार, पटना कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

November 3, 2025
पटना में 5वीं की छात्रा ने स्कूल टॉयलेट में लगाई आग, मौत के बाद बवाल! गुस्साए परिजनों ने पुलिस से की मारपीट
देश

पटना में 5वीं की छात्रा ने स्कूल टॉयलेट में लगाई आग, मौत के बाद बवाल! गुस्साए परिजनों ने पुलिस से की मारपीट

August 27, 2025
Main Title: पत्नी ने पति की कराई हत्या, 10 लाख में दी सुपारी, प्रॉपर्टी विवाद बना खूनी खेल की वजह
देश

Main Title: पत्नी ने पति की कराई हत्या, 10 लाख में दी सुपारी, प्रॉपर्टी विवाद बना खूनी खेल की वजह

July 11, 2025
Next Post
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने गर्मी से बढ़ते स्वास्थ्य संकट के बीच पंजाबी परिवारों को दी राहत, 3,279 मरीज़ों को गैस्ट्रो और डिहाइड्रेशन से संबंधित रोगों का कैशलेस इलाज मिला

New Delhi, India
Monday, June 29, 2026
Mist
34 ° c
50%
14.4mh
44 c 37 c
Tue
42 c 35 c
Wed

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए

June 28, 2026
अमृतसर में माता सीता और लव-कुश को समर्पित विशाल मंदिर बनाया जाएगा: अरविंद केजरीवाल

अमृतसर में माता सीता और लव-कुश को समर्पित विशाल मंदिर बनाया जाएगा: अरविंद केजरीवाल

June 28, 2026
हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 28, 2026
पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

June 27, 2026
नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

June 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved