बिहार

बिहार के सिवान में बम बनाते समय हुआ विस्फोट 5 लोग की मौके पर मौत

सीवान के अलमपुर गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने लापरवाही पर थाना प्रभारी को निलंबित किया।

Sonu Nigam· 24 Oct, 8:31 AM · 2 मिनट
बिहार के सिवान में बम बनाते समय हुआ विस्फोट 5 लोग की मौके पर मौत

बिहार के सीवान जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के अलमपुर गांव में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पांच लोगों की जान ले ली है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है।

सीवान के पुलिस अधीक्षक (SP) भारत सोनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल टीम और सिविल सर्जन के आकलन के बाद अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में एक युवती और दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि धमाके के वक्त घर के अंदर करीब 7 से 8 लोग मौजूद थे, जिनमें से पांच की मौत हो चुकी है, जबकि 2-3 लोग खुशकिस्मती से घर के बाहर थे और बच गए।

मलवे में और भी शव होने की आशंका, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) को बुलाया गया है। मलबे की बारीकी से जांच के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सिविल सर्जन की टीम को संदेह है कि मलबे के नीचे अभी एक और शव हो सकता है, जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही, उन तीन लोगों का पता लगाया जा रहा है जो धमाके के समय बाहर निकले थे।

इस गंभीर मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी ने इस घटना की गहन जांच के लिए महाराजगंज के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है। वहीं, पुलिस स्तर पर बरती गई लापरवाही को देखते हुए जामो बाजार थाना के थाना प्रभारी और स्थानीय चौकीदार चंद्रिका मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अब एफआईआर दर्ज कर इस बात की जांच कर रही है कि यह अवैध फैक्ट्री कितने समय से चल रही थी और धमाके की असली वजह क्या थी।

यह ख़बर दोस्तों तक पहुँचाएँ
शेयर करें

Comments

Leave a comment